महिलाओं की शिकायत को महिला आयोग की सदस्य ने गंभीरता से सुना अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी ने पी डब्ल्यू गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया l जनसुनवाई में 07 महिलाओं द्वारा अपने-अपने समस्याओं का प्रार्थना पत्रों के माध्यम से सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया l जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सदस्य द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं, माननीय सदस्या द्वारा वि0 खंड राजेपुर के उजरा मउ आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया एवं जिला जेल का निरीक्षण किया गया व साफ़ सफाई के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में
जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष,परियोजना निदेशक,चाइल्ड हेल्पलाइन,, वन स्टाप सेंटर, दत्तक ग्रहण के कार्मिक,व अन्य विभागों के अधिकारी गण भी मौजूद रहे ।
Mar 14 2026, 19:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k