/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz मेगा रक्तदान शिविर में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल Pintu Kumar
मेगा रक्तदान शिविर में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

हजारीबाग के हरनगंज स्थित स्वयंवर पैलेस में रविवार को वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संयुक्त पहल पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रामबिलास पासवान ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में 50 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस दौरान सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और समय पर मिला रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं की सराहना की।

वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाना है। रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं, संस्था के सचिव ब्रजेश सहाय ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।

मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संस्थापक नीरज कुमार पासवान ने कहा कि रक्तदान समाजसेवा का ऐसा माध्यम है, जिससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखेगी।

शिविर में रामबिलास पासवान, नीरज कुमार, नीरज कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार, जयवीर कुमार, मदन लाल मंडल, रामलखन प्रजापति, रौनक, अमित राम, अतुल रंजन, आकाश कुमार पासवान, चंदर कुमार, निखिल कुमार सिन्हा, सतीश कुमार वर्मा, विशेश्वर कुमार ठाकुर, शशि कांत वर्मा, चंदन कुमार एवं मनोज कुमार यादव समेत कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

मौके पर वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह, सचिव ब्रजेश सहाय, मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संस्थापक नीरज कुमार पासवान, समाजसेवी राकेश गुप्ता, रामबिलास पासवान, ऋषभ ऋषि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

आदिवासी महोत्सव-2026 में दिखी झारखंडी संस्कृति की भव्य झलक, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान

आदिवासी महोत्सव-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आज पैराडाइस रिजॉर्ट, कार्मेल चौक, हजारीबाग में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोककला एवं प्रतिभाओं को सम्मान और मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वागत नृत्य, नागपुरी नृत्य, कलसा नृत्य, आदिवासी समूह नृत्य, छऊ नृत्य, आदिवासी नाट्य मंचन, झारखंडी सांस्कृतिक फैशन शो एवं पारंपरिक लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न कला दलों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर झारखंड की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, महापौर श्री अरविंद राणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार पांडे, अपर समाहर्ता श्री महेंद्र छोटन उरांव, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती वेदवंती कुमारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री मुलिन मरांडी, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद के मीडिया प्रतिनिधि श्री रंजन चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के श्री सुनील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कलाकार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

आदिवासी महोत्सव के माध्यम से जिले की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने खेल, शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। एथलेटिक्स एवं फुटबॉल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित प्रतिभाओं में फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव एवं पूर्णिमा कुमारी जैसी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं शामिल रहीं, जिन्होंने भारतीय महिला फुटबॉल का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं एथलेटिक्स के क्षेत्र में पृथ्वी उरांव, प्रीति लकड़ा सहित अन्य खिलाड़ियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संतोष कुमार को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त आदिवासी संस्कृति एवं पारंपरिक कला को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोहराई कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। सोहराई कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुतली गंझू, दिव्या मुर्मू एवं तारा ज्योत्सना मुर्मू को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

कलादलों को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड में पंजीकृत विभिन्न कलादलों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। महिला उत्प्रेरणा केन्द्र, हो इंटरटेनमेंट, झारखंड लोक कल्याण समिति, झारखंड समाज विकास परिषद, एमडी ग्रुप ऑफ थिएटर, तरंग ग्रुप एवं सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, हजारीबाग से जुड़े कलाकारों ने विभिन्न आदिवासी एवं झारखंडी लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

इन सभी कला दलों एवं कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक संरक्षण में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम ने न केवल आदिवासी एवं झारखंडी संस्कृति की विविधता और समृद्धता को मंच प्रदान किया, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए यह संदेश भी दिया कि परंपरा, प्रतिभा और संस्कृति तीनों के संरक्षण एवं संवर्धन से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

जिला प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध आदिवासी एवं झारखंडी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उपायुक्त हेमन्त सती ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए कई निर्देश

हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मेसी सेंटर, जन औषधि केंद्र, पैथोलॉजी विभाग, एमटीसी केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जन औषधि केंद्र एवं फार्मेसी सेंटर में दवा लेने पहुंचे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और मरीजों की दवा पर्चियों का भी अवलोकन किया। जन औषधि केंद्र को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, मरीजों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में फार्मेसी सेंटर के दवा वितरण केंद्र पांच अलग-अलग स्थानों पर संचालित करने का निर्देश दिया। फार्मेसी सेंटर के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एमटीसी केंद्र में व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच

