/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक जांच, औद्योगिक रंग वाली सामग्री और अवमानक रसगुल्ले नष्ट Pintu Kumar
खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक जांच, औद्योगिक रंग वाली सामग्री और अवमानक रसगुल्ले नष्ट

हजारीबाग, 05 सितंबर। उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हजारीबाग शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ठेला संचालकों के यहां औचक निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-01 मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने हुरहुरू क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप संचालित गुपचुप-चाट के ठेले की जांच की। जांच के दौरान खाद्य सामग्री में औद्योगिक रंग के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही संचालक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके बाद टीम ने जे.सी. फोनेक्स, श्याम मार्ट, विकास चाउमिन एवं बोरा सिंह समोसा दुकान सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बोरा सिंह समोसा दुकान में जांच के दौरान अवमानक रसगुल्ले पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों की भी हुई जांच

संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर टीम ने खाद्य उत्पादों पर किए जा रहे भ्रामक दावों एवं जानकारी की भी जांच की। खाद्य कारोबारियों को ऐसे उत्पादों की बिक्री और भंडारण तत्काल रोकने तथा संबंधित कंपनी या निर्माता को उत्पाद वापस लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा भ्रामक दावों के कारण 100 से अधिक खाद्य उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की जानकारी भी कारोबारियों को दी गई। इनमें रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर, कैंपा एनर्जी ड्रिंक, किंडर जॉय चॉकलेट, लाटे चोको पाई, पतंजलि मिल्क बिस्कुट, रेमन नूडल्स, सफोला टोटल हार्ट प्रो मल्टी-सोर्स कुकिंग ऑयल और बिसलेरी एडेड मिनरल वाटर सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित अथवा भ्रामक दावों वाले उत्पाद पाए जाने पर संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने, प्रतिबंधित एवं अवमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री या भंडारण नहीं करने तथा उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-02 अम्ब्रीश पांडे, विकास शर्मा एवं सूरज कुमार शामिल थे।

उपायुक्त हेमन्त सती ने कटकमसांडी प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

हजारीबाग।

उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से एसआईआर, प्रधानमंत्री आवास योजना, वीबी जी राम जी, वाटर कंजर्वेशन, मटेरियल, अबुआ आवास सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित पुराने एवं जर्जर भवनों को ध्वस्त करने तथा पुराने थाना परिसर की साफ-सफाई कर उसे प्रखंड कार्यालय परिसर में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में भी तेजी लाने को कहा।

उपायुक्त ने सुपरवाइजर, पंचायत सेवक एवं अन्य कर्मचारियों के लिए निर्मित आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी आवासीय भवनों में नियमित रूप से रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई कराने और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने को कहा।

छह अनाथ बच्चों के मामले में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने रुदवा पंचायत में छह अनाथ बच्चों से संबंधित मामले की जानकारी दी। इनमें दो बच्चों का आवासीय विद्यालय में नामांकन कराया जाना है, जबकि चार बच्चों के लिए फोस्टर केयर के तहत परिवार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ग्राम सभा के माध्यम से एडॉप्ट करने वाले परिवारों का चयन किया गया है। अब बाल कल्याण समिति के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जानी है।

उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर मामले का समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

आमजनों से लिया समस्याओं का फीडबैक

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अंचलाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रतिदिन कार्यस्थल की लाइव लोकेशन भेजने का निर्देश दिया।

जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्रों के समयबद्ध निर्गमन को लेकर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया। बीडीओ को सुपरवाइजर रैंक के अधिकारियों के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करने को कहा।

पशुपालन कार्यालय में अनुपस्थित पदाधिकारी को लगाई फटकार

उपायुक्त ने प्रखंड पशुपालन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने दूरभाष के माध्यम से नाराजगी जताई और नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। संबंधित कर्मी को दवाइयों के रखरखाव को व्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने को कहा।

इसके अलावा उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण कर वहां संचालित सेवाओं एवं कार्यों की जानकारी ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा

उपायुक्त ने कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे, जनरल वार्ड, एमसीडी क्लिनिक, ड्रेसिंग एवं माइनर ओटी, जांच केंद्र, दवा वितरण केंद्र और कोल्ड चेन कक्ष में वैक्सीन की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिन दवाइयों की एक्सपायरी अवधि एक माह के भीतर होने वाली हो, उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों में भेजने से बचा जाए। साथ ही दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने इलाज के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत कर स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। डीएमएफटी एवं बीपीएचयू के माध्यम से कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर संबंधित पदाधिकारी को भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जुलाई एवं अगस्त माह के व्यय विवरण की जांच की तथा योग शिक्षकों से संबंधित जानकारी ली। बीडीओ को प्रत्येक सप्ताह आयुष्मान/आरोग्य, सुदृढ़ीकरण एवं रखरखाव मद में होने वाले व्यय की समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही ओपीडी, ओटी समेत स्वास्थ्य केंद्र की सभी शाखाओं और व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा करने को कहा।

