शिकागो के शहीदों को याद कर मनाया भाकपा माले ने मनाया मजदूर दिवस,केंद्र सरकार की मजदूर नीति के खिलाफ संघर्ष का एलान
भाकपा माले द्वारा आज गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष मई दिवस के अवसर पर शिकागो के शहीद मजदूरों को याद करते हुए केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण करके की गई। बाद में शहीदों के सम्मान में नारेबाजी करते हुए मई दिवस जिंदाबाद, शहीद मजदूरों को लाल सलाम, मजदूर विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद, मजदूरों के रोजगार और अधिकार के लिए संघर्ष तेज करो आदि नारों के साथ 'मई दिवस संकल्प मार्च' भी निकाला गया। इस दौरान अपने संबोधन में पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, मजदूर वर्ग को एक सदी से भी पूर्व हासिल अधिकारों को भी केन्द्र की मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है, देश में मजदूर विरोधी लेबर कोड लाए गए हैं। कहा,मनरेगा योजनाओं की राशि अपेक्षित नहीं है, मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ रही, यह योजना रोजगार के बजाय लूट में तब्दील हो गई है। उन्होंने कोलियरी क्षेत्र के गरीबों के लिए अलग से रोजगार गारंटी की योजना बनाकर लागू करने की मांग की। साथ ही, लोगों से गांव-गांव में मेहनतकशों का संगठन मज़बूत कर जनविरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। आज के कार्यक्रम को माले नेता राजेश सिन्हा तथा शंकर पांडेय ने भी संबोधित करते हुए जहां मजदूर वर्ग के समक्ष उपस्थित मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं संगठन मजबूत कर संघर्ष तेज करने की भी जरूरत बताई।भाकपा माले के मई दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू खान, प्रीति भास्कर, फोदार सिंह, शंभू ठाकुर, मनोज कुमार यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मुर्मू, रामलाल मंडल, निशांत भास्कर, लालजीत दास, पंकज वर्मा, बुधन हांसदा, राजकिशोर चौधरी, शिवनंदन यादव, संजय चौधरी, कन्हैया सिंह, प्रधान टुडू, रफीक अंसारी, खीरू दास, अजय कुमार यादव, रंजीत यादव, कुलदेव मंडल, मो इफ्तेखार अंसारी, मो इकराम अंसारी, मो0, नौशाद आलम, मो, नासिर शेख, अनिल यादव, राजकुमार यादव, राहुल यादव, मो असगर अली, मो सरफराज अंसारी, संतोष राय, रुस्तम अंसारी, राजू पुजहर, कटिलाल सोरेन, पोरान सोरेन, लीलावती देवी, बड़की देवी, अनिता देवी, लिलमुनी देवी, बुंदिया देवी, चांदमुनि देवी, जयंती देवी अंजली देवी, संझली देवी, मंझली देवी सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपा द्वारा गिरिडीह विधानसभा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान करीब छह सौ बूथ एरिया में प्रसारण को देखने की लाइव व्यस्था की गई थी।धनवार विधानसभा में जहां झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी स्वयं कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे।वहीं शहरी क्षेत्र मे पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर भाजपा नेता संदीप डंगाईच,ओमप्रकाश गुप्ता, बासुदेव बरनवाल,दीपक स्वर्णकार, प्रकाश दास समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात के 100वे एपिसोड को सुना। वहीं भाजपा नेता चुनूकांत के नेतृत्व में मधुबन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बूथ नंबर 301, 302, 303 और 304 के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री मन की बात के कार्यक्रम का आनंद लिया। जबकि पीरटांड़ में पार्टी के कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू काफी समर्थको के साथ मौजूद थे। बरनवाल धर्मशाला में भाजपा नेत्री विनिता कुमारी के नेतृत्व में भाजपा नेता ज्योति शर्मा, भाजपा के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, समरदीप सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपसिथत थी। भाजपा नेता दिनेश यादव ने अपने आवास पर, भाजपा नेता विनय सिंह ने वन विभाग कार्यालय परिसर में, पूर्व मेयर सुनील पासवान ने पचंबा में तो पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष, मुकेश जालान ने पार्टी के नगर कार्यालय में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों के साथ एलईडी लगाकर पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुना।डुमरी में जामतारा पंचायत के शक्ति केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।वहीं खैरा टुंडा पंचायत भवन में सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के सौवें एपिसोड को देखा और सुना।