*राहुल गांधी ने पहली बार सुनाई अपनी लव-स्टोरी, बताय-गर्लफ्रेंड को ले गए थे एक खास जगह
#rahulgandhisharedsecretlove_story
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी 'गर्लफ्रेंड' का जिक्र किया। ये पहला मौका है, जब राहुल गांधी ने अपनी लव-स्टोरी सुनाई है। राहुल ने बताया कि कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान वो अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में लेकर गए थे जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। हालांकि जब राहुल से अब उनके रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही चतुराई से जवाब देते हुए कहा कि वो अब गर्लफ्रेंड नहीं हैं बल्कि दोस्त हैं।
![]()
सुनाया कैम्ब्रिज का किस्सा
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च कार्यक्रम में एक दिलचस्प खुलासा किया। लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता से जुड़ी एक पुरानी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के 'वर्सिटी रेस्टोरेंट' में हुई थी। यह कहानी परिवार में काफी मशहूर थी। राहुल ने बताया कि कई साल बाद जब वह खुद कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से उस रेस्टोरेंट में चलने के लिए कहा। वह उस जगह को देखना चाहते थे जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।
![]()
रेस्तरां के स्टाफ का जवाब सुनकर हुए हैरान
राहुल गांधी ने बताया, वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां पहुंचे और रेस्टोरेंट में बैठ गए। राहुल गांधी ने किस्से को आगे बढ़ाते हुए बताया कि जब वेटर मेन्यू लेकर आया तो उन्होंने उसे बताया कि उनके माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे। इस दौरान स्टाफ का जवाब सुनकर वह और भी ज्यादा हैरान रह गए। वेटर ने कहा कि वह उन दोनों को जानता है। राहुल ने जब पूछा कि वह उनके बारे में क्या जानता है तो वेटर ने कहा कि उसे अच्छी तरह पता है कि वह किनकी बात कर रहे हैं।
राहुल ने याद किया माता-पिता का रिश्ता
राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को याद करते हुए बताया कि उनके घर में उन्होंने हमेशा राजीव गांधी और सोनिया गांधी को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा। उन्होंने कहा कि घर में पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा। यही उनके लिए माता-पिता के प्यार की तस्वीर थी। राहुल ने बताया कि जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे और वहां माता-पिता को इस तरह एक-दूसरे के साथ नहीं देखते थे, तो वह उनसे पूछते थे कि उनके माता-पिता ऐसे क्यों नहीं हैं।
रेस्टोरेंट से जुड़ी रोमांटिक यादे
राहुल गांधी ने उनके परिवार के लिए इस रेस्टोरेंट से जुड़ी रोमांटिक यादों को साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार में पड़ना है तो उसे वर्सिटी रेस्टोरेंट जाना चाहिए। हालांकि, यहां के खाने को लेकर उनकी सलाह बिल्कुल अलग रही। राहुल ने मजाक में लोगों को वहां चिकन चॉसर खाने से बचने की सलाह दी।
कैंब्रिज में यहां शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी*
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में भी राजीव गांधी से पहली मुलाकात का जिक्र किया है।
साल 1965 में कैंब्रिज के वैरसिटी रेस्टोरेंट में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। यह एक छोटा-सा ग्रीक रेस्टोरेंट था, जहां यूरोप और भारत के छात्र अक्सर खाना खाने आया करते थे। सोनिया उन दिनों इंग्लैंड में ऐसा खाना तलाश रही थीं, जो उनके इतालवी स्वाद के करीब हो।
इसी तलाश में वह इस रेस्टोरेंट तक पहुंचीं। वहां एक दोस्त ने उनका परिचय राजीव गांधी से कराया। सोनिया ने अपनी किताब में लिखा है कि पहली मुलाकात में ही उन्हें राजीव के साथ एक खास जुड़ाव महसूस हुआ था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई। आखिरकार 25 फरवरी 1968 को दोनों ने शादी कर ली।













4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k