/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहा वृक्षारोपण अभियान uttar pradesh
शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहा वृक्षारोपण अभियान

वाराणसी। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति, वाराणसी की तरफ से शिक्षा सम्राट राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन 20 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण के अभियान में 21 वें दिन तक 371 वृक्ष लगाए गए आपको बताते चलें कि विगत 9 वर्षों से चली आ रही वृक्षारोपण अभियान जो लल्लन तिवारी के दीर्घायु हेतु उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रहित में वृक्षारोपण किया जाता है। पिछले साल तक 26200 वृक्ष देश के दर्जनों प्रदेश में लगाई जा चुके हैं फलदर औषधि दार छायादार वृक्ष लगाया जाता है  समिति के प्रेरणास्रोत कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, संरक्षक डॉ महेंद्र नाथ पांडे पूर्व केंद्रीय मंत्री, राहुल तिवारी सचिव राहुल एजुकेशन, मार्गदर्शक सुशील सिंह विधायक, उपाध्यक्ष  सुशील सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह फौजी, सहयोगी इंजीनियर अमित सिंह, जिला अध्यक्ष चंदौली राम सिंह पिंटू, मंत्री अरविंद पांडेय के सानिध्य में कार्य किया जाता है।
लखनऊ में फिर महंगी हुई CNG, तीन रुपये प्रति किलो बढ़े दाम

आगरा में भी नई दरें लागू; अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में दो रुपये की बढ़ोतरी, चार महीने में 8.25 रुपये तक महंगी हुई CNG

लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा में सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं। नई दरें 8 अगस्त से लागू हो गई हैं।

नई कीमत लागू होने के बाद लखनऊ और आगरा में सीएनजी अब 102 रुपये के बजाय 105 रुपये प्रति किलो मिलेगी। वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में सीएनजी की नई कीमत 101.75 रुपये प्रति किलो हो गई है।

चार महीने में 8.25 रुपये तक बढ़े दाम

सीएनजी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मई से अगस्त के बीच लखनऊ में सीएनजी के दाम करीब 8.25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। लगातार हो रही इस वृद्धि का सीधा असर सीएनजी वाहनों से सफर करने वाले लोगों और व्यावसायिक वाहन संचालकों पर पड़ने की संभावना है।

ग्रीन गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक (विपणन) प्रवीण सिंह ने कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि करते हुए बताया कि लखनऊ और आगरा में सीएनजी की नई दर 105 रुपये प्रति किलो तथा अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में 101.75 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।

सीएनजी के दाम बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और अन्य वाणिज्यिक वाहनों के संचालन की लागत बढ़ सकती है। इसका असर आगे चलकर यात्रियों के किराये और माल ढुलाई की लागत पर भी पड़ने की संभावना है।

अयोध्या: भक्तों पर पेन-कंघी तक की पाबंदी, पुजारियों के मोबाइल गर्भगृह तक पहुंचने से उठे सवाल

- राम मंदिर में फोटो-वीडियो पर रोक के बावजूद सोशल मीडिया पर सामने आईं रील; सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर बढ़ी चिंता

अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कई सामान्य वस्तुओं को भी अंदर ले जाने पर प्रतिबंध है। प्रवेश से पहले भक्तों को कई स्तरों की जांच से गुजरना पड़ता है। पेन, कंघी समेत कई सामान भीतर ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद मंदिर से जुड़े कुछ पुजारियों के मोबाइल फोन मंदिर परिसर के अंदर पहुंचने और वहां से सोशल मीडिया पर रील पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ रील में मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों के साथ गर्भगृह से जुड़े दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो को कथित तौर पर मंदिर से जुड़े पुजारियों के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया है। मामला सामने आने के बाद मंदिर की आंतरिक सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और मोबाइल फोन के प्रवेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मंदिर परिसर में फोटो-वीडियो बनाने पर रोक

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों की जांच और निगरानी पर आधारित है। श्रद्धालुओं के प्रवेश से पहले उनके सामान की जांच की जाती है और मंदिर परिसर में फोटो एवं वीडियो बनाने पर भी रोक है। इस संबंध में परिसर में जगह-जगह सूचनाएं भी प्रदर्शित की गई हैं।

मंदिर की गतिविधियों से संबंधित अधिकृत फोटो और वीडियो उपलब्ध कराने के लिए ट्रस्ट की अलग मीडिया व्यवस्था है। ऐसे में यदि प्रतिबंधित क्षेत्र से अनधिकृत तरीके से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं तो यह मंदिर की निर्धारित व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल से जुड़ा गंभीर विषय बन जाता है।

