हजारीबाग में शहरी व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की सख्ती, अवैध भवनों पर कार्रवाई के निर्देश
हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान नगरीय व्यवस्था और संचालित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, भवन निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, वेंडिंग जोन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बरसात के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिना समुचित ड्रेनेज व्यवस्था के किए जा रहे निर्माण कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा गया।
उपायुक्त ने बहुमंजिला और अन्य भवनों के निर्माण की समीक्षा करते हुए बिना स्वीकृत नक्शे तथा नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए भवनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसे भवन मालिकों को नोटिस जारी करने को कहा गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान, व्यावसायिक भवन, बहुमंजिला इमारत और निर्माणाधीन भवन सात दिनों के भीतर भवन चित्र, भूमि प्रतिवेदन, अग्निशमन यंत्र से संबंधित दस्तावेज, पार्किंग और वाहनों के आगमन-निर्गमन की व्यवस्था सहित आवश्यक दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। दस्तावेज नहीं देने वालों के खिलाफ भवन उपविधि और नगर निगम अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की भी हुई समीक्षा
बैठक में शहरी क्षेत्र में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने चिकित्सकों, दवाइयों और मानव संसाधन की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और आवश्यक मानव संसाधन के अभाव में इन स्वास्थ्य केंद्रों का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने एएनएम, जीएनएम, चिकित्सक और मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों के विरुद्ध विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि शहरी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
पार्किंग और वेंडिंग जोन पर भी जोर
शहर में सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से उत्पन्न जाम की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही वेंडिंग जोन के विकास और उसके संचालन से संबंधित पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया। प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना का प्रस्ताव सौंपने को भी कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, टाउन प्लानर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

















हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान नगरीय व्यवस्था और संचालित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, भवन निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, वेंडिंग जोन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
हज़ारीबाग:- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता मंगलवार को बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।





उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस तामिला कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
हजारीबाग। पावन सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सपरिवार विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।
सावन की तीसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान हजारीबाग यूथ विंग की ओर से मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। संस्था की ओर से कुल 61 लीटर दूध वितरित किया गया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को अगरबत्ती, माचिस सहित पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए गए। सुबह से ही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। इसी क्रम में मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सेवा स्टॉल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संस्था के सचिव रितेश खंडेलवाल ने अंगवस्त्र भेंट कर सदर विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग यूथ विंग के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर लगाया जाता है। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंदों और आम लोगों तक सेवा पहुंचाना भी संस्था की प्राथमिकता है। सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा कर संस्था के सभी सदस्यों को आत्मिक संतोष मिला है। उक्त अवसर पर सचिव रितेश खण्डेलवाल, संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,विकाश केशरी, कार्यकारणी सदस्य सत्यनारायण सिंह,उनकी धर्मपत्नी अनीता कुमारी, कैलाश कुमार,सनी देव सहित कई लोग मौजूद रहें।
हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र के ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों में अवैध रूप से बीयर की बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुटीपीसी गांव में किराना दुकानों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है।
हजारीबाग। राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित झंडा चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज करण पांडेय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा की रक्षा का संकल्प लेते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।
हजारीबाग। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग के आरोग्यम परिवार में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, एचजेडबी आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग तथा एचजेडबी आरोग्यम कुणाल वुमन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में गरिमापूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। तीनों संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का संदेश दिया गया।
हजारीबाग: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय शुक्रवार को हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के अधिकारों, आर्थिक हितों और छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
Aug 19 2026, 19:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k