/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz कटकमसांडी थाना कांड में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार Pintu Kumar
कटकमसांडी थाना कांड में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग की ओर से 20 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कांड कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में आगजनी एवं हाईवा वाहन में आग लगाने की घटना से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, कांड संख्या 177/19 में धारा 147, 148, 149, 341, 435, 387, 379 भा.द.वि. तथा 17(1), 17(2) सी.एल.ए. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान के दौरान पूर्व में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि कुछ आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, हजारीबाग के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बलवंत जी उर्फ छोटू कुमार, पिता नंदू यादव, ग्राम पचमु, थाना हंटरगंज, जिला चतरा तथा गिरेंद्र, पिता लालधारी साह, ग्राम दुआरी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा शामिल हैं। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में बलवंत जी उर्फ छोटू कुमार को टीपीसी का एरिया कमांडर बताया गया है।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, बलवंत जी उर्फ छोटू कुमार के खिलाफ कटकमसांडी, गिद्धौर, इटखोरी, पथलगड्डा, सिमरिया, मयूरहंड और बालूमाथ थाना में कई मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरेंद्र के आपराधिक इतिहास में भी टंडवा, चतरा सदर और गिद्धौर थाना से संबंधित कई कांडों का उल्लेख किया गया है।

गिरफ्तारी अभियान में कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक बिरजा कुजूर, आरक्षी राम स्वरूप दांगी, आरक्षी थानेश्वर रविदास एवं चालक नंदलाल कुमार शामिल थे।

झुमरा बाजार में ‘वीणा स्वीट्स’ का भव्य शुभारंभ, मिठाई से लेकर साउथ इंडियन और चाइनीज फूड की मिलेगी सुविधा

हजारीबाग। दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा बाजार में गुरुवार को नवीन प्रतिष्ठान ‘वीणा स्वीट्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू ने व्हीलचेयर पर बैठकर फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान उनके सेवक निरंजन साव के सुपुत्र गोपाल कुमार साव द्वारा शुरू किया गया है।

उद्घाटन से पूर्व प्रतिष्ठान पहुंचे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी एवं दारू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू का स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘वीणा स्वीट्स’ में ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ स्नैक्स, साउथ इंडियन, चाइनीज एवं इंडियन फूड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में यह प्रतिष्ठान झुमरा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान का नया विकल्प बनेगा।

इस अवसर पर ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि झुमरा बाजार हजारीबाग जिले ही नहीं, बल्कि जिले से बाहर भी अपने बड़े ग्रामीण हटिया बाजार के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे महत्वपूर्ण बाजार में गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों, स्नैक्स एवं विभिन्न प्रकार के भोजन का प्रतिष्ठान शुरू होना निश्चित रूप से अच्छी पहल है। उन्होंने संचालक गोपाल कुमार साव को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन समारोह में सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, दारू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, स्थानीय जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस नेता देवकुमार राज, भाजपा नेता विनोद राणा, समाजसेवी सोनू साव सहित संचालक परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कवालू पहुंचकर दिवंगत धर्मेंद्र सिंह के परिजनों से मिले ब्रजकिशोर जायसवाल

‘वीणा स्वीट्स’ के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद ब्रजकिशोर जायसवाल दारू प्रखंड के कवालू गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता स्व. धर्मेंद्र सिंह के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन क्षेत्र के भाजपा संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान बलदेव बाबू, उपेंद्र सिंह, बीरेंद्र कुमार यादव, अजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने डीसी से की मुलाकात

हजारीबाग। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रवक्ता विक्की कुमार धान एवं संयोजक विजय सिंह भोक्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विक्की कुमार धान ने कहा कि बंधु तिर्की लंबे समय से आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, सम्मान और अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आवाज देते रहे हैं। हजारीबाग में आदिवासी समाज एवं विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से उनकी मुलाकात समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है।

इसके बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने प्रबुद्ध आदिवासी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ हजारीबाग के उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज से जुड़े कई ज्वलंत एवं लंबित मामलों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान हजारीबाग आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास में 500 बेड के नए छात्रावास के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बड़ी संख्या में आदिवासी विद्यार्थी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आकर शिक्षा प्राप्त करते हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्याप्त क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

