कंपोजिट विद्यालय ह्रदयपुर में संविधान दिवस पर लिया शपथ
श्रीप्रकाश यादव
चंदौली / चहनियाँ l कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर विकासखंड चहानिया में संविधान दिवस पर शिक्षकों और बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए संविधान की शपथ लिया। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधान अध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ इसलिए इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नंद कुमार शर्मा ने बताया कि संविधान की आत्मा कहीं जाने वाली प्रस्तावना को अमेरिकी संविधान से लिया गया है अभी तक इस प्रस्तावना में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हमारे देश का संविधान कई देशों से प्रेरित है! संविधान दिवस लोकतांत्रिक आदर्श को मजबूत करता है और नागरिकों को सक्रिय भागीदारी एवं जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करता है! यह दिन संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉक्टर बी आर अंबेडकर को सम्मानित करता है तथा संवैधानिक मूल्य अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है।
भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी! भारतीय संविधान दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे पर जोर देते हुए राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए संवैधानिक आदर्श, अधिकारों और प्रतिबद्धताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है ।इस अवसर पर पूजा सिंह ,बृजेश कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमा चौबे, उमेश, प्रियंका चौहान, ममता रानी गुप्ता ,रूबी सिंह, गौतम लाल, सुशीला देवी ,मंजू देवी, राम भजन राम, सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।
Nov 26 2024, 15:51