सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर्व पर अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखा व्रत
![]()
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
जानसठ/ मुजफ्फरनगर । कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर्व पर अपने पति की लम्बी आयु सुरक्षा और सुख समृद्धि के लिए वृत रखा।
कस्बे में व ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर्व पर अपने पति की लम्बी आयु सुरक्षा और सुख समृद्धि के लिए वृत रखा गया गौरतलब हैं कि करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु, सुरक्षा, और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है इसका धार्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व भी है। जो इसे एक विशेष और महत्वपूर्ण त्योहार बनाता है।
करवा चौथ के व्रत से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं और कहानियां हैं,जो करवा चौथ व्रत का महत्व और इसे मनाने का कारण बताती हैं करवा चौथ हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है इस व्रत का धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही यह पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। करवा चौथ व्रत का व्रत पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना से किया जाता है(
यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है माना जाता है कि यह व्रत महिलाओं को सौभाग्य प्रदान करता है. यह व्रत हिंदू धर्म की परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए यह व्रत भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है और पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा हैं।इसी के चलते रविवार को कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर्व का वृत रखा एक स्थान पर इकट्ठा होकर करवा चौथ की कहानी सुनकर रात्रि में चन्द्रमा को देखकर वृत खोला।











Oct 20 2024, 19:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.1k