बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत 27 मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित
गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर शुक्रवार को ‘आसमा हैं आगे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 27 मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि सभी लक्ष्य बनाकर तैयारी करें, इससे लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे भविष्य में देश की सेवा में अपना योगदान दें। मुख्य विकास अधिकारी एम. अन्रूमौली ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। डीएम ने सर्वोच्च 10 स्थान पाने वाली इंटरमीडिएट की छात्राएं मुस्कान शुक्ला को 20 हजार व प्रमाण पत्र तथा जाह्नवी द्विवेदी, अंजलि मिश्रा, अंशिका पांडे, वर्णिमा श्रीवास्तव, सुरभि तिवारी, अनीता मिश्रा, आस्था सिंह, साक्षी मिश्रा, प्रियांशी मिश्रा, श्रुति कीर्ति शुक्ला, प्रगति द्विवेदी, कृष्णा कुमारी मौर्य, साक्षी तिवारी, युविका सिंह व हाईस्कूल की प्रिया जायसवाल, अनुष्का मिश्रा, सौम्या पांडे, शिवानी मिश्रा, रिधिमा सिंह, अदिति सिंह, स्मिता द्विवेदी, यशस्वी श्रीवास्तव, अनुकृति श्रीवास्तव, शशि वर्मा, उपासना, प्रकृति सिंह को प्रमाण पत्र व 5 हजार रूपये प्रदान किया।
कार्यक्रम में छात्राओं व उनके परिजनों के साथ डिजिटल शिक्षा तथा स्वावलम्बन की चुनौतियों पर चर्चा की गयी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह, राजकुमार आर्या, जितेन्द्र मिश्रा, शिवगोविन्द वर्मा, मनोज कुमार, आशीष मिश्रा, पंकज कुमार राव, धु्रवचन्द्र, आदि मौजूद रहे।
वितरित किया गया लैपटाप: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 15 छात्र/छात्राओं को डीएम ने लैपटाप वितरण किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत उन बच्चों को लैपटाप दिया गया, जिन्होने कोविड के कारण अपने माता या पिता को खो दिया है।
Mar 03 2023, 19:37