आजमगढ़:-भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगने वाले गैंग का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार
![]()
सरायमीर पुलिस की कार्रवाई, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया आरोपी; गहने, नकदी, मोबाइल व तमंचा बरामदवी कुमार यदुवंशीआजमगढ़। भूत-प्रेत, जादू-टोना और तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने वाले अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को सरायमीर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया।पुलिस के अनुसार 9 मई को राजापुर सिकरौर निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर झांसे में लिया और कान की बाली, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन तथा एक लाख रुपये नकद ठगकर फरार हो गए। इस मामले में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अपराधी मोटरसाइकिल से फूलपुर की ओर से खरेवा आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इम्तियाज खान (48) निवासी अलीगढ़, वर्तमान पता ठाकुरगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो कान की झालियां, एक नाक की कील, एक लॉकेट, 11,100 रुपये नकद, एक देशी तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजारों में घूमकर अधेड़ महिलाओं को निशाना बनाता था। परिवार पर संकट या भूत-प्रेत का साया होने का भय दिखाकर उन्हें विश्वास में लेता और शुद्धिकरण के नाम पर जेवर व नकदी लेकर फरार हो जाता था।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, बरेली, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर में धोखाधड़ी, टप्पेबाजी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।



वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
Jun 02 2026, 17:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k