स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर 15 चिकित्सा अधिकारियों को मिली नियुक्ति
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर 15 चिकित्सा अधिकारियों (एनएचएम संविदा) की नियुक्ति की गयी है। इन चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना से स्थानीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा और लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
पदस्थ किए गए चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. अंजली खलखो शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रेल्वे लोको लाईन वार्ड नं. 01, डॉ. इरनुस खलखो शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मोहर पारा एफ.सी. आई. गोदाम वार्ड 19, मनेन्द्रगढ़, डॉ. विकास भास्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-चिरमिरी, डॉ. अमन दीप कौर, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्दीबाड़ी (चिरमिरी), डॉ. सीताकुमारी, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, साजापहाड़ (चिरमिरी), डॉ. व्ही. अस्मिता राव, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सांस्कृति भवन दुर्गा पंडाल, खोंगापानी, डॉ. प्रिंस गुप्ता, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झगराखाण्ड तथा डॉ. हर्षा सिंह की पदस्थापना शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-डुमनहील, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में की गयी है।
इसी तरह से डॉ. मृग्या वर्तिका सिंग, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भट्टी वार्ड नं. 02, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया, डॉ. तरूवर सिंह, सामु० स्वा० केन्द्र- प्रेमनगर, जिला सूरजपुर, डॉ. अनुराग सिंह सामु० स्वा० केन्द्र- रामानुजनगर, जिला सूरजपुर , डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह सामु० स्वा० केन्द्र बचरापोडी, जिला- कोरिया, डॉ. ध्यानू राम सामु स्वास्थ्य केन्द्र-अभनपुर, जिला रायपुर, डॉ पुष्पराज सिंह, जिला अस्पताल जिला-गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही तथा डॉ. अंकित बघेल की पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-मरवाही, जिला- गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही में की गयी है।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर 15 चिकित्सा अधिकारियों (एनएचएम संविदा) की नियुक्ति की गयी है। इन चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना से स्थानीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा और लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में स्थित शिव मंदिर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने किलकिला धाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज से आशीर्वाद भी ग्रहण किया। मुख्य पुजारी ने मुख्यमंत्री श्री साय को आशीर्वाद स्वरूप शाल और श्रीफल भेंट किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने सहित कई घोषणाएं की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत, किलकिलाधाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज भी इस अवसर पर मौजूद रहे।



रायपुर- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह महान पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। आज हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम देश को पर्यावरण की दृष्टि से भी समृद्ध और सुरक्षित रखेंगे।
रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान किया है. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव आईपीएस राहुल भगत समेत 25 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है. आईपीएस राहुल भगत को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा.
रायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिक्षिका डॉ. सरिता साहू द्वारा लिखित पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक इतिहास’ का विमोचन किया। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में इसका विमोचन किया। वर्तमान में इतिहास लेखन की एक नई विधि मौखिक परंपरा से इतिहास लेखन की पद्धति से इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक इतिहास को लिपिबद्ध किया गया है।

रायपुर- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।
रायपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश "हर घर तिरंगा" अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाकर, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को और खास बना सकते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट कर सकते हैं।
रायपुर- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला के आरोपियों को कोर्ट से बढ़ा झटका लगा है. आरोपी दिलीप पांडेय, दीपक दुआरी, अमित सिंह और अनुराग द्विवेदी की जमानत याचिका को विशेष कोर्ट ने खारिज कर वापस जेल भेज दिया है.
Aug 14 2024, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1