इसके अलावा के.बी. महिला कॉलेज की आदिवासी छात्राओं की पेयजल समस्या एवं बाउंड्री से जुड़े मामले को भी गंभीरता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुविधाओं को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।

वहीं, सदर प्रखंड के हरहद पंचायत के दोनों रेशाम क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राओं के जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र का मामला भी प्रमुखता से सामने आया। बताया गया कि 100 से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र लंबित हैं। खतियान उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों को भी प्रमाण पत्र बनवाने में प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में आदिवासी परिवारों से जुड़े बंदोबस्ती मामलों सहित समाज के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं और अपने अधिकारों का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सरल और प्रभावी व्यवस्था जरूरी है।

उन्होंने जिला प्रशासन से सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र, निष्पक्ष एवं सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आदिवासी समाज की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। शिक्षा, अधिकार, सम्मान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान आदिवासी एकता महाजुटान रैली के हजारीबाग संयोजक विजय सिंह भोक्ता, सह संयोजक मरियम कुजूर, रीना लिंडा, सुशील उडेया, छोटेलाल कारमाली एवं गोवर्धन गंझू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हजारीबाग में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

उपायुक्त हेमंत सती के आदेश एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हजारीबाग शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में कल्लू चौक, ठाकुरबाड़ी मंदिर, मालवीय मार्ग, पुराना बस स्टैंड और बोड्डम बाजार समेत विभिन्न इलाकों में स्थित खाद्य दुकानों, रिटेल शॉप, फास्ट फूड सेंटर और डेयरी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी खाद्य सामग्री की बिक्री से पहले निर्माण तिथि, पैकिंग विवरण, बैच नंबर और समाप्ति तिथि की अनिवार्य रूप से जांच करें। एक्सपायरी अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मिठाई और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को अखबार में खाद्य पदार्थ लपेटकर या अखबार पर रखकर ग्राहकों को परोसने से सख्ती से मना किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि अखबार की स्याही और उसमें मौजूद अन्य तत्व खाद्य पदार्थों को दूषित कर सकते हैं।

इसके अलावा मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मेटानिल येलो जैसे प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने तथा आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग में शहरी व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की सख्ती, अवैध भवनों पर कार्रवाई के निर्देश

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान नगरीय व्यवस्था और संचालित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, भवन निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, वेंडिंग जोन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बरसात के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिना समुचित ड्रेनेज व्यवस्था के किए जा रहे निर्माण कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा गया।

उपायुक्त ने बहुमंजिला और अन्य भवनों के निर्माण की समीक्षा करते हुए बिना स्वीकृत नक्शे तथा नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए भवनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसे भवन मालिकों को नोटिस जारी करने को कहा गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान, व्यावसायिक भवन, बहुमंजिला इमारत और निर्माणाधीन भवन सात दिनों के भीतर भवन चित्र, भूमि प्रतिवेदन, अग्निशमन यंत्र से संबंधित दस्तावेज, पार्किंग और वाहनों के आगमन-निर्गमन की व्यवस्था सहित आवश्यक दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। दस्तावेज नहीं देने वालों के खिलाफ भवन उपविधि और नगर निगम अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की भी हुई समीक्षा

बैठक में शहरी क्षेत्र में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने चिकित्सकों, दवाइयों और मानव संसाधन की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और आवश्यक मानव संसाधन के अभाव में इन स्वास्थ्य केंद्रों का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने एएनएम, जीएनएम, चिकित्सक और मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों के विरुद्ध विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि शहरी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

पार्किंग और वेंडिंग जोन पर भी जोर

शहर में सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से उत्पन्न जाम की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही वेंडिंग जोन के विकास और उसके संचालन से संबंधित पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया। प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना का प्रस्ताव सौंपने को भी कहा गया।

बैठक में नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, टाउन प्लानर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बगोदर में प्रमंडलीय आयुक्त का निरीक्षण, SIR-2026 और राजस्व मामलों की समीक्षा