जिले में कई अन्य स्थानों पर भी बीजेपी नेताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गिरिडीह नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में संचालित दुकानों का मनमाना किराया बढ़ाने के विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने बस स्टैंड में बैठक कर इस पर विरोध जताया। इस सम्बन्ध में सीएम के नाम एक पत्र भी लिखा गया। अचानक नगर निगम की ओर से लगभग 300 फीसदी मनमाना किराया बढ़ाए जाने से दुकानदारों में उबाल देखने को मिला। काफी समय पूर्व से किराया को लेकर प्रत्येक 3 वर्ष में 10 फीसदी बढ़ोतरी का नियम बना हुआ है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक 3 वर्ष में दुकान के किराया की बढ़ोतरी होती है। जिसका वे लोग समय पर भुगतान भी करते आ रहे हैं। बावजूद उन लोगों को 200 से 300 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी का नोटिस थमा दिया गया है। कुंदन कुमार स्वर्णकार ने बताया कि नगर निगम की ओर से मनमानी की जा रही है, हर 3 साल में किराया बढ़ोतरी मान्य है। 200 से 300 प्रतिशत किराए की वृद्धि का हम सभी दुकानदार विरोध करते हैं। हरविंदर सिंह बग्गा ने कहा कि 30 35 साल से निगम क्षेत्र के दुकानों को आवंटित कर रोजगार के लिए दिया गया था। लेकिन अचानक निगम की ओर से किराए में बढ़ोतरी की गई है, इसका हम सभी विरोध करते हैं। दुकानदारों ने कहा कि अगर यही रवैया रहा तो हाई कोर्ट का रुख करेंगे।मौके पर उदय प्रसाद, मंटू चौरसिया, अमित कुमार, अमित केसरी, मनोज चौरसिया, रतन आजाद सहित कई दुकानदार मौजूद थे।
जमशेदपुर।सुनारी क्षेत्र के खुटाडीह मस्जिद एवं कुम्हार पाड़ा मस्जिद में ईद एक मजहबी त्योहार पर नमाज अदा करने के लिए सामाजिक सरोकार सौहार्दपूर्ण समरसता से जुड़ने का एक पैगाम भी देता है। दोनों क्षेत्र में नमाज के बाद विभिन्न धर्मों के लोग शामिल होकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर खुशी का इजहार करते हैं। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर सोनारी, क्षेत्र के थाना प्रभारी विष्णु रावत एवं सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष आर के गुजराल, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, त्रिभुवन यादव, संजय यादव, सरबजीत सिंह, सरिता देवी, बंटी शर्मा, प्रदीप सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, किशोर साहू, गौतम दादा, चरणजीत सिंह, कविंद्र बहरा,मनीष सिंह, दीपक यादव, विजय भरता, संतोष सिंह, नारायण प्रसाद एवं पुलिस पदाधिकारीगण और पुलिस के जवान भी उपस्थित थे।
गिरिडीह में माह-ए-रमजान के अलविदा जूमे की नमाज शुक्रवार को गिरिडीह में बड़े ही अकीदत के साथ अता की गई।वहीं आज का मौसम शुष्क होने के कारण रोजदारों को अंतिम अलविदा जुम्मे की नमाज के दौरान कोई परेशानी नही हुई। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद,भंडारीडीह स्थित जामा मस्जिद, मोहनपुर, मस्जिद, पचंबा, विशनपुर, बड़ा चौक, बरवाडीह सहित आसपास के मुफ्फसिल क्षेत्र स्थित मंस्जिदों में अलविदा जुम्मे की नमाज अता करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। मस्जिदों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण नमाजियों ने मस्जिद के बाहर भी नमाज अता की। खासकर लाईन मस्जिद और जामा मस्जिद के अत्यधिक भीड़ होने के कारण सड़क पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान युवाओं के साथ साथ वृद्ध व बच्चे भी नमाज अता करने के लिए मंस्जिदों में पहुंचे हुए थे।इधर अंतिम जूमा की नमाज को लेकर गिरिडीह पुलिस भी अलर्ट थी। शहर में डीएसपी संजय राणा के साथ एसडीपीओ अनिल सिंह और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी पुलिस जवानों के साथ पेट्रोलिंग करते दिखे। वहीं ग्रामीण इलाको में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अलविदा की नमाज़ अता की मौके पर पुलिस अधिकारी और जवान पेट्रोलिंग करते नजर आए।
19 अप्रैल को आहूत झारखंड बंद का डुमरी प्रखण्ड में आंशिक असर देखने को मिला।जहां लंबी दूरी की यात्री बसें नहीं चली, तो वहीं कुछ देर के लिए इसरी डुमरी में दुकानें एवं होटल बंद रहे।मौके पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए थे।बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस भी चल रही थी। ताकि कहीं कोई विवाद उत्पन्न नहीं हो।जेबीकेएसएस के केन्द्रीय समिति संयोजक मोतीलाल महतो और डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो के नेतृत्व में दर्जनों युवा अपने हाथों में तख्ती लिये हुए थे। जो सिमराडीह आईबीपी से जुलूस की शक्ल में वनांचल चौक,बेरमो मोड़,बस स्टैंड,इसरी चौक होते हुए रेलवे फाटक तक गए।इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार की नियोजन नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी कर इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की गई।चिलचिलाती धूप में भी बंदी को सफल बनाने सड़क पर उतरे युवाओं का उत्साह काफी हाई था।मुख्य वक्ता मोती महतो ने कहा कि सरकार का 60-40 का फॉर्मूला झारखंड के मूलनिवासियों के साथ एक धोखा है और इससे झारखंड के युवाओं को उसका वाजिब हक नहीं मिल पाएगा।वहीं इससे पूर्व युवाओं द्वारा रेलवे फाटक से डुमरी चौक तक मशाल जुलूस भी निकाली गई।इधर बंदी को लेकर एसडीपीओ मनोज कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार,निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार सदलबल सक्रिय रहे।
May 11 2023, 09:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k