/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पत्नी की बेवफाई से आहत पति ट्रक के आगे कूदा, दर्दनाक मौत Hardoi1
पत्नी की बेवफाई से आहत पति ट्रक के आगे कूदा, दर्दनाक मौत
रितेश मिश्रा
हरदोई।माधौगंज थाना क्षेत्र मे पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने हाइवे पर तेज रफ्तार जा रहे ट्रक के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत मे लिया है।
      प्राप्त विवरण मे सीओ बिलग्राम राम सूरत सोनकर ने बताया कि चंद्र प्रकाश पुत्र राम शंकर उम्र करीब 25 वर्ष  निवासी ग्राम लखनपुर थाना माधौगंज ने ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है । उक्त के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में रहकर काम करता था जहां पर राहुल पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बोचन पुर थाना माधौगंज भी पड़ोस में ही कमरा लेकर रह रहा था जोकि मृतक का रिश्तेदार है । लुधियाना में ही मृतक की पत्नी व राहुल के मध्य प्रेम प्रसंग हो गया । जिसके उपरांत मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव लखनपुर आ गया । इसके बाद मृतक की पत्नी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना माधौगंज पर राहुल उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें मृतक की पत्नी द्वारा बयान में अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया व राहुल के साथ जाने पर अड़ गई।इसी बात से आहत होकर चंद्र प्रकाश उपरोक्त ट्रक के सामने कूद गया जिसकी उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेत मोर्चरी भेजा गया ।
पूर्व विधायक बब्बू ने किया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन
रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई) नगर के मोहल्ला गढ़ी कला में बुधवार रात्रि को मरहूम मजहर अहमद नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे,अनुशासन और मेलजोल की भावना को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट का उद्घघाटन मैच ज़ुशा क्रिकेट क्लब और केजीएफ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़ुशा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 8 ओवर में मात्र 35 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एहतशाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।टूर्नामेंट का प्रेजेंटेशन ओम साईं फार्मा के स्वामी सुमेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से नावेद खान एवं जावेद ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के खेल प्रेमी,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
भाकियू लोकतांत्रिक का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, किसानों में भारी आक्रोश

रितेश मिश्रा
*कछौना, हरदोई:* भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी उमेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों, पुरुष, महिलाओं ने कछौना क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, खाद की किल्लत आदि मुद्दों पर प्रशासन का घेराव किया। सैकड़ो की संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी लंगड़े दास बाबा कुटी प्रांगण में देर सांय तक डटे रहे, परंतु प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, प्रशासन की इस कार्यशैली से किसानों में काफी आक्रोश है। इस बैठक में कोतवाली कछौना की पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा हुई। किसानों ने आरोप लगाया ईमानदार व तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के बावजूद पुलिस की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं है। वह हमेशा वसूली के चक्कर में निर्दोषों को सताती है। बीट सिपाही द्वारा लोगों से जमकर वसूली होती है। पुलिस का अपराधीकरण के कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं, पेड़ कटान, कच्ची शराब की बिक्री आदि घटनाएं घट रही है। जल मिशन के तहत दर्जनों गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति अभी तक बाधित है। सड़कों को विभागीय अधिकारियों ने खोद दिया है, जिन्हें ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। वही टूटी टोटियों और लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। कछौना में किसानों को साधन सहकारी समितियां से खाद नहीं मिल पा रही है। चार समितियां में दो सचिन की तैनाती के कारण समितियां नियमित रूप से नहीं खुलती है। स्टेशन पार कई वर्षों से पीसीएफ केंद्र बंद चल रहा है। जिसके कारण किसानों को मार्केट में ऊंची दरों में खाद खरीदने को विवश है। औद्योगिक क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों को रोजगार दिया जाए। जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। लोगों के जीवन में बदलाव आ सकें। ग्राम सभा में सफाई कर्मियों का रोस्टर के अनुसार गलियों को नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाए सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। इस अवसर पर किसान पदाधिकारी रामचंद्र यादव, प्रशांत वर्मा, राजकिशोर गिरी, शिवकुमार गौतम, अशोक गौतम, विनीत वर्मा, कमला, सीता वर्मा, ज्ञानवती वर्मा, गौतम, सुशील वर्मा, शिवकांति मौर्या सहित सैकड़ो पदाधिकारी डटे रहे।
युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद

