स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द और एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उन्होंने दौड़ लगाकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।
स्वतंत्रता दौड़ में पंडित चक्रपाणि, गरूकुल, शाश्वत एवं पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित लगभग 4 सौ से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, अधिकारी-कर्मचारी दौड़ में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए मंत्री श्री वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्रों को निः शुल्क तिरंगा झंडा एवं वृक्षारोपण हेतु पेड़ का भी वितरण किया गया।

रायपुर- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द और एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उन्होंने दौड़ लगाकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।




रायपुर- जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से आज यहां उनके निवास/कार्यालय में केंद्र सरकार के जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने भूजल सिंचाई योजना के संबंध में मुलाकात और चर्चा की। केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, भू-जल भवन फरीदाबाद के पत्र के निर्देशों के परिपालन में बस्तर संभाग के 07 आकांक्षी जिलों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी अंतर्गत भू जल सिंचाई योजना के तहत 19 विकासखंडों में कुल 3215 बोरवेल उत्खनन किया जाएगा। जिससे 6578.78 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 187.69 करोड रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है।

रायपुर- गृह मंत्रालय ने देशभर में पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है. इसके तहत छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों के लिए भी वीरता और विशिष्ट सेवा पदकों की घोषणा की गई है. इस साल छत्तीसगढ़ के कुल 25 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. इनमें आनंद सिंह रावत अस्सिटेंट कमांडेंट को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 9 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा, विधायक किरण देव, शिवप्रकाश, आजय जामवाल और श्री पवन से भी मौजूद रहे।

बिलासपुर- बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कलेक्टर अवनीश शरण के चेंबर की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई, हालांकि घटना के समय कलेक्टर शरण चेंबर में मौजूद नहीं थे. इस कारण से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना से PWD के मेंटेनेंस की पोल खुल गई और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
रायपुर- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti corruption bureau) ने महादेव बुक के ओटीपी सेंटर्स पर हाल ही में की गई कार्रवाई में 1500 सिम कार्ड और 50 कीपेड मोबाइल जब्त किए हैं। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद एसीबी की टीम ने बिहार और भिलाई में रेड की थी। इन सभी नंबरों और उनसे जुड़े व्हाट्सएप एकाउंट्स को बंद किया जा रहा है।
रायपुर- राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने नदियों पर बने पुलों के दोनों ओर अस्थाई बैरियर, रिफ्लेक्टर और साइन-बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने मैदानी अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुलों की रेलिंग एवं क्रैश बैरियर का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने को कहा है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर प्रमुख अभियंता ने वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि से जान-माल की सुरक्षा और सुरक्षित यातायात के लिए सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, सभी मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं एवं संभागीय कार्यपालन अभियंताओं को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं को हर 15 दिनों में अनुविभागीय अधिकारियों और कार्यपालन अभियंताओं के साथ इस संबंध में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के मशहूर गायक कैलाश खेर एवं साथियों ने देशभक्ति गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्‘ और ‘जान है हमारी है तिरंगा‘ गीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित लोगों ने देशभक्ति भाव से ओतप्रोेत होकर सुर से सुर मिलाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इससे पूर्व ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।












रायपुर- रायपुर में पुलिस के बूट की धमक और वर्दी का खौफ़ एक बार दिखाई देने लगा है। पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्यवाही से जिले के आपराधिक मामलों में कमी आई है। पुलिस के आयला अफ़सर इसके पीछे की मुख्य वज़ह जिला पुलिस बल द्वारा संचालित अवैध नशे के विरुद्ध अभियान “निजात” को मान रहे है। इस अभियान में अवैध नशा और अन्य अवैधानिक कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से कार्यवाही की जा रही है।
Aug 14 2024, 14:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k