बहू ने घर में जबरन घुसकर की तोड़फोड़, नकदी सहित लाखों के जेवरात भी ले गई
फर्रुखाबाद l शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के परिवार का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। डॉक्टर राकेश तिवारी की पत्नी रत्ना तिवारी ने अपनी ही बहू और उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।
कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बहू इन्दु पाण्डेय घर में जबरन घुसने, मारपीट, धमकी देने और कीमती सामान ले जाने जैसे आरोप लगाए हैं। इस मामले में बहू के साथ उसके पिता अशोक पाण्डेय समेत कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है।
शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र राहुल तिवारी, जो एक सड़क दुर्घटना के बाद पूरी तरह दिव्यांग हो चुका है, और बिस्तर पर है। बहू ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को बहू अपने पिता के साथ घर आई और लगभग 4 लाख रुपये नकद व सोने के आभूषण लेकर चली गई। इसके बाद 12 मार्च 2026 को बहू अपने परिजनों के साथ दोबारा घर में घुस आई, जहां गाली-गलौज, धमकी और दबाव बनाने की घटनाएं हुईं।
एफआईआर में यह भी कहा है कि आरोपियों ने जबरन कागजात पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान कराने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके दिव्यांग बेटे को डराकर उसकी इच्छा के विरुद्ध वीडियो बनवाए गए और परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला अब सिर्फ पारिवारिक विवाद जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है l
कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
Mar 22 2026, 16:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k