हज़ारीबाग:- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता मंगलवार को बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित SIR-2026 (Special Intensive Revision) की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों, प्राप्त दावा-आपत्तियों और उनके निष्पादन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सीमा का अक्षरशः पालन करते हुए दावा-आपत्ति मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही अंचल कार्यालय के राजस्व संग्रह, लंबित राजस्व मामलों, विभिन्न प्रमाण-पत्रों और भूमि से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निष्पादन करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन सीधे आमजनों से जुड़ा है, इसलिए मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का ध्यान रखने का निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने आमजनों की शिकायतों और आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान सुशासन की महत्वपूर्ण कसौटी है। कार्यालय आने वाले नागरिकों को आवश्यक प्रशासनिक सेवाएं सुगमता और सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन अनुशासन, समयबद्ध उपस्थिति और बायोमेट्रिक अटेंडेंस की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता श्री वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया श्री संतोष गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर श्रीमती निशा कुमारी, अंचलाधिकारी बगोदर श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

हजारीबाग में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की सख्ती, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश

उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस तामिला कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि ने बताया कि एचएच एवं नगवां टोल प्लाजा के समीप एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है। एनएचएआई के प्रतिनिधि ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रावधानों के अनुसार नेशनल हाईवे के समीप पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एनएचएआई से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित अनधिकृत पार्किंग स्थलों को हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त श्री हेमन्त सती के अलावे, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद आवास में हुआ रुद्राभिषेक, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

हजारीबाग। पावन सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सपरिवार विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

सांसद आवास परिसर में फूलों से आकर्षक शिवलिंग तैयार किया गया था। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उनके पिता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, माँ विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, पुत्रवधु अवंतिका जायसवाल, पोती वान्या, पौता विहान सहित रिश्तेदार अशोक जायसवाल के परिवार के सदस्य एवं सांसद सेवा केंद्र के कर्मी उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के उपरांत सांसद मनीष जायसवाल ने भगवान भोलेनाथ से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र माह भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।

सावन की तीसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, हजारीबाग यूथ विंग ने लगाया सेवा शिविर

सावन की तीसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान हजारीबाग यूथ विंग की ओर से मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। संस्था की ओर से कुल 61 लीटर दूध वितरित किया गया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को अगरबत्ती, माचिस सहित पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए गए। सुबह से ही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। इसी क्रम में मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सेवा स्टॉल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संस्था के सचिव रितेश खंडेलवाल ने अंगवस्त्र भेंट कर सदर विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग यूथ विंग के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर लगाया जाता है। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंदों और आम लोगों तक सेवा पहुंचाना भी संस्था की प्राथमिकता है। सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा कर संस्था के सभी सदस्यों को आत्मिक संतोष मिला है। उक्त अवसर पर सचिव रितेश खण्डेलवाल, संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,विकाश केशरी, कार्यकारणी सदस्य सत्यनारायण सिंह,उनकी धर्मपत्नी अनीता कुमारी, कैलाश कुमार,सनी देव सहित कई लोग मौजूद रहें।

कुटीपीसी में अवैध बीयर बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार; 75 बोतल बीयर बरामद

हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र के ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों में अवैध रूप से बीयर की बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुटीपीसी गांव में किराना दुकानों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कुटीपीसी गांव की विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दो किराना दुकानों से बादल कुमार (करीब 20 वर्ष) और उपेन्द्र कुमार (20 वर्ष) को बीयर की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, बादल कुमार की दुकान से 30 बोतल और उपेन्द्र कुमार की दुकान से 45 बोतल बीयर बरामद की गई। दोनों दुकानों से कुल 75 बोतल बीयर जब्त की गई है।

इस मामले में बरही (पदमा ओपी) थाना कांड संख्या 289/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामले में धारा 274/275/292 भारतीय न्याय संहिता एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जब्त बीयर में Godfather Beer 650 ml की 12 पीस, Godfather Cane Beer 500 ml की 16 पीस, Kingfisher Beer 650 ml की 26 पीस और Kingfisher Cane Beer 500 ml की 21 पीस शामिल हैं।

छापामारी दल में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार सहित राजेश कुमार हाजरा, संदीप कुमार, आलोक कुमार सोरने तथा रिजर्व गार्ड के पुलिसकर्मी शामिल थे।