पहले भी निगरानी व्यवस्था पर उठ चुके हैं सवाल

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बाद मंदिर की आंतरिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों तक पहुंच और निगरानी तंत्र को लेकर सवाल उठ चुके हैं। गर्भगृह मंदिर का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जाता है। ऐसे में वहां से वीडियो या रील सोशल मीडिया पर सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि, यह स्पष्ट होना बाकी है कि सामने आए वीडियो किस परिस्थिति में बनाए गए और संबंधित व्यक्तियों को मोबाइल फोन अथवा रिकॉर्डिंग की अनुमति थी या नहीं।

इस संबंध में एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने कहा कि मामले में लागू नियमों की जानकारी की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी की ‘पाती’ में कांवड़ यात्रा का संदेश: समरसता, सेवा और अनुशासन का महापर्व

- ‘कांवड़ यात्रा समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला’, मुख्यमंत्री ने कहा—जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद हो जाते हैं गौण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत पर्व बताया है। श्रद्धालुओं के नाम लिखी अपनी ‘पाती’ में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों शिवभक्तों को एक सूत्र में पिरोती है और सनातन संस्कृति के समभाव का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ के प्रति आस्था कांवड़ियों की साझा पहचान है। यात्रा में सभी के कदमों की गति अलग हो सकती है, लेकिन मंजिल एक ही होती है—महादेव का जलाभिषेक। इसी भावना के कारण कांवड़ यात्रा में जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र जैसे सामाजिक भेद पीछे छूट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा वास्तव में समाज और संस्कृति की ऐसी पाठशाला है, जहां तप, संयम, अनुशासन, सेवा और सहयोग के मूल्य सहज रूप से दिखाई देते हैं। ‘तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता है और एकता से राष्ट्र निखरता है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग शिवभक्तों का उत्साह और समर्पण विशेष रूप से प्रेरणादायी है और उन्हें देखकर श्रद्धा की भावना और गहरी होती है।

- सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। शिवभक्तों के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की व्यवस्था के साथ यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन को यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

- कांवड़ यात्रा को सेवा का पर्व बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों से कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण को भी यात्रा का हिस्सा बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़िए पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प लें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धा के साथ अनुशासन और संयम का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। कांवड़ यात्रा की वास्तविक आत्मा श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा में निहित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव लोकमंगल के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें त्याग, सेवा और कल्याण का संदेश देती है। कांवड़ यात्रा इसी लोकमंगल की भावना को समाज तक पहुंचाने का माध्यम बनती है। यदि यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संकल्प ले, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा।

काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, महिला से ₹4 हजार वसूले
-  पुजारी बनकर दलाल ने बनाया शिकार, पुलिस ने रकम लौटवाकर कराए निःशुल्क दर्शन

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से VIP दर्शन कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुजारी बनकर एक दलाल ने कर्नाटक से आई महिला श्रद्धालु से ₹4,000 ऑनलाइन वसूल लिए।
जानकारी के अनुसार, महिला मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़ी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं को पुजारी बताते हुए VIP दर्शन कराने का झांसा दिया और ऑनलाइन माध्यम से ₹4,000 अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की।
सूचना मिलते ही संबंधित थानाध्यक्ष शिवकांत मिश्रा ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी से महिला के ₹4,000 वापस कराए गए। इसके साथ ही महिला को बिना किसी शुल्क के विधिवत दर्शन भी कराए गए।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर में दर्शन के लिए किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आएं। VIP दर्शन अथवा अन्य किसी सुविधा के नाम पर धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस या मंदिर प्रशासन को दें।
श्रावण मास में काशी विश्वनाथ दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर श्री विश्वव्यापी वैदिक ब्राह्मण परिवार की ओर से सभी सनातन धर्मावलंबियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई है।
संगठन मंत्री पंडित उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि श्रावण मास में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचते हैं। ऐसे में संगठन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए यथाशक्ति रुकने एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। मां गंगा के पावन तट पर स्थित इस दिव्य धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है। उन्होंने काशी महात्म्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जो व्यक्ति प्रतिदिन काशी का स्मरण करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। पंडित उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रुद्राभिषेक, कालसर्प दोष निवारण, पितृदोष शांति, कुंडली संबंधी पूजन सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों की भी सुव्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध है।श्री विश्वव्यापी वैदिक ब्राह्मण परिवार ने सभी सनातनियों से श्रावण मास में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन एवं पूजन का पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिए 6202883559 पर संपर्क किया जा सकता है।
शिवसेना की मांग, श्रावण मास में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद रहे नमाज