रितेश मिश्रा
हरदोई (बेहटा गोकुल)।थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने युवक की मारपीट कर हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है, जिनमें से इन दो की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 
इलाज के दौरान तोड़ दिया था दम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बदरुद्दीनपुर निवासी विमला (पत्नी स्व० बृजकिशोर) ने थाना बेहटा गोकुल में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों सहित कुल 7 आरोपियों ने उनके बेटे विवेक कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। इस हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय हरदोई में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
7 नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस
पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर बेहटा गोकुल पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 105, 352 और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
पुलिस टीम ने बिछाया जाल
थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों रामगोपाल और श्यामाकुमार (पुत्रगण गिरवरलाल, निवासी ग्राम बदरुद्दीनपुर) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 अदद बांस के डंडे भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (उ०नि०) रविकेश सिंह, उ०नि० मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष भारती और कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे।।
भूमि विवाद के बीच देशराज सेवा संस्थान का स्पष्टीकरण,
7 जुलाई को होगा ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का उद्घाटन व धर्मगज सिंह प्रतिमा का अनावरण

रितेश मिश्रा
हरदोई। ग्राम बाबूपुर एवं कनवारी क्षेत्र की भूमि को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और आरोप-प्रत्यारोप के बीच देशराज सेवा संस्थान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता जारी कर अपना पक्ष रखा है। संस्थान ने सरकारी भूमि पर कब्जे जैसे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि “अपना घर” वृद्धाश्रम और स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह की प्रतिमा स्थापना से संबंधित सभी कार्य पूरी तरह विधिसम्मत और पारदर्शी हैं।
संस्थान के महासचिव वीरेन्द्र कुमार सिंह चौहान द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राम कनवारी के गाटा संख्या 257, 259, 260, 261, 263 एवं 264 पर लगभग दस वर्ष पूर्व “अपना घर” वृद्धाश्रम तथा स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह की संगमरमर प्रतिमा स्थापित की गई थी। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर संस्था एवं उसके पदाधिकारियों पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से दर्ज है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि विवाद से जोड़ी जा रही गाटा संख्या 393 नवीन परती भूमि है, जिस पर 29 भूमिधरों के पेड़ आवंटित हैं। वहीं अन्य संबंधित गाटा विभिन्न व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। संस्था का दावा है कि उसके द्वारा किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं किया गया है।
संस्थान ने यह भी जानकारी दी कि पूर्व सांसद एवं विधायक रहे स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण तथा वृद्धजनों के लिए स्थापित “अपना घर” वृद्धाश्रम का उद्घाटन 7 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे बाबूपुर-कनवारी, गोपामऊ क्षेत्र में किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्राप्त है। इसके अलावा प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद अशोक बाजपेयी, सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक श्याम प्रकाश, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’, विधायक प्रभाष कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन पूर्णतः गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य समाज सेवा एवं वृद्धजनों के कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना है। वहीं भूमि संबंधी विवाद को लेकर संस्था ने प्रशासन और जनता के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए तथ्यों पर आधारित जानकारी साझा की है।
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 61 शिकायतें*
रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 61 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहंे।

*नामांतरण हेतु प्रार्थना पत्र देने आयी महिला शिकायतकर्ता को जिलाधिकारी ने दिलाये पात्रता के आधार पर विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के लाभ*