उपायुक्त ने एमटीसी केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बिना स्टाम्प एवं गैर जिम्मेदाराना तरीके से दवा लिखे जाने की बात सामने आने पर उन्होंने डीआरसीएचओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही एमटीसी केंद्र के रजिस्टर एवं व्यय संबंधी विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

पैथोलॉजी विभाग में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

पैथोलॉजी विभाग एवं ब्लड सैंपल कलेक्शन कक्ष के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यप्रणाली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत कर्मियों के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन सेंटर में कार्यरत कर्मी को हटाकर अन्य कर्मी को ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया।

मरीजों की सुविधा के लिए भुगतान की ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों व्यवस्थाएं उपलब्ध रखने तथा काउंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रकार की जांच के नाम क्रमवार एवं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया। ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित कर उसे स्थानांतरित करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

अस्पताल में साइनएज और माइकिंग सिस्टम की होगी व्यवस्था

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर के सभी आवश्यक केंद्रों एवं विभागों की जानकारी मरीजों एवं उनके परिजनों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त साइनएज लगाने तथा माइकिंग सिस्टम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर को दलालों से पूरी तरह मुक्त रखने का स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पदाधिकारी या कर्मी की दलालों के साथ संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित उपकरणों की उपलब्धता पर चर्चा

उपायुक्त ने सीआर कक्ष, एक्स-रे कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित रजिस्टरों, आय एवं व्यय का अवलोकन किया। एक्स-रे मशीनों की आवश्यकता, उनके उपयोग, मशीनों की जिम्मेदारी, तकनीशियनों की उपलब्धता सहित अन्य तकनीकी पहलुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने अस्पताल में नए एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड एवं सीपीआरओ मशीन उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही खराब एक्स-रे मशीनों को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सों एवं अन्य कर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करने को कहा।

अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग को परिसर से बाहर करने तथा इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सिविल सर्जन सहित अस्पताल के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हजारीबाग में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह के 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

हजारीबाग। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव एवं गिद्दी थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर गठित SIT टीम ने प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडेय, पिता अरुण कुमार पांडेय, ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को पूछताछ के लिए लाया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से गैंगस्टर प्रिंस खान से कॉल एवं चैट के माध्यम से संपर्क की जानकारी सामने आई। साथ ही आरोपी के राहुल दुबे गिरोह के संपर्क में होने की बात भी पुलिस ने बताई है।

पुलिस के अनुसार, कड़ाई से पूछताछ के दौरान अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि प्रिंस खान के निर्देश पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था और प्रिंस खान संगठन के नाम से पर्चा छोड़ने का काम भी किया था। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड दर्ज किया गया था।

अंकित कुमार पांडेय की निशानदेही पर पुलिस ने इस घटना में शामिल प्रिंस खान गिरोह के दो अन्य सक्रिय सदस्यों ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल और कुणाल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पिपराडीह गांव के नजदीक बंद पड़े गैस प्लांट में घटना में इस्तेमाल हथियार एवं अन्य सामग्री छिपाकर रखने की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर पिपराडीह-चंदौल सड़क किनारे बंद पड़े गैस प्लांट के पास पहुंची, जहां हथियार एवं बम की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अंकित कुमार पांडेय भागने लगा और पुलिस बल की ओर फायर किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। घटनास्थल से हथियार, बम एवं पर्चे बरामद किए गए।

वहीं, गिद्दी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करमा कुमार साहू, पिता हरी साहू, पता पतरातू बाजार, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार करमा कुमार साहू राहुल दुबे एवं प्रिंस खान गिरोह के लिए सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से संपर्क कर हथियार और बम सप्लाई करता था।

करमा कुमार साहू की निशानदेही पर 08 अगस्त 2026 को साधु कुटिया जंगल में छिपाकर रखे गए बम एवं देशी पिस्तौल का मैगजीन बरामद किया गया। इस संबंध में गिद्दी थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 08 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा बताई गई बरामदगी

  • देशी बम — 02
  • देशी पिस्तौल — 01
  • जिंदा गोली — 01
  • खोखा — 01
  • मिस फायर गोली — 01
  • मोबाइल — 05
  • पर्चा — 04 पीस

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अंकित कुमार पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल, कुणाल कुमार पांडेय और करमा कुमार साहू शामिल हैं।

सावन की पहली सोमवारी पर हजारीबाग यूथ विंग का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच बांटी गई पूजन सामग्री

