ईद उल फितर पर अमन चैन की मांगी दुआएं,ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नमाज़
फर्रूखाबाद l ईद उल फितर पर जनपद के ईदगाह और मस्जिदों में नवाज अदा की गई, इस दौरान देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई, नवाज अदा के दौरान सभी ईदगाह और मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही,
ईद पर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न नमाज स्थलों का संयुक्त रूप से पैदल गस्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान एवं उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रहे,किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। साथ ही साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा गया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्क रहकर निरंतर भ्रमण करते रहे l
Mar 22 2026, 16:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k