*मुजफ्फरपुर में प्रदेश के महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे लोजपा (रामविलाल) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार। सीएम नीतीश पर किया यह कटाक्ष*
मुजफ्फरपुर : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। जहां उन्होंने महागठबंधन के सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बिहार जंगल राज में प्रवेश कर चुकी हैं इसे निकालने के लिए बिहार के लोगों को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। इतना ही नहीं बल्कि इस बिहार के महागठबंधन सरकार को निर्लज बताया और कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार हो रहा है और नीतीश कुमार गाँधी बन रहे है जो बहुत ही उनके शर्म की बात है।
उन्होंने चिराग लाओं बिहार बचाओ के लिए बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में कानून नाम की कोई व्यवस्था नही रह गयी है। हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती और आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में यह महागठबंधन की सरकार फेल हो चुकी है।
कल 29 अप्रैल को चिराग पासवान का एक जनसंवाद कार्यक्रम है जिसकी समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
जिस दौरान लोजपा (रामविलास पासवान) के प्रचार प्रसार प्रभारी संजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष विश्वकर्मेन्द्रों देव उर्फ चुलबुल शाही पूर्व जिला पार्षद शशि कुमार सिंह । आईटी सेल के रानू कुमार। प्रदेश अध्यक्ष विनीता जी युवा नेता डॉ रजनीश कुमार सहित काफी संख्या में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी








Apr 28 2023, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.2k