सावन की प्रथम सोमवारी पर रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर शिवभक्ति और आस्था से सराबोर रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारीबाग यूथ विंग द्वारा मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। पूजन सामग्री में अगरबत्ती, माचिस सहित पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री भी शामिल थी। संस्था की ओर से प्रथम सोमवारी पर कुल 51 लीटर दूध का वितरण किया गया। सावन की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं एवं सदस्यों में सेवा शिविर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी सेवा शिविर पहुंचे और स्वयं श्रद्धालुओं के बीच दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण किया। आगमन पर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सावन की प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य कर रही है। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी संस्था की सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सेवा कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सावन का महीना केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी संदेश देता है। हजारीबाग यूथ विंग का प्रयास है कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुविधा मिले और सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग एवं समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग विगत कई वर्षों से सावन माह में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करती आ रही है। आगे भी संस्था सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी। श्रद्धालुओं की सेवा ही संस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य है। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश,उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,विकाश केशरी,डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारणी सदस्य रोहित बजाज,रंजन चौधरी,सत्यनारायण सिंह,वर्षा डे,सनी देव,कैलाश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहें।

चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल, चांदी का पायल और नकदी बरामद

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम महगाईखुर्द में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए तीन मोबाइल फोन, चांदी का एक जोड़ी पायल तथा 11,600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, महगाईखुर्द गांव में अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में वादी ने 31 जुलाई 2026 को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया। इसके आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 136/26, दिनांक 31 जुलाई 2026 को धारा 341(4)/305(A) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम, पिता सफदर इमाम, निवासी बादम तथा अशहर रजा उर्फ मो. राजा, पिता मो. कलाम, निवासी कनकीडाड़ी, डाड़ीकला, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए तीन मोबाइल फोन, चांदी का एक जोड़ी पायल तथा 11,600 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पौधारोपण, एक लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी मुहिम “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और पर्यावरण का संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ उनका पौधारोपण अभियान विगत कई वर्षों से निरंतर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय लोगों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगा।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध हजारीबाग के निर्माण का संकल्प साकार होगा। 

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, सुमन राय, कालेश्वर रजक, विनोद सिंह, अशोक राणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव, प्रदीप मिश्रा, बिजूल देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, गदोखर के मुखिया नारायण साव, रामू राम, महामंत्री वीरेंद्र ओझा, वीरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शुक्ला, गोविंद यादव, बजरंग साव, राजेश ठाकुर, पवन गिरी, बैजनाथ यादव, राजेंद्र ठाकुर, उपेन्द्र शर्मा, रमेश राम, मनीष चौधरी, परमेश्वर यादव, राजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खाद्य सुरक्षा टीम का औचक निरीक्षण, खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

हजारीबाग। उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशि जायसवाल के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ईचाक (बोंगा) में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-02 अम्बरीश पाण्डेय ने किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से उसना चावल, अरहर दाल, आटा, मसूर दाल एवं चूड़ा के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यकतानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने विद्यालय प्रबंधन एवं रसोई कर्मियों को रसोईघर की प्रतिदिन समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान एप्रन एवं टोपी का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा रसोईघर को कीट, चूहे, मक्खियों एवं छिपकलियों से पूरी तरह मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए कहा गया।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-01 मो. मंजर हुसैन, विकास शर्मा, सूरज कुमार एवं धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने बताया कि विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन, कई मामलों का हुआ निष्पादन

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में संबंधित अंचलाधिकारी की उपस्थिति में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कटकमसांडी, कटकमदाग, केरेडारी, मुफस्सिल, बरही, कोर्रा, उरीमारी, दारू, ईचाक, टाटीझरिया, गिद्दी एवं चलकुशा थाना क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को सुना गया।थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, न्यायालय से संबंधित परिवाद, आपसी लड़ाई-झगड़े सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति एवं विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की कि वे भूमि एवं पारिवारिक विवाद जैसे मामलों के समाधान के लिए थाना दिवस का लाभ उठाएं, ताकि विवादों का समयबद्ध एवं शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग। झारखंड में आयोजित विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी तथा कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ है और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य की भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। साथ ही राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भी आग्रह किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक यादव, जिला मंत्री इंद्र नारायण कुशवाहा, रेणुका साहू, कार्यालय मंत्री विवेक सिंह, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए शीघ्र एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की।