बिहार में आज से 'सम्राट युग' का आगाज, मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
#cmsamratchaudharyoathceremony
बिहार में आज से नए सियासी युग की शुरूआत होने वाली है। नई सरकार का गठन होना है। इसके लिए आज सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीएम सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।
![]()
आज सुबह 10:50 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10:50 बजे आयोजित किया जाएगा। लोकभवन में आयोजित होने वाले इस सादे समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
![]()
जेडीयू कोटे से बनेंगे दो उपमुख्यमंत्री
इस शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा। बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली यह नई सरकार राज्य की राजनीति में नए संतुलन और रणनीति का संकेत दे रही है। बिहार की नई सरकार के गठन में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से दो अनुभवी नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। कोर कमेटी की बैठक के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी के नामों पर अंतिम सहमति बनी।
डिप्टी सीएम की रेस से निशांत ने खुद को किया बाहर
जेडीयू में डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों के बीच निशांत कुमार ने खुद को इस रेस से अलग कर लिया है। उन्होंने संगठन को प्राथमिकता देने की बात कही है और फिलहाल वे पूरे बिहार में घूमकर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। साथ ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे।





Apr 15 2026, 11:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.5k