/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png StreetBuzz सीएम योगी ने गोरखपुर के सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, शहर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत Gorakhpur
सीएम योगी ने गोरखपुर के सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, शहर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत
-  बहुप्रतीक्षित परियोजना जनता को समर्पित, यातायात होगा सुगम और विकास को मिलेगी नई गति

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के बहुप्रतीक्षित सिक्स लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को लंबे समय से जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है। सिक्स लेन फ्लाईओवर के संचालन से न केवल शहर में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि व्यापार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस परियोजना के शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे गोरखपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से शहर के व्यस्त मार्गों पर वाहनों की आवाजाही तेज होगी, यात्रा का समय कम होगा और रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रतिकूल मौसम में भी मुख्यमंत्री योगी ने गाेरखपुर में किया जनता दर्शन
गोरखपुर। ‘जनसेवा सर्वोपरि’ के ध्येय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘जनता दर्शन’ किया। बारिश में दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।

’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।बारिश के चलते मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए शनिवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानीं। उन्हें आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पट्टीदारों द्वारा तो कुछ ने दबंगों द्वारा उनकी जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक जमीनी विवादों की स्थिति में पैमाइश व अन्य जांच कराने के बाद निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। हर बार की तरह शनिवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन के पास भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातः काल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया।
गोरखपुर व कुशीनगर को 1283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री
कुशीनगर में लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यों से तीन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को होगा लाभ

गोरखपुर में सीएम योगी के हाथों जनता को समर्पित होगी करीब 690 करोड रुपये की लागत वाली भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क



गोरखपुर। शुक्रवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ शनिवार 11 जुलाई को गोरखपुर और कुशीनगर जिले को 1283 करोड रुपये की सौगात देंगे। वह कुशीनगर में 525 करोड़ रुपये की लागत वाली 464 और गोरखपुर में करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन करने के बाद पूर्वाह्न कुशीनगर जिले का दौरा करेंगे। वह टेकुआटार में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में तीन विधानसभा क्षेत्रों रामकोला, हाटा और कुशीनगर के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई से जुड़ी 525 करोड़ रुपये की 464 परियोजनाओं का उपहार देंगे। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह के लिए दुल्हिन जगरनाथ कुंवरी इंटर कॉलेज परिसर में बने मंच से मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह कार्यक्रम स्थल के पास विकास प्रदर्शनी का भी निरीक्षण करेंगे।

शनिवार को ही दोपहर बाद सीएम योगी गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भटहट-बांसस्थान में फोरलेन सड़क सहित 758 करोड़ रुपये के 24 विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह भटहट-बासंस्थान फोरलेन सड़क समेत 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली 5 सड़कों का लोकार्पण और सड़क निर्माण एवं पर्यटन से संबंधित 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास के ये सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आते हैं।

मुख्यमंत्री जिन सड़कों का लोकार्पण करेंगे, उनमें सबसे महत्वपूर्ण भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग है। 11.6 किमी लंबे इस मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकृत होने जाने से न केवल एक बड़ी आबादी के लिए आवागमन सुगमता बढ़ी है बल्कि इसका फायदा आयुष विश्वविद्यालय जाने वालों को भी मिल रहा है। फोरलेन कनेक्टिविटी हो जाने से प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में आयुष पद्धतियों से इलाज कराने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। शिलान्यास की परियोजनाएं सड़क और पर्यटन विकास पर केंद्रित हैं।

आयुष विवि का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। उनके द्वारा आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रवास का लोकार्पण भी संभावित है। पुरुष छात्रावास का नामकरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में किया गया है, जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती रखा गया है। उल्लेखनीय है कि आयुष विश्वविद्यालय, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। उन्होंने इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों और लोकार्पण 1 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से कराया था।

गोरखपुर में पौधरोपण महायज्ञ में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 12 जुलाई को गोरखपुर में, प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाएंगे और जनसभा कर प्रदेशवासियों को पौधरोपण महायज्ञ में जिम्मेदारीपूर्वक हिस्सेदारी करने का आह्वान करेंगे। इस महाभियान के जरिये प्रदेश सरकार ने इस बार 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी सूचना विभाग द्वारा जारी की गई है।
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रो. एस.के. सिंह से शुक्रवार काे कार्यभार ग्रहण कर लिया। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय की परिनियमावली के तहत कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश पर की गई है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि वह विभाग की शैक्षणिक और शोध परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग की प्रतिष्ठा के अनुरूप गुणवत्ता, नवाचार और शोध को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

डॉ. स्वर्णिमा सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से परास्नातक, एमफिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दीं। भूगोल विषय में उन्हें अध्ययन, अध्यापन और शोध का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), बेंगलुरु तथा वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) के सहयोग से भी शोध कार्य किया है।

शोध के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में स्प्रिंगर-नेचर के साथ जलवायु परिवर्तन के सिमुलेशन मॉडल पर प्रकाशित पुस्तक शामिल है। उनके 20 से अधिक राष्ट्रीय और 25 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नल्स एवं पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें आईसीएसएसआर की ओर से 18 लाख रुपये का प्रमुख शोध प्रोजेक्ट भी प्राप्त हुआ था। उनके निर्देशन में दो शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं, जबकि आठ शोधार्थी वर्तमान में शोधरत हैं।

डॉ. स्वर्णिमा सिंह के विभागाध्यक्ष बनने पर कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवंत राव, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. विनोद सिंह, प्रो. रामवंत गुप्ता, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. दीपक प्रसाद, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. दुर्गावती, डॉ. ज्ञान प्रकाश सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात छोटे भाई ने सोते समय अपने बड़े भाई-भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

एसपी दक्षिणी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर भाई-भाभी और भतीजे की हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

एसपी दक्षिणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित बाल अपचारी के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया। वहीं, आरोपित से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात छोटे भाई ने सोते समय अपने बड़े भाई-भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

एसपी दक्षिणी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर भाई-भाभी और भतीजे की हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

एसपी दक्षिणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित बाल अपचारी के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया। वहीं, आरोपित से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।