भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बाढ़ से विस्थापित लोगो के बीच बांटी गई राशन सामग्री
 
 
  *
   
  
* पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से आज दीघा विधानसभा के सदाकत आश्रम, राजेंद्र घाट , गोसाई टोला से सटे बांध , मरीन ड्राइव के ऊपर विस्थापित बिंद टोली से आए लोगों के बीच स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई। ऋतुराज सिन्हा ने कल कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि आप गाड़ी से जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों को चिन्हित करके राशन उपलब्ध कराएं इसी के आलोक में आज तीन गाड़ियों से विभिन्न जगहों पर लगभग 2500 राशन के पैकेट का वितरण का कार्य किया गया। जैसा कि विदित है की 25 तारीख से राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बाढ़ राहत सामग्री वितरण का कार्य लगातार जारी है। आज संजय राय, रणबीर कुमार, मंटू यादव, सावित्री देवी के नेतृत्व में जगह जगह सुखा राशन के वितरण का कार्य किया गया। पटना से मनीष प्रसाद
 
Sep 27 2024, 18:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k