नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:भदोही में सचिवालय कर्मचारी बनकर ढाई लाख रुपए ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। भदोही के चौरी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर सरोज और करमबीर सिंह के रुप में हुई है। आरोपी खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताकर लोगों को झांसी देता था। इसके लिए वे उत्तर प्रदेश सचिवालय लिखी वर्ना कार का इस्तेमाल करते थे।
पीड़ित सत्यभुवन पाल से आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में ढाई लाख रुपए की ठगी की और उन्हें डीआरएम आफीस नाॅर्दन रेलवे नई दिल्ली का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पुलिस ने आरोपियों से वर्ना कार,5 एंड्रॉयड मोबाइल और 1840 रुपए नगद बरामद किए हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना भदोही ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों में जमा 1 लाख 72 हजार 370 रुपए फ्रीज करा दिए हैं। दोनों आरोपियों को चौरी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण और सीओ औराई प्रभात राय के नेतृत्व में की गई।
Jun 12 2025, 12:27