_नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति-5.0का हुआ शुभारम्भ।_
![]()
_मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण।_
_मुख्यमंत्री के सम्बोधन को जनप्रतिनिधिगणों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने देखा व सुना_
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लोकभवन लखनऊ में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति -5.0का शुभारम्भ किया गया।इस कार्यक्रम का जनपद में कलेक्टेट स्थित एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया जहां पर मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन एन0 आर0 आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता नंदी विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य विधायक फूलपुर दीपक पटेल विधायक कोरांव राजमणि कोल विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एडीजी जोन डॉ0संजीव गुप्ता आईजी अजय कुमार मिश्र पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को देखा व सुना।नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति-5.0 (22 सितंबर से 24 दिसम्बर 2025)के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी 1647 थानो पर नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रो का बटन दबा कर उद्घाटन किया तथा मिशन शक्ति केन्द्रो से सम्बंधित एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन एवं विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। प्रदेश में मिशन शक्ति-5.0के अन्तर्गत शक्ति के पंच प्रवाह-सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन स्वास्थ्य तथा सशक्तिकरण पर कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्बजीत सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियो सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Sep 21 2025, 12:11