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने तथा कार्यालयों में बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने का निर्देश दिया।

सखिया पंचायत में रास्ते को लेकर विवाद, मुन्ना सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

हजारीबाग। सदर प्रखंड अंतर्गत सखिया पंचायत में रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद की जानकारी मिलने पर मुन्ना सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया। इस दौरान सदर अंचल अधिकारी श्री आशुतोष कुमार भी स्थल पर मौजूद रहे।

स्थल निरीक्षण के दौरान अमीन द्वारा संबंधित जमीन की स्थिति की जांच की गई। जांच में उक्त भूमि आम गैरमजरुआ पाई गई। मौके पर मुन्ना सिंह ने विवाद से जुड़े सभी पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और मामले की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया।

मुन्ना सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के आवागमन से जुड़ा मामला महत्वपूर्ण है। ऐसे मामलों का समाधान आपसी संवाद, सहमति और प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी ग्रामीण को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार उचित प्रक्रिया अपनाते हुए मामले का जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया।

मौके पर मुखिया इम्तियाज, जोहरा खातून, सलीका खातून, बेनेदीता तिर्की, शकुंतला देवी, सलेहा खातून, बिरसा मुंडा, बिमल सर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

मुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित कर उचित समाधान की दिशा में पहल जारी रहेगी।

सी-आर्म मशीन में तकनीकी खराबी से ऑर्थोपेडिक सर्जरी प्रभावित, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार

हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग में इस्तेमाल होने वाली सी-आर्म मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ ऑर्थोपेडिक सर्जरी फिलहाल प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। इसके कारण ऑर्थो वार्ड में भर्ती कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इनमें कुछ मरीज पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं।

इलाज से जुड़े चिकित्सकों के अनुसार, कुछ प्रकार की ऑर्थोपेडिक सर्जरी में सी-आर्म मशीन की आवश्यकता होती है। मशीन के उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में संबंधित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में कठिनाई हो सकती है। इससे मरीजों को अस्पताल में अपेक्षाकृत अधिक समय तक रहना पड़ सकता है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दूसरे तल्ले पर ऑर्थोपेडिक मेल और फीमेल वार्ड संचालित है। यहां तीन ब्लॉक में करीब 45 बेड उपलब्ध होने की जानकारी है। ऑर्थोपेडिक मरीजों का दबाव बना रहने के कारण कई बार बेड की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे में सर्जरी प्रभावित होने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ सकती है।

मरीजों से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को मामले की जानकारी लेकर अस्पताल प्रबंधन से बात करने का निर्देश दिया।

सांसद के निर्देश पर रंजन चौधरी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजकिशोर से बातचीत कर सी-आर्म मशीन को जल्द दुरुस्त कराने का आग्रह किया। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी देते हुए मशीन की मरम्मत के लिए आवश्यक पहल का अनुरोध किया।

उपाधीक्षक डॉ. राजकिशोर के अनुसार, सी-आर्म मशीन में तकनीकी खराबी आई है और इसे ठीक कराने की दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में डीएमएफटी मद से मॉड्यूलर ऑर्थोपेडिक ओटी भी तैयार किया गया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार वहां सी-आर्म मशीन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अस्पताल में मौजूद सी-आर्म मशीन का सुचारु रूप से काम करना ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रंजन चौधरी ने कहा कि इससे पहले भी मशीन में तकनीकी समस्या आने की जानकारी सामने आई थी और उस समय संबंधित स्तर पर पहल के बाद मशीन को दुरुस्त कराया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में मरीजों को इस तरह की परेशानी से बचाने के लिए अस्पताल में अतिरिक्त सी-आर्म मशीन की व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिलहाल चोटिल होने के कारण वह बेड रेस्ट पर हैं, लेकिन मरीजों से जुड़े आवश्यक मुद्दों को लेकर सांसद के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर रहे हैं।

रंजन चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन से सी-आर्म मशीन को जल्द दुरुस्त कराने तथा भविष्य में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रखने की मांग की, ताकि तकनीकी खराबी की स्थिति में मरीजों की सर्जरी प्रभावित न हो।

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने शुरू की दुर्गोत्सव की तैयारी, वैदिक विधि-विधान से हुआ काठ पूजन

हजारीबाग। शहर में मां दुर्गा की आराधना को लेकर भक्तिमय माहौल बनने लगा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा एक नंबर थाना स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रीति-रिवाज एवं वैदिक विधि-विधान के साथ काठ पूजा संपन्न की गई।

इस वर्ष महासमिति अपनी 26वीं वर्षगांठ मना रही है। इसे लेकर दुर्गा पूजा आयोजन को विशेष और भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। काठ पूजा के अवसर पर पुजारी अनूप पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दिलीप सोनी, आशुतोष चौधरी सहित कई लोग यजमान के रूप में शामिल हुए।