जनसुनवायी के दौरान हरियावां विकास खण्ड क्षेत्र की निवासी महिला श्रीमती पूनम ने नामांतरण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। महिला द्वारा बताया गया कि उसके पति स्व0 पप्पू की लगभग छः माह पूर्व दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गयी थी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि तत्काल जांच कर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराएं। साथ ही महिला को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाय। दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा बेटी को कन्या सुमंगला योजना से तत्काल लाभन्वित कराया जाय। साथ ही पात्रता के आधार पर विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाय। जिलाधिकारी ने बच्चों में पूर्ण मानयोग से पढाई करने हेतु प्रेरित भी किया एवं आश्वस्त किया की शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र लाभान्वित कराया जाए
उच्च शिक्षा मंत्री ने बिजली अधिकारियों को दिए निर्देश
बार बार होने वाली ट्रिपिंग पर लगाएं लगाम

रितेश मिश्रा

शाहाबाद हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने बुधवार को डाक बंगले में बिजली अधिकारियों, पत्रकारों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करके बिजली की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पिछले काफी दिनों से अल्लाहपुर फीडर के बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग के चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है जिसकी शिकायतें लगातार उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से की जा रही थी। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बुधवार को डाक बंगले में अधिशासी अभियंता, एसडीओ और समस्त अवर अभियंताओं को बुलाकर उनके पेंच कसे और स्पष्ट निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र वासियों को इस भीषण गर्मी में बिजली किल्लत की कोई समस्या नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा अगर बिजली अधिकारियों के सामने कोई समस्या है तो वह उन्हें अवगत करायें वह शासन स्तर से समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करेंगी लेकिन क्षेत्र वासियों को बिजली पर्याप्त मात्रा में मिलनी चाहिए। नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने अल्लाहपुर फीडर पर आने वाली ट्रिपिंग की समस्या को उठाया इसके अतिरिक्त पत्रकार राम प्रकाश राठौर ने भी अल्लाहपुर फीडर पर होने वाली ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग तथा फेस फाल्ट की समस्या को राज्य मंत्री के सामने रखा। इस पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने अधिशासी अभियंता से कहा अल्लाहपुर फीडर की इस समस्या का निदान करायें जैसे भी हो वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को भीषण गर्मी में कोई परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों ने बताया इसलामगंज विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एस एस ओ किसी भी शहर वासी या पदाधिकारी का फोन रिसीव नहीं करते हैं और अधिकारी भी फोन नहीं उठाते। इस पर राज्य मंत्री ने कड़े शब्दों में अधिशासी अभियंता से कहा अगर हमारे पार्टी पदाधिकारियों का आपके अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाएंगे तो ऐसे नहीं चल पाएगा जिम्मेदार लोगों के फोन तो उठाने ही पड़ेंगे। इसलिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदार लोगों के फोन उठाने के निर्देश दें। अधिशासी अभियंता ने बताया अल्लाहपुर फीडर के उपभोक्ताओं की समस्या के निराकरण के लिए काम शुरू कर दिया गया है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी। इस मौके पर अवर अभियंता किसन पाल, दीपक कुमार, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू , ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, भाजपा नेता सुभाष रस्तोगी, यदुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भीषण गर्मी और बिजली कटौती का फायदा उठाया चोरों ने चटकाए ताले,

