श्री बाँके बिहारी जी की तृतीय प्राण प्रतिष्ठा वर्षगाँठ पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,
रितेश मिश्रा
हरदोई श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल परिसर स्थित श्री राम जानकी हनुमत धाम मंदिर में विराजमान हरदोई के श्री बाँके बिहारी जी सरकार की तृतीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सभी भक्तों को मंदिर सस्थापक ब्रह्मलीन अखिलेश सिंह की कमी खली, सभी की आंखे नम थी लेकिन उनकी दी गई जिम्मेदारी को सभी से निभाया। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उनके बेटे मुकुल सिंह सपत्नीक भूमिका सिंह, मुकेश सिंह, पौत्र राघव सिंह ने आरती की। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा, आकर्षक विद्युत रोशनी एवं पारंपरिक धार्मिक अलंकरण से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान श्री बाँके बिहारी जी के विशेष पूजन, अभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। "राधे-राधे" एवं "जय श्री बाँके बिहारी लाल की" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर हो गए, सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बाँके बिहारी जी की आरती एवं पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। महाआरती के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर व्यवस्थापक मुकुल सिंह आशा सपत्नीक भूमिका सिंह, मुकेश सिंह, मिलन मिश्र, कमलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, कपिल मोहन गुप्ता, अखिल सिंह चंदेल, मुदित बाजपेयी, आशुतोष आज़ाद, आयुष सिंह, विश्वराज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, गंगाशंकर दीक्षित, नवल किशोर, अंकित पांडेय, पंकज सिंह, नीरज तिवारी, आदित्य चौहान, अंकित सिंह, रामू सिंह, आकाश सिंह, संजय सिंह, उमाकांत गुप्ता, अजय गुप्ता, अवनीश सिंह, आशीष सिंह, शिवराज सिंह सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
Jun 21 2026, 19:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k