मान्यता के अनुसार काठ पूजा के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ होता है। इस दौरान प्रतिमा निर्माण में उपयोग होने वाली लकड़ी का विधिवत पूजन, शुद्धिकरण एवं पवित्रीकरण किया जाता है।

महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि काठ पूजा के साथ ही मां दुर्गा के भव्य आगमन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। महासमिति की 26वीं वर्षगांठ इस बार विशेष उत्साह के साथ मनाई जा रही है। प्रयास है कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपरा का शानदार संगम बने।

महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि काठ पूजा वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी पवित्र काठ में मां दुर्गा का स्वरूप विराजमान होगा और आगामी दुर्गोत्सव में शहरवासी पूरे भक्तिभाव के साथ मां की आराधना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महासमिति की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूजा को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने मां दुर्गा से पूरे शहरवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने तथा दुर्गोत्सव सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आने की कामना की।

काठ पूजा के साथ ही बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के 26वें दुर्गोत्सव को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद, दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, बालगोविंद निषाद, लक्ष्मण निषाद, गुड्डन सोनकर, संजय यादव, तरुण गुप्ता, रितेश खंडेलवाल, उपेन्द्र सिन्हा, अभय निषाद, यश राज, आदित्य कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर उपायुक्त हेमन्त सती ने दिए निर्देश

हजारीबाग, 02 सितंबर: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन योजना की अद्यतन स्थिति सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गंभीर है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों की आजीविका को सुदृढ़ करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और पात्रता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कुक्कुट पालन, ब्रॉयलर-लेयर, सुकर पालन, बत्तख पालन, गाय पालन सहित पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए लाभुकों का चयन प्रखंड स्तरीय समिति के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल योग्य एवं पात्र लाभुकों को ही मिले और चयन प्रक्रिया की गंभीरता से निगरानी की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे लाभुकों को प्राथमिकता दी जाए, जो योजना के तहत पशुपालन के लिए स्वयं इच्छुक हों और प्राप्त परिसंपत्ति का बेहतर उपयोग कर सकें। उन्होंने लाभुकों का उचित सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं जरूरतमंद पशुपालकों तक पहुंचे।

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लाभुकों के चयन एवं क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पशु चिकित्सा सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 1962 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं और पशु चिकित्सा सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने को भी कहा।

बैठक में पशुपालन पदाधिकारी अरुण प्रताप सिंह, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

हजारीबाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी सेंटर (ट्रॉमा) में प्रतिदिन दर्जनों सड़क दुर्घटना, चोट और गंभीर अवस्था में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों के प्राथमिक उपचार एवं ड्रेसिंग के दौरान जहां मरीजों को बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिलना जरूरी है, वहीं उनके उपचार में लगे ड्रेसर और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

इसी को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन से ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत ड्रेसर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में कई बार ऐसे मरीज आते हैं जिनके घाव से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा होता है। मरीज की बीमारी या संक्रमण की स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं होती। ऐसे में ड्रेसिंग के दौरान स्वास्थ्यकर्मी सीधे रक्त और शरीर के अन्य द्रव्यों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी सहित अन्य रक्तजनित संक्रमणों का खतरा बना रहता है।

रंजन चौधरी ने मांग की कि ट्रॉमा सेंटर में ड्रेसर के लिए डिस्पोजेबल ग्लव्स, स्टेराइल ग्लव्स, मास्क, गाउन/एप्रन, आई प्रोटेक्शन या फेस शील्ड सहित आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पर्याप्त मात्रा में हमेशा उपलब्ध रहें। साथ ही इस्तेमाल की गई सुई एवं अन्य धारदार मेडिकल सामग्री के सुरक्षित निस्तारण के लिए निर्धारित शार्प्स कंटेनर की भी पर्याप्त व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज की ड्रेसिंग में संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन किया जाना चाहिए तथा उपकरणों की उचित सफाई, डिसइंफेक्शन और आवश्यकता के अनुसार स्टरलाइजेशन सुनिश्चित होना चाहिए। ड्रेसर एवं ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों को स्टैण्डर्ड प्रिकॉशन और नीडल स्टिक इंजरी से बचाव के संबंध में नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए।

रंजन चौधरी ने विशेष रूप से हैपेटाइटिस-बी के टीकाकरण की व्यवस्था स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मरीज की जान बचाने के लिए दिन-रात सेवा देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अस्पताल प्रशासन की है।

हजारीबाग में आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय में कार्यरत आयुक्त के सचिव एवं झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद आज 26 वर्षों की दीर्घ प्रशासनिक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने बासुदेव प्रसाद के 26 वर्षों के सेवाकाल को अनुभवों से समृद्ध बताया। उन्होंने उनके सुखद, शांतिपूर्ण एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

