100 दिव्यांग लाभुकों को मिलेगी बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, 25 लाभुकों के बीच किया गया वितरण
हजारीबाग में दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 25 पात्र लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया।
इससे पहले जिला प्रशासन की पहल पर 50 दिव्यांग लाभुकों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं, गुरुवार को 25 अन्य पात्र लाभुकों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया जाएगा। इस तरह चार चरणों में कुल 100 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। वितरण के दौरान डीएसडब्ल्यूओ कार्यालय के कर्मियों ने लाभुकों को ट्राईसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया।
जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया था। इसके बाद कई आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर आने वाले दिनों में पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।
उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैटरी चालित ट्राईसाइकिल से लाभुकों को दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
उपविकास आयुक्त रिया सिंह ने कहा कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ने का माध्यम है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों और कामकाजी लाभुकों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभुकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी और वे अधिक स्वतंत्रता के साथ अपने कार्य कर सकेंगे।
कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रिया सिंह, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

















हजारीबाग में दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 25 पात्र लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया।
हजारीबाग के हरनगंज स्थित स्वयंवर पैलेस में रविवार को वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संयुक्त पहल पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रामबिलास पासवान ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।
आदिवासी महोत्सव-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आज पैराडाइस रिजॉर्ट, कार्मेल चौक, हजारीबाग में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोककला एवं प्रतिभाओं को सम्मान और मंच प्रदान करना रहा।


हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मेसी सेंटर, जन औषधि केंद्र, पैथोलॉजी विभाग, एमटीसी केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हजारीबाग। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव एवं गिद्दी थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
सावन की प्रथम सोमवारी पर रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर शिवभक्ति और आस्था से सराबोर रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारीबाग यूथ विंग द्वारा मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। पूजन सामग्री में अगरबत्ती, माचिस सहित पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री भी शामिल थी। संस्था की ओर से प्रथम सोमवारी पर कुल 51 लीटर दूध का वितरण किया गया। सावन की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं एवं सदस्यों में सेवा शिविर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी सेवा शिविर पहुंचे और स्वयं श्रद्धालुओं के बीच दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण किया। आगमन पर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सावन की प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य कर रही है। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी संस्था की सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सेवा कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सावन का महीना केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी संदेश देता है। हजारीबाग यूथ विंग का प्रयास है कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुविधा मिले और सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग एवं समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग विगत कई वर्षों से सावन माह में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करती आ रही है। आगे भी संस्था सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी। श्रद्धालुओं की सेवा ही संस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य है। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश,उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,विकाश केशरी,डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारणी सदस्य रोहित बजाज,रंजन चौधरी,सत्यनारायण सिंह,वर्षा डे,सनी देव,कैलाश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी मुहिम “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

हजारीबाग। उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशि जायसवाल के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ईचाक (बोंगा) में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-02 अम्बरीश पाण्डेय ने किया।
Aug 12 2026, 18:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k