उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आज संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ, पटना के विभिन्न घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भारी भीड़
![]()
डेस्क : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। अर्घ्य देने के लिए पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दीघा के पाटीपुल घाट, घाट संख्या 93, गांधी घाट और गायघाट पर सबसे अधिक व्रती पहुंचे। रात के तीन बजे से ही छठ व्रती घाट पर पहुंचने लगे थे। इन तीनों घाट पर करीब 50 हजार से अधिक व्रती और श्रद्धालु पहुंचे थे। गंगा के 41 घाटों पर चैती छठ पूजा के लिए तैयारी की गई थी।
कलेक्ट्रेट घाट के बजाए महेन्द्रू घाट पर छठ व्रती अधिक पहुंच गए, जिसके कारण महेन्द्रू घाट पर भीड़ अधिक हो गई। प्रशासन ने व्रतियों से अपील की कि वे कलेक्ट्रेट घाट गंगा किनारे भी सुरक्षित घाट है, वहां पहुंच सकते हैं। कलेक्ट्रेट घाट पर पहुंचना व्रतियों के लिए दूर था।
वही गर्दनीबाग स्थित सूर्य मंदिर कच्ची तालाब में इस बार चैती छठ पूजा के लिए 20 हजार श्रद्धालु पहुंच गए। मानिकचंद तालाब में छह हजार व्रती पहुंचे थे। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों को निकलने में डेढ़ घंटा से अधिक समय लगा।
Apr 04 2025, 09:25