खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के आछेपुर छतौना गांव निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी रोशनी ने खेल जगत में अपनी मेहनत और लगन के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर गौरव बढ़ाया है। रोशनी की उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बताया जाता है कि रोशनी ने ग्रामीण स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से लेकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं तक अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाई है। विशेष रूप से जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण रोशनी क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। रोशनी का सपना है कि वह एक सफल खिलाड़ी बनकर देश और प्रदेश के साथ-साथ अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। उनकी इसी उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक संगठनों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि उनके द्वारा गठित सामाजिक संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उचित मंच और सम्मान मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है तथा वे आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। सम्मान समारोह में धर्ममणि पाण्डेय, त्रिभुवन पाण्डेय, राजनारायण वर्मा, लालधर पाण्डेय, रामप्रीत, राकेश, राजदेव, आकाश, विजय प्रताप, मनोज यादव, राणा सिंह, देवानंद गिरी, आशीष पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने रोशनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Jun 30 2026, 09:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k