नये पद स्वीकृत: 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में दस-दस पद स्वीकृति
रायपुर- राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
राज्य शासन ने नवगठित अमलेश्वर, मंदिर हसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा नगर पालिकाओं तथा दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद मंजूर किए हैं। इनमें सफाई श्रमिकों के पांच-पांच पद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंप अटेंडेंट, वाहन चालक, भृत्य और श्रमिक के एक-एक पद शामिल हैं।

रायपुर- राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
रायपुर- छोटे-छोटे स्वरोजगारों को अपनाकर लोग आर्थिक रुप से आगे बढ़ रहे हैं और वर्तमान समय में लोगों का रुझान बकरीपालन की तरफ तेजी से बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार भी स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल के किसान बकरीपालन कर अपनी सफलता की नई कहानी गढ़ रहे हैं और लोगों के लिए नई मिसाल बन रहे हैं। ऐसा ही है हरदीविशाल का रहने वाले कांशीराम का जिन्होंने अपनी किस्मत को दूसरों के भरोसे पर नहीं छोड़ा बल्कि बदलते समय के साथ अपने को मजबूत बनाया और अपनी मेहनत के बल से अपनी किस्मत को बदल दिया।
रायपुर- डीजी प्रमोट हुए अरूण देव गौतम की जिम्मेदारी में राज्य सरकार ने बदलाव किया है। उनकी सेवाओं को सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए डीजी होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व अग्निशमन सवाएं बनाया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें संचालक लोक अभियोजन का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। 1992 बैच के आइपीएस अरुण देव गौतम अभी वर्तमान में गृह जेल एवं परिवहन विभाग के सचिव थे।
रायपुर- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सुबह अमरकंटक स्थित नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने माँ नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।



रायपुर- कावड़ यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैदराबाद विधायक टी राजा महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के साथ विश्रामपुर के लिए रवाना हुए. इस दौरान टी राजा ने कहा, विपक्ष बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसा पर भले बात ना करे, मोदी सरकार की पहल पर हिंदुओं के लिए कदम उठाया गया है. बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सरकार प्रयास कर रही है. हर राज्य में हिंदुत्व को जगाने का प्रयास कर रहे हैं.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को उनकी नवीन नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य कृष्णा प्रसाद गुप्ता, यशवंत वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, नीलांबर नायक और शैलेन्द्री परगनिया भी उपस्थित थीं।
रायपुर- छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों में मानसून कमजोर रहा. सोमवार सुबह से भी राजधानी समेत अधिकांश जिलों में मौसम साफ है. हालांकि मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले 2 दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान सुकमा में 34.2 डिग्री और सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22.2 डिग्री दर्ज की गई.
रायपुर- संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज रायपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। श्री कावरे सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से राजस्व प्रकरणों की जानकारी तलब की। उन्होंने राजस्व संबंधी विवादित और अविवादित प्रकरणों का जल्द निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो और लोगों को सहुलियत मिले।
रायपुर- फूलों का उपयोग अपने घर, मंदिरों, शादी एवं सजावट सहित अन्य कार्यों के लिए किया जाता है। फूल श्रद्धा और भावना का प्रतीक है। अपने घरों के बगीचे, गार्डन, गमलों में भी अलग-अलग फूल लगाएं जाते हैं। सुबह-सुबह सुंदर और सुगंधित फूल देखकर मन आनंदित हो जाता है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को फूलों के खेती के प्रति प्रेरित करना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग द्वारा निःशुल्क पौधे भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले की स्व-सहायता समूह की 45 दीदियां मिलकर लगभग 4 एकड़ खेत में फूलों की खेती कर आगे बढ़ रही हैं।
Aug 12 2024, 18:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1