छत पर सो रहे परिवार के नीचे उतरते ही उड़े होश, लाखों की चोरी*

रितेश मिश्रा
*कछौना (हरदोई):* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम सुठेना में भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रात के सन्नाटे में एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सेवानिवृत्त सूबेदार राम नन्दन कनौजिया व मनोहर लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात उमस भरी गर्मी और बिजली न होने के कारण पूरा परिवार खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। इसी बीच रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सूने पड़े नीचे के कमरों के ताले चटकाकर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने कमरों को खंगालते हुए 4 सोने की चैन, मंगलसूत्र, 3 अंगूठी, ब्रेसलेट, हार, डायमंड रिंग, मांगटीका, 4 कंगन सेट, सोने की बाली व झुमके, चांदी की कमर पेटी, 8 जोड़ी पायल, 12-13 जोड़ी बिछिया, कीमती घड़ियाँ (टाइटन व एचएमटी) करीब 20 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर सहित एक लाख 80 हजार रुपये की नगदी समेट ली। तड़के सुबह जब पीड़ित की पत्नी किसी काम से छत से नीचे उतरी, तो कमरों के टूटे ताले और बिखरा हुआ सामान देखकर दंग रह गई। महिला के शोर मचाने पर नीचे पहुंचे परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत पूरी जानकारी कछौना पुलिस को दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से पीड़ित परिवार बेहद भयभीत है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी व माल बरामदगी की मांग की है। इस सनसनीखेज चोरी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अब देखना यह है कि सुस्त कछौना पुलिस इस बेलगाम अपराध पर कब तक शिकंजा कस पाती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाती है।
भक्त प्रह्लाद व अजामिल की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
रितेश मिश्रा
हरदोई  कमलेश्वर फाउंडेशन एवं कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भक्त प्रह्लाद एवं अजामिल की प्रेरणादायी कथाओं का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास वृंदावन से पधारी राधा प्रिया ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति तथा अजामिल के जीवन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, श्रद्धा और भगवान के नाम की महिमा का संदेश दिया।
कथावाचिका ने बताया कि भक्त प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों और असुरराज हिरण्यकशिपु के अत्याचारों के बावजूद भगवान विष्णु के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़ी। उनकी अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने नरसिंह अवतार धारण कर अपने भक्त की रक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद का चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
अजामिल प्रसंग का वर्णन करते हुए राधा प्रिया ने कहा कि जीवनभर पापकर्मों में लिप्त रहने के बावजूद अंत समय में भगवान नारायण के नाम का स्मरण करने से अजामिल का उद्धार हो गया। यह प्रसंग भगवान के नाम की महिमा और सच्चे भाव से किए गए स्मरण की शक्ति को दर्शाता है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए और भगवान के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती वर्मा ,निरमा देवी, विजय लक्ष्मी सिंह, अमिता मिश्रा, संजीव मिश्रा, आभाष कुमार,अमिताभ शुक्ला, आशीष बाजपेई, अनुराधा मिश्रा, सुमन सिंह मंजू वर्मा, अखिलेश गुप्ता, आशीष अवस्थी, आकाश द्विवेदी, संजेश मिश्रा, नागेश्वर, आशीष बाजपेई, आकाश द्विवेदी, विपिन मिश्रा, शांतनु सिंह, वंदना, सुमन, सपना, रीना, उपासना, सार्थक, अनुराग, कार्तिकेय, मीनू, रत्नेश चौहान सहित श्रीराम परिवार मित्र मंडली एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 जून तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से किया जाएगा किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति एवं संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है।
अवरुद्ध मार्ग को न खोले जाने से पीड़ित ने जान देने की दे डाली धमकी

कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के बरगदिया मजरा झरोईया का मामला

रितेश मिश्रा


बेनीगंज(हरदोई)। के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते-लगाते परेशान हो चुका है। थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया, मजरा झरोईया निवासी बाबूराम पुत्र जालिम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कुछ दबंग लोग लगातार उनके मकान के निकास मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार का जीवन मुश्किलों में घिर गया है।

पीड़ित बाबूराम ने स्थानीय पुलिस कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि गांव के ही अशोक कुमार, रामसागर पुत्रगण शंकर रैदास, शांति पत्नी शंकर रैदास तथा रोशनी पत्नी अशोक कुमार द्वारा उनके मकान के निकलने वाले रास्ते में लकड़ी, छप्पर और अन्य सामान डालकर रास्ता बंद किया जा रहा है। बाबूराम का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हैं और आए दिन लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।23 जून की रात करीब 8 बजे विपक्षीगण उनके दरवाजे पर आकर हंगामा करने लगे और परिवार के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।

बाबूराम ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस चौकी प्रतापनगर और कोतवाली बेनीगंज में कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी आए दिन मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। बाबूराम ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द न्याय नहीं दिया गया तो वह आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अब देखना यह होगा कि हरदोई पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करती है। ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।