/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz हजारीबाग में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की सख्ती, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश Pintu Kumar
हजारीबाग में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की सख्ती, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश

उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस तामिला कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि ने बताया कि एचएच एवं नगवां टोल प्लाजा के समीप एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है। एनएचएआई के प्रतिनिधि ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रावधानों के अनुसार नेशनल हाईवे के समीप पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एनएचएआई से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित अनधिकृत पार्किंग स्थलों को हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त श्री हेमन्त सती के अलावे, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद आवास में हुआ रुद्राभिषेक, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

हजारीबाग। पावन सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सपरिवार विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

सांसद आवास परिसर में फूलों से आकर्षक शिवलिंग तैयार किया गया था। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उनके पिता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, माँ विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, पुत्रवधु अवंतिका जायसवाल, पोती वान्या, पौता विहान सहित रिश्तेदार अशोक जायसवाल के परिवार के सदस्य एवं सांसद सेवा केंद्र के कर्मी उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के उपरांत सांसद मनीष जायसवाल ने भगवान भोलेनाथ से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र माह भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।

सावन की तीसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, हजारीबाग यूथ विंग ने लगाया सेवा शिविर

सावन की तीसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान हजारीबाग यूथ विंग की ओर से मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। संस्था की ओर से कुल 61 लीटर दूध वितरित किया गया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को अगरबत्ती, माचिस सहित पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए गए। सुबह से ही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। इसी क्रम में मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सेवा स्टॉल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संस्था के सचिव रितेश खंडेलवाल ने अंगवस्त्र भेंट कर सदर विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग यूथ विंग के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर लगाया जाता है। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंदों और आम लोगों तक सेवा पहुंचाना भी संस्था की प्राथमिकता है। सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा कर संस्था के सभी सदस्यों को आत्मिक संतोष मिला है। उक्त अवसर पर सचिव रितेश खण्डेलवाल, संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,विकाश केशरी, कार्यकारणी सदस्य सत्यनारायण सिंह,उनकी धर्मपत्नी अनीता कुमारी, कैलाश कुमार,सनी देव सहित कई लोग मौजूद रहें।

कुटीपीसी में अवैध बीयर बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार; 75 बोतल बीयर बरामद

हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र के ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों में अवैध रूप से बीयर की बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुटीपीसी गांव में किराना दुकानों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कुटीपीसी गांव की विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दो किराना दुकानों से बादल कुमार (करीब 20 वर्ष) और उपेन्द्र कुमार (20 वर्ष) को बीयर की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, बादल कुमार की दुकान से 30 बोतल और उपेन्द्र कुमार की दुकान से 45 बोतल बीयर बरामद की गई। दोनों दुकानों से कुल 75 बोतल बीयर जब्त की गई है।

इस मामले में बरही (पदमा ओपी) थाना कांड संख्या 289/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामले में धारा 274/275/292 भारतीय न्याय संहिता एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जब्त बीयर में Godfather Beer 650 ml की 12 पीस, Godfather Cane Beer 500 ml की 16 पीस, Kingfisher Beer 650 ml की 26 पीस और Kingfisher Cane Beer 500 ml की 21 पीस शामिल हैं।

छापामारी दल में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार सहित राजेश कुमार हाजरा, संदीप कुमार, आलोक कुमार सोरने तथा रिजर्व गार्ड के पुलिसकर्मी शामिल थे।

राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

हजारीबाग। राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित झंडा चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज करण पांडेय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा की रक्षा का संकल्प लेते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके पीछे देश के स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, त्याग और बलिदान जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही या असंवेदनशीलता को उचित नहीं ठहराया जा सकता। तिरंगे की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज करण पांडेय ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवा मोर्चा राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रगौरव की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद देव, सैफली गुप्ता, जिला महामंत्री जय नारायण मेहता, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, विवेक सिंह, कुलदीप कृष्ण, दीपक मेहता, शशांक शेखर, तरुण कसेरा, अशेष सिन्हा, राज प्रकाश, मनीष सिंह, आर्यन कुमार, उमेश कुमार, नीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार, वीरू, सुमन राय, महेंद्र बिहार, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रगौरव की रक्षा का संकल्प लेते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।

आरोग्यम परिवार में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

हजारीबाग। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग के आरोग्यम परिवार में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, एचजेडबी आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग तथा एचजेडबी आरोग्यम कुणाल वुमन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में गरिमापूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। तीनों संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का संदेश दिया गया।

