जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए 22 अगस्त को निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
हजारीबाग। शहर के प्रतिष्ठित एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए 22 अगस्त, शनिवार को अस्पताल परिसर में निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
शिविर में बच्चों की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान विशेष रूप से कटे होंठ, कटे तालू, चेहरे की बनावट से जुड़ी समस्याओं तथा जबड़े की जन्मजात समस्याओं की जांच की जाएगी।
शिविर में क्रैनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार बच्चों की जांच करेंगे। वे बच्चों की समस्या की स्थिति का आकलन कर अभिभावकों को उपचार की संभावनाओं, सर्जरी की आवश्यकता तथा आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी देंगे।
अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम अस्पताल का प्रयास है कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाए। जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी अस्पताल की ओर से पहल की जा रही है। जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से प्रभावित बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आर्थिक स्थिति या जागरूकता के अभाव में कई परिवार बच्चों की जन्मजात समस्याओं का समय पर उपचार नहीं करा पाते हैं। ऐसे परिवारों को उचित चिकित्सा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में इस प्रकार की समस्या होने पर उसे नजरअंदाज न करें और शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच एवं परामर्श अवश्य प्राप्त करें।
शिविर के दौरान बच्चों की समस्या की गंभीरता का आकलन कर आगे के उपचार एवं सर्जरी को लेकर उचित चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। अभिभावकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

हजारीबाग। शहर के प्रतिष्ठित एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए 22 अगस्त, शनिवार को अस्पताल परिसर में निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
















हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग की ओर से 20 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कांड कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में आगजनी एवं हाईवा वाहन में आग लगाने की घटना से संबंधित है।
हजारीबाग। दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा बाजार में गुरुवार को नवीन प्रतिष्ठान ‘वीणा स्वीट्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू ने व्हीलचेयर पर बैठकर फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान उनके सेवक निरंजन साव के सुपुत्र गोपाल कुमार साव द्वारा शुरू किया गया है।
हजारीबाग। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रवक्ता विक्की कुमार धान एवं संयोजक विजय सिंह भोक्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त हेमंत सती के आदेश एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हजारीबाग शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान नगरीय व्यवस्था और संचालित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, भवन निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, वेंडिंग जोन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
हज़ारीबाग:- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता मंगलवार को बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।





उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस तामिला कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
हजारीबाग। पावन सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सपरिवार विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k