वाराणसी। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय संघटना के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे व शिवसेना उत्तर भारतीय संघटना, मुम्बई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह
के नेतृत्व मे शिवसेना, वाराणसी द्वारा ज्ञानवापी परिसर में श्रावण माह के दौरान नमाज़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आयोजित जनजागरण अभियान एवं ज्ञापन कार्यक्रम में शिवसेना के सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिवसैनिकों की उपस्थिति में वाराणसी प्रशासन को ज्ञापन दिया गया । इस अवसर गुलाब चंद दुबे और संतोष सिंह के अलावा मंडल प्रभारी अजय चौबे, डॉ जे.बी. सिंह ,अजय सिंह अज्जू ,अतुल दूबे सहित भारी संख्या में शिवसैनिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुलाब चंद दुबे ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र समय है। इसी धार्मिक आस्था एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन और प्रशासन से यह मांग की गई कि श्रावण माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और
हमारी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए। वहीं संतोष सिंह ने शासन व प्रशासन से  मांग की कि सभी कांवड़ी श्रद्धांलुओ  की सुरक्षा व सुव्यवस्था सूदृढ ढंग से सुनिश्चित हो
बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल या जहन्नुम है :  सीएम योगी

*  मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय, दहशत और असुरक्षा का माहौल था। उस समय बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगता था। उस दौर में बेटियां और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे तथा कई परिवारों ने अपनी बेटियों की पढ़ाई तक बंद करा दी थी। पहले हर जिले में माफिया और हर थाने में वसूली का सिंडिकेट सक्रिय था। गरीबों को न्याय नहीं मिलता था, महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी और व्यापारियों को भय के माहौल में काम करना पड़ता था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब यहां सब चंगा है। सरकार ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने दोहराया कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे और ऐसा करके दिखाया गया। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो ही जगह हैं-जेल या जहन्नुम।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर व सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 574 करोड़ से अधिक की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप/चेक/ चाबी/थर्मल प्रिंटर/आयुष्मान कार्ड/छात्रवृत्ति/सब्सिडी/टूलकिट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इससे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान सीएम ने छोटे बच्चों को खिलौना देकर दुलार किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर भी पूरी तरह बदल चुका है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान जब वह बुलंदशहर आए थे, तब यहां भय और दहशत का माहौल था, लेकिन आज बुलंदशहर निर्भय होकर विकास की प्रक्रिया से मजबूती के साथ जुड़ चुका है। देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे बुलंदशहर से होकर गुजर रहा है, जिससे प्रयागराज तक की यात्रा करीब पांच घंटे में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को भी स्वीकृति दे दी गई है। किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग को भी सरकार ने स्वीकार किया है।

* बुलंदशहर की पहचान: जय जवान और जय किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बुलंदशहर में विकास, सुरक्षा और समृद्धि एक साथ दिखाई देती है। खुर्जा की क्रॉकरी को वैश्विक पहचान मिली है, युवाओं को छात्रवृत्ति और रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह श्रद्धेय रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर से आ रहे हैं और बुलंदशहर देश को सबसे अधिक सैनिक देने वाले जनपदों में शामिल है। यहां लगभग हर गांव में पूर्व सैनिक या सैन्य अधिकारी मिल जाएंगे, इसलिए बुलंदशहर में 'जय जवान, जय किसान' का भाव साकार होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बुलंदशहर में बाबू जी के नाम पर कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुका है। खुर्जा की क्रॉकरी और क्षेत्र के गन्ना किसानों की पहचान अब बेहतर कनेक्टिविटी के साथ देश-दुनिया तक पहुंचेगी। जेवर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ इंटरनेशनल फिल्म सिटी, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और फिनटेक सिटी का भी विकास किया जा रहा है, जिसका सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर को मिलेगा। उत्तर प्रदेश आज मोबाइल निर्माण में देश में पहले स्थान पर है। देश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं। प्रदेश चीनी मिलों के संचालन, गन्ना उत्पादन और इथेनॉल उत्पादन में भी देश में नंबर एक है।

* देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है यूपी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं से वादा किया था कि उनकी नौकरियों में कोई सेंध नहीं लगाएगा। आज सरकारी भर्तियां पूरी पारदर्शिता से हो रही हैं और बुलंदशहर के युवा भी नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि अब किसी की सिफारिश या पैसे के आधार पर नियुक्ति नहीं होती और युवाओं के अधिकारों पर कोई डाका नहीं डाल सकता। प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा योजना के माध्यम से युवा अपना उद्यम स्थापित कर रहे हैं। वहीं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के जरिए पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान मिल रही है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश लगातार पहले या दूसरे स्थान पर रहता है। प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार और नौकरी के अवसर बन रहे हैं।

* विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विरासत और विकास के समन्वय का उदाहरण बन चुका है। विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेकर सरकार आगे बढ़ रही है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनता के आशीर्वाद की आवश्यकता है। केवल बुलंदशहर सदर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्रों में ही लगभग पौने छह सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। इसके अलावा जिले और क्षेत्र में अनेक अन्य विकास परियोजनाएं पहले से संचालित हैं।

* लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक/लैपटॉप/ स्वीकृत पत्र और चाबी
- पूजा शर्मा (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत 4 लाख 25 हजार का चेक)
- राजकुमार वर्मा (4 लाख का चेक)
- महेंद्र प्रताप (टूल किट)
- कविता शर्मा (राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 33 करोड़ 60 हजार का चेक)
- गीता रानी (विद्युत बिल संग्रहण के लिए थर्मल प्रिंटर)
- ऋषि पाल (कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 24 लाख रुपए का अनुदान व चाबी)
- अजय चौधरी (फार्म मशीनरी बैंक की चाबी)
- श्याम कुमार (5 लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड)
- मीनाक्षी (छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र)
- तनुज शर्मा (मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप)
- डॉली (मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप)
- पूजा शर्मा (प्रधानमंत्री आवास योजना शहरीय के लिए स्वीकृत पत्र)
- पूरन गुप्ता (प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिध योजना के अंतर्गत 50 हजार का चेक)
- हेमलता (मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए चाबी)
- कपिल चौधरी (मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के 4 लाख 80 हजार रुपए से अधिक का चेक)

* ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद महेश शर्मा, सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक संजय शर्मा, विधायक सीपी सिंह, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद के सदस्य श्रीचंद्र शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया आदि मौजूद रहे।
जनप्रकृति सेवा  ट्रस्ट के पाली जिलाध्यक्ष का किया गया सम्मान
वाराणसी। जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट के संगठन विस्तार के अंतर्गत पाली (राजस्थान) से  शैतानसिंह आढ़ा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनका माला पहनाकर, राजस्थानी साफा बाँधकर एवं मुँह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रवण राठी, अध्यक्ष, लायन्स क्लब सुमेरपुर, महेश गुप्ता, रामस्वरूप छाबा, मनीष कुमार, गुलाब खाँ, प्रवीण कुमार, अस्कर भाई, पूर्व पार्षद  गोविन्द राठौड़, जायरूप गिरि, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। संस्थापक रघुवंश उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिका उपाध्याय, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बबली कंवर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन ने भी शैतानसिंह आढ़ा को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।संस्थापक रघुवंश उपाध्याय, ने कहा, "जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं, तब तक मैं समाज को जोड़ने, समाजहित के लिए संघर्ष करने, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा तथा पशु-पक्षियों की सेवा के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहूँगा। जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुँचेगा। अंत में सभी उपस्थित जनों ने शैतानसिंह आढ़ा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट के सेवा अभियान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
'जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-काशी-मथुरा के बारे में क्या सोचते': विपक्ष पर सीएम योगी का हमला
- 525 करोड़ की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
• शिक्षकों को 5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का ऐल
• कुशीनगर एयरपोर्ट को जेवर और गया से जोड़ने की तैयारी

कुशीनगर, उप्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में 525 करोड़ रुपये की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग युवाओं का रोजगार छीनते रहे, वे अयोध्या, मथुरा और काशी के विकास के बारे में कभी सोच ही नहीं सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में मंदिरों के नाम पर आने वाला धन मंदिरों के विकास के बजाय अन्य कार्यों पर खर्च किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार मंदिरों के संरक्षण, पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक और कृषि उपकरणों की चाबियां वितरित कीं तथा दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।

- इंसेफेलाइटिस पर निर्णायक नियंत्रण का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कुशीनगर इंसेफेलाइटिस, पिछड़ेपन और पलायन के लिए जाना जाता था, लेकिन सरकार की स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण और जनजागरूकता आधारित रणनीति से दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

- मुसहर परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ा
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने मुसहर समाज सहित वंचित वर्गों को पक्के मकान, भूमि के पट्टे, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

-  शिक्षकों और कर्मचारियों को 5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा
मुख्यमंत्री ने बताया कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जा रहा है।

-  जेवर और गया से जुड़ेगा कुशीनगर एयरपोर्ट
उन्होंने कहा कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जेवर और गया से जोड़ने की तैयारी चल रही है। नए विमान उपलब्ध होने के बाद यहां से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा खड्डा क्षेत्र में नारायणी नदी पर लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया गया है तथा रामकोला-कसया मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी जल्द स्वीकृत होगा।

-  पूर्वांचल में बढ़ रहा निवेश और रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जहां इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू होंगे। केला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए टिश्यू कल्चर लैब की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि अब निवेश और रोजगार केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूर्वांचल भी तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

-  मंदिरों के पुनरुद्धार और पर्यटन विकास पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार का कार्य करा रही है। कुशीनगर में रामाभार स्तूप और हिरण्यवती नदी के किनारे भी पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

-  'बचपन सुरक्षित होगा तो देश का भविष्य सुरक्षित होगा'
मुख्यमंत्री ने 110 वर्षीय राम विलास भगत और 104 वर्षीय राम प्रसाद साहनी को सम्मानित किया। साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए कहा कि बच्चों का सुरक्षित और स्वस्थ बचपन ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
कार्यक्रम में मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय दुबे, सांसद रवि किशन, विधायक पी.एन. पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।