स्वतंत्रता सेनानी का अखिलेश यादव ने किया सम्मान
![]()
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया कि पूरे प्रदेश में इस वक्त अब मात्र 8 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जीवित हैं, जिसमें हमारे जनपद गोंडा ग्राम पतिसा के 105 वर्षीय पंडित राम अचल दुबे आचार्य जी उसमें से एक हैं।
उनकी बहुत इच्छा है आपसे मिलने की और आपको आशीर्वाद देने की। उन्होंने तुरंत मसूद खान से कहा कि उनको लखनऊ लेकर आ जाओ। मसूद खान 17 सितंबर को आचार्य जी को लेकर लखनऊ सपा कार्यालय पहुंचे। अखिलेश यादव ने तत्काल आचार्य जी को बुलाया।
काफी समय आचार्य से बात की उनका और परिवार का हाल चाल जाना और आजादी के संघर्ष के बारे में बात की और कहा कि मैं मसूद खां को जिम्मेदारी देता हूं आपका पूरा ख्याल रखें। आचार्य जी का लोहिया सभागार में अखिलेश यादव ने भरपूर तालियों के बीच सम्मान किया। उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया और उन्हें गुरु दक्षिणा के रूप में 51000 रुपए की नगद धनराशि भी दी और उनके दीर्घायु होने व स्वस्थ रहने की कामना की और कहा कि आजादी के नायक से मिलकर धन्य हो गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे लिए प्रेरणा श्रोत हैं। आचार्य का जीवन त्याग संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं बुला सकती।
आचार्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्यामलाल पाल को भी आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल दुबे आचार्य ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में सरकार बनाने और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया और श्रद्धेय नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेता जी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने लखनऊ बुलाकर सम्मान दिया था।
इस मौके पर लाल चन्द गौतम प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी को अखिलेश यादव का स्नेह प्राप्त हुआ, साथ में गए पवन तिवारी पूर्व प्रधान पतिसा व मुन्ना दुबे से अखिलेश यादव ने खैरियत पूछी।
Sep 19 2025, 17:43