स्वदेशी अभियान से आत्मनिर्भर बनेगा भारत: बाबूलाल मरांडी
रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में 'स्वदेशी अभियान' का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के स्टीकर, पोस्टर, संकल्प पत्र आदि का लोकार्पण किया और इसे राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
![]()
हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी: अभियान का मंत्र
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने 'आत्मनिर्भर भारत' और 'स्वदेशी अभियान' को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने देश की जनता से 'हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी' के मंत्र को जीवन में उतारकर इसे जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा: "स्वदेशी उत्पादों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर भारत का प्रत्येक नागरिक भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान कर सकता है।"अभियान की रूपरेखा
- भाजपा, प्रदेश के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में स्वदेशी अभियान सम्मेलन आयोजित करेगी।
- घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
- अभियान के प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह के साथ मरांडी ने अभियान सामग्री (स्टीकर, पोस्टर, संकल्प पत्र) को लॉन्च किया।
भारत के गौरवशाली अतीत और वर्तमान की उपलब्धियाँ
मरांडी ने भारत के आर्थिक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि मौर्यकाल में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (विश्व की जीडीपी में 33% योगदान) वाला देश था, जो गुलामी के कारण 1947 तक 4% पर पहुँच गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है, जिसके परिणाम दिखने लगे हैं:
- आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है।
- 'मेक इन इंडिया' के तहत $667 अरब डॉलर का निवेश आया है।
- भारत में बिकने वाले 99.2% मोबाइल 'मेड इन इंडिया' हैं।
- भारत अब 153 देशों को खिलौना निर्यात कर रहा है (निर्यात में 239% की वृद्धि)।
- भारत ट्रैक्टर निर्माण में पहले, बस निर्माण में दूसरे और हैवी ट्रक निर्माण में तीसरे स्थान पर है।
- रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा है।
- युवाओं से अपील
उन्होंने कहा कि ये सभी उपलब्धियां प्रधानमंत्री मोदी के विकासोन्मुख और भारत केंद्रित चिंतन का परिणाम हैं। मरांडी ने कहा कि युवा पीढ़ी में स्वदेशी भाव तेजी से जागृत हो रहा है, और यही युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माता बनेंगे।
उन्होंने आगामी दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर और दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुओं को खरीदते समय सिर्फ भारत निर्मित सामग्री ही खरीदने की अपील की।
5 hours ago