कुटीपीसी में अवैध बीयर बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार; 75 बोतल बीयर बरामद
हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र के ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों में अवैध रूप से बीयर की बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुटीपीसी गांव में किराना दुकानों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कुटीपीसी गांव की विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दो किराना दुकानों से बादल कुमार (करीब 20 वर्ष) और उपेन्द्र कुमार (20 वर्ष) को बीयर की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, बादल कुमार की दुकान से 30 बोतल और उपेन्द्र कुमार की दुकान से 45 बोतल बीयर बरामद की गई। दोनों दुकानों से कुल 75 बोतल बीयर जब्त की गई है।
इस मामले में बरही (पदमा ओपी) थाना कांड संख्या 289/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामले में धारा 274/275/292 भारतीय न्याय संहिता एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
जब्त बीयर में Godfather Beer 650 ml की 12 पीस, Godfather Cane Beer 500 ml की 16 पीस, Kingfisher Beer 650 ml की 26 पीस और Kingfisher Cane Beer 500 ml की 21 पीस शामिल हैं।
छापामारी दल में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार सहित राजेश कुमार हाजरा, संदीप कुमार, आलोक कुमार सोरने तथा रिजर्व गार्ड के पुलिसकर्मी शामिल थे।

















हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र के ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों में अवैध रूप से बीयर की बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुटीपीसी गांव में किराना दुकानों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है।
हजारीबाग। राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित झंडा चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज करण पांडेय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा की रक्षा का संकल्प लेते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।
हजारीबाग। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग के आरोग्यम परिवार में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, एचजेडबी आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग तथा एचजेडबी आरोग्यम कुणाल वुमन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में गरिमापूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। तीनों संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का संदेश दिया गया।
हजारीबाग: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय शुक्रवार को हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के अधिकारों, आर्थिक हितों और छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीएमएफटी मद से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच), हजारीबाग में कराए जाने वाले आवश्यक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संस्था की ओर से 151 तिरंगा झंडों का निःशुल्क वितरण किया गया। अभियान की शुरुआत महेश सोनी चौक से हुई, जहां संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगों के बीच तिरंगा वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग की ओर से 25 दिव्यांग लाभुकों के बीच डीएमएफटी मद से उपलब्ध कराई गई बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में पठन-पाठन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण, पाठ्यपुस्तक वितरण सहित शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
हजारीबाग: 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को हजारीबाग के कर्ज़न मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और तैयारियों का निरीक्षण किया।
Aug 17 2026, 17:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k