26 वर्षों के अनुभव साझा किए

विदाई संबोधन में बासुदेव प्रसाद ने अपने सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने करीब 10 प्रखंडों और राज्य के 09 अलग-अलग जिलों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। प्रमंडल कार्यालय में सेवा के अंतिम चरण के अनुभव को उन्होंने बेहद समृद्ध बताया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान

कार्यक्रम के अंत में प्रमंडलीय आयुक्त एवं वरीय पदाधिकारियों ने बासुदेव प्रसाद को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के निदेशक, समाज कल्याण निदेशक, प्रमंडल कार्यालय के पदाधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाबा श्याम की भक्ति में डूबा हजारीबाग, भव्यता के साथ संपन्न हुआ पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव

हजारीबाग। बाबा श्याम की भक्ति, आस्था और मधुर भजनों से रविवार को पूरा हजारीबाग भक्तिमय हो उठा। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से अग्रसेन भवन में आयोजित पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। हजारीबाग सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्याम भक्त बाबा के दर्शन और भक्ति रस में शामिल होने अग्रसेन भवन पहुंचे।

शाम होते-होते आयोजन स्थल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। पूरे परिसर में लगातार ‘जय श्री श्याम’ और ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारे गूंजते रहे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बाबा के दरबार में पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण गौ लीला पर आधारित बाबा श्याम का भव्य एवं दिव्य दरबार रहा। कोलकाता के कारीगरों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए दरबार में गौ माता, गोपालन और भगवान श्रीकृष्ण की गौ लीला के भाव को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। आकर्षक सजावट, मनमोहक रोशनी और भव्य श्रृंगार के बीच बाबा श्याम का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

महोत्सव का शुभारंभ दोपहर करीब 2:15 बजे राणी सती मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा द्वारा विधि-विधान से बाबा श्याम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यजमान स्वरूप सौरभ रामरायका एवं उनकी धर्मपत्नी निहारिका रामरायका ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। ज्योत के दर्शन और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई।

शाम करीब 6:30 बजे भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। जयपुर के अभिषेक नामा, कटिहार के आदर्श दाधीच एवं जयपुर के दीपांशु अग्रवाल ने अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ‘फागुन आयो बाबा के दरबार चला’ और ‘श्याम घर आओ’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजनों की धुन के साथ पूरा अग्रसेन भवन तालियों, जयकारों और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा।

भजन कलाकारों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न स्थानों पर भजन प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा, बैठने की व्यवस्था और आयोजन के सुव्यवस्थित संचालन की व्यवस्था यहां विशेष रूप से देखने को मिली। आयोजक मंडली की ओर से महिलाओं के लिए भी विशेष बैठने की व्यवस्था की गई थी।

महोत्सव के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। व्यवस्था से जुड़े सदस्य लगातार सक्रिय रहे, ताकि दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती देवी, विधायक प्रदीप प्रसाद के सुपुत्र सहित कई गणमान्य लोगों ने भी बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर ज्योत के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस वर्ष महोत्सव में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार, रामगढ़ कैंट का विशेष सहयोग रहा। वहीं श्री श्याम परिवार तुलसीधाम, कोलकाता का पावन आशीर्वाद भी आयोजन को प्राप्त हुआ।

आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से करीब चार महीनों से तैयारियां की जा रही थीं। दरबार की सजावट, श्रद्धालुओं के बैठने, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भजन कलाकारों की प्रस्तुति सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन मंडली लगातार जुटी रही।

देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच आरती के साथ पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव का भव्य समापन हुआ। आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ हिस्सा लिया और पूरा अग्रसेन भवन एक बार फिर ‘जय श्री श्याम’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

आयोजक मंडली ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, कलाकारों, प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों और श्याम भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव का समापन भले ही हो गया, लेकिन बाबा श्याम की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और आस्था की चमक देर रात तक साफ दिखाई देती रही।

हजारीबाग पुलिस के क्रिकेट मुकाबले में बड़कागांव टीम का दबदबा, 33 रन से दर्ज की शानदार जीत

हजारीबाग। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस के वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के बीच रविवार को न्यू संत कोलंबस कॉलेज ग्राउंड में टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर आयोजित इस मुकाबले में अपर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव की कप्तानी में दो टीमों ने हिस्सा लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इकरामुल ने 13 गेंदों में 35 रन, पवन सिंह ने 12 गेंदों में 24 रन और संजीव ने 22 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में जीतेन्द्र विश्वकर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग की टीम निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आशुतोष ने 47 रन, जीतू ने 23 रन और कप्तान अमित कुमार ने नाबाद 11 रन बनाए। बड़कागांव टीम की ओर से पवन सिंह, राजीव और अरुण ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

इस तरह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव की टीम ने 33 रनों के शानदार अंतर से मुकाबला जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मैच के सफल आयोजन एवं संचालन में हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस मुकाबले ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।