मुख्य समारोह में एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान शहीदों और देश के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में आरोग्यम ग्रुप के निदेशक हर्ष अजमेरा समेत चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। आरोग्यम परिवार इसी भावना के साथ निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, एचजेडबी आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और आकर्षक मॉडल प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में रंग भर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। पढ़ाई एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उनके भीतर सेवा, अनुशासन तथा राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होना जरूरी है। शिक्षा का उद्देश्य केवल बेहतर करियर बनाना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है।

इधर, एचजेडबी आरोग्यम कुणाल वुमन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में भी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। अस्पताल परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

आरोग्यम परिवार के तीनों संस्थानों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सेवा, समर्पण, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। समारोह के माध्यम से यह संकल्प भी दोहराया गया कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना ही आरोग्यम परिवार की प्राथमिकता है।

सुबोध कांत सहाय ने केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल, छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

हजारीबाग: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय शुक्रवार को हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के अधिकारों, आर्थिक हितों और छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

सुबोध कांत सहाय ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि खनन क्षेत्र से मिलने वाली रॉयल्टी और उससे जुड़े अधिकारों में राज्य की भूमिका को कमजोर करना झारखंड के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों में शामिल है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार एवं हितों की रक्षा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से होने वाले राजस्व और रॉयल्टी से जुड़े अधिकारों को सीमित करने का असर राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड को कमजोर करने वाली किसी भी नीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों से होने वाली आय का लाभ झारखंड की जनता को मिलना चाहिए। इस आय का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाना चाहिए।

वहीं, रांची में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के मुद्दे पर भी उन्होंने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। सरकार को छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर जायज मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को केवल आंदोलन या राजनीति के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने छात्रों से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।

एसबीएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर डीसी ने की समीक्षा बैठक

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीएमएफटी मद से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच), हजारीबाग में कराए जाने वाले आवश्यक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने फार्मासिस्टों का रोस्टर तैयार कर उनकी नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा, जिसमें उपलब्ध दवाइयों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं की उपलब्धता की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

उपायुक्त ने पीएसए प्लांट की मरम्मत सिविल सर्जन मद से कराने का निर्देश दिया। वहीं, सर्जरी एवं ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत संबंधित एजेंसी ग्लोबल मिड वे के माध्यम से कराने को कहा।

बैठक में अस्पताल के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस और एम्बुलेंस चालकों की आवश्यकता की जानकारी भी उपायुक्त को दी गई। इस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसमें विशेष रूप से एसबीएमसीएच, बरकट्ठा और चरही क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखने को कहा गया।

इसके अलावा एसबीएमसीएच के डेंटल प्रोसीजर रूम से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, एसबीएमसीएच के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट केके सिंह, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, टीपू सुल्तान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजारीबाग यूथ विंग ने बांटे 151 तिरंगे, घर-घर राष्ट्रभक्ति का संदेश

हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संस्था की ओर से 151 तिरंगा झंडों का निःशुल्क वितरण किया गया। अभियान की शुरुआत महेश सोनी चौक से हुई, जहां संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगों के बीच तिरंगा वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।

हजारीबाग यूथ विंग पिछले पांच वर्षों से धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था की ओर से समय-समय पर जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और देशभक्ति से जुड़े अभियानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया जाता रहा है।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराना देश के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सुंदर माध्यम है। ऐसे अभियानों से समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है और युवा पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता के महत्व एवं इसके लिए दिए गए बलिदानों से परिचित होने का अवसर मिलता है।

संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आजादी के साथ-साथ एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा फहराने का उद्देश्य केवल ध्वज को घर तक पहुंचाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी हजारीबाग यूथ विंग की इस पहल की सराहना की। संस्था ने अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, मार्गदर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, राजेश जैन, समाजसेवी बजरंग अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

25 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण

उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग की ओर से 25 दिव्यांग लाभुकों के बीच डीएमएफटी मद से उपलब्ध कराई गई बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।

इस दौरान लाभुकों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराते हुए उनके सुगम आवागमन और आत्मनिर्भर जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी और आवागमन से जुड़ी कठिनाइयां कम होंगी।

बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का लाभ विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों सहित अन्य पात्र लाभुकों को अपने दैनिक कार्यों के निष्पादन में मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंहा सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।