केंद्र में कांग्रेस थी तो रोज शहीद होता था झारखंड का जवान, अब आतंकियों की निकलती है जहन्नुम की यात्रा: योगी आदित्यनाथ
![]()
![]()
धनबाद/बोकारो/लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे। उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ ही कांग्रेस, राजद व वामपंथी उनके निशाने पर रहे। बोले कि पहले चरण के मतदान का रुझान बता रहा कि झारखंड को लूटने वाले झामुमो, कांग्रेस व राजद सत्ता से बेदखल होने जा रहे हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट, झामुमो व राजद वाले यहां दिखावा करते हैं और रांची में एक ही थाली में खाकर लूट-खसोट करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरसा विधानसभा से प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी से तारा देवी, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी व बेरमो से रविंद्र कुमार पांडेय, गोमिया से लंबोदर महतो के लिए जनसभा कर जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड का निर्माण किया था। उनका सपना था कि झारखंड विकास करेगा तो भारत भी विकास करेगा, लेकिन झारखंड को और भी बदतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब झारखंड का निर्माण हो रहा था, तब कांग्रेस व राजद विरोध कर रही थी।
झामुमो की गोद में बैठकर दोनों पार्टियां झारखंड को गुमराह कर रही हैं। एक तरफ यह लूट रहे हैं तो दूसरी तरफ लुटेरों के सरदार वामपंथियों को सिर पर उठाकर झारखंड को नक्सलवाद का गढ़ बनाने की तरफ उतारू हैं। इन्हें पनपने नहीं देना है। सीएम योगी ने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी भी कही जाती है। यहां का कोयला मजदूर वामपंथियों की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा है। वामपंथी संघर्ष का नारा लगवाएंगे, हड़ताल करवाते हैं, फिर ब्लैकमेल करके माल कमाते हैं। मजदूर वहीं का वहीं रह जाता है और लाल सलाम वाले मालामाल बन जाते हैं। कोई बैरियर बनता है तो यह लोग उसकी निर्मम हत्या भी करते हैं। सभी जानते हैं कि भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पति के साथ क्या हुआ था। लालसलाम वालों को धक्का देकर बाहर करना है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि मोदी जी राशन भेजते हैं, लेकिन यहां झामुमो, कांग्रेसी, राजद व कम्युनिस्ट खा जाते हैं।
जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो झारखंड का जवान रोज शहीद होता था। यह लोग जवानों से कहते थे कि जब दुश्मन गोली चलाएगा, तब गोली चलाना लेकिन नया भारत घुसपैठ करने वाले आतंकियों का काम तमाम कर उसकी जहन्नुम की यात्रा निकाल देता है। आतंकियों का हाल देख आका पाकिस्तान भी कांप जाता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि झारखंड को लव और लैंड जेहाद का अड्डा बना दिया है। दूसरी, तीसरी, चौथी शादी कराकर जनजाति बेटियों को बहकाकर जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। झामुमो, राजद व कांग्रेस वाले रोटी, माटी व बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने आए हैं। लव जेहाद व लैंड जेहाद के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाकर यहां के अस्तित्व से खिलवाड़ करना चाहते हैं।
यह बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करेंगे, रोजगार पर डाका डालकर रोटी की समस्या खड़ा करेंगे। इसे केवल भाजपा ही रोकेगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी कह रहे थे कि सरकार आएगी तो सिलेंडर देंगे। जब तुम्हारी सरकार थी तो क्या कर रहे थे। वे लोग हिंदुओं-जनजातियों का अधिकार घुसपैठियों को भी देंगे। भाजपा कहती है कि योजना का लाभ जनजातीय और झारखंडवासियों को मिलेगा, घुसपैठियों को नहीं। झामुमो, कांग्रेस व राजद ने लूटखसोट के अलावा क्या किया है। कांग्रेस के एक सांसद के घर 350 करोड़ रुपये तो झामुमो सरकार के मंत्री के घर में 35 करोड़ रुपये मिले। यह झारखंड का पैसा है, जो चंद लोग लूटकर घर को भरने का कार्य कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। इसे रोकने के लिए भाजपा आवश्यक है।






लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय (यूपीपीएससी) ने दो शिफ्ट, दो परीक्षा का फैसला वापस ले लिया है। प्रयागराज में आयोग के सामने 4 दिनों से डटे हजार छात्रों के आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा है।आयोग ने छात्रों की वन डे वन शिफ्ट की मांग मान ली है। गुरुवार को बवाल काफी बढ़ने के बाद आयोग को यह फैसला करना पड़ा। यूपीपीएससी ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा को एक ही दिन में कराने का निर्णय लिया है। साथ ही दिसंबर में प्रस्तावित आरओ व एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आयोग के इस फैसले से लाखों छात्रों को राहत मिली है।
लखनऊ । इटावा में परिवार की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने जा रहे कारोबारी को बचा लिया गया। कारोबारी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने यह भी बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया? सराफा कारोबारी ने सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी पत्नी, तीन बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर बेसुध किया। फिर एक-एक कर रस्सी से गला दबाकर चारों की हत्या कर दी। वह खुद भी ट्रेन से कटकर जान देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।
लखनऊ। मीट कारोबारियाें के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद हुई जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेजी अपनी गोपनीय रिपोर्ट में कहा कि इन कंपनियों ने 1200 करोड़ रुपये नकदी को कहां खपाया है, इसका जांच में पता नहीं चल सका है। इतना ही नहीं, ये कंपनियां कश्मीर की निजी सुरक्षा एजेंसियों की सेवाएं ले रही हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध है। ये देश की सुरक्षा के लिए खतरे का सबब बन सकता है, लिहाजा उच्चस्तरीय जांच कराना जरूरी है।
Nov 15 2024, 15:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.0k