बिरहोर टंडा पहुंचे उपायुक्त हेमंत सती, समस्याएं सुनीं; अगस्त के पहले शनिवार लगेगा विशेष बहुउद्देशीय शिविर
उपायुक्त हेमन्त सती ने गुरुवार को कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत बिरहोर टोला, कंडसार का संवेदनशीलता के साथ व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिरहोर समुदाय के बीच पहुंचकर उनकी जीवन स्थितियों का प्रत्यक्ष जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नव प्राथमिक विद्यालय, बिरहोर टंडा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कंडसार का भी विस्तृत निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बिरहोर टोला में चापाकलों की स्थिति, कच्चे मकानों से वर्षा के दौरान हो रहे जल रिसाव, विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे बिरहोर टंडा का पैदल भ्रमण करते हुए समुदाय के लोगों के घरों में जाकर उनकी समस्याओं को सुना और वास्तविक परिस्थितियों का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान कई घरों में छत से पानी रिसने की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
महिलाओं से संवाद के दौरान राशन नहीं मिलने, पेंशन की राशि निकासी में कठिनाई, निकटवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन तथा अन्य बुनियादी समस्याओं की जानकारी मिली। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त ने अगस्त माह के प्रथम शनिवार को बिरहोर टंडा, कंडसार में विशेष बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने की घोषणा की। शिविर में बैंक खाता अद्यतन, आधार सुधार, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।
ग्रामीणों द्वारा खेती योग्य भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर उपायुक्त ने उन्हें सामुदायिक वन पट्टा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा दिया।
इसके पश्चात उपायुक्त ने नव प्राथमिक विद्यालय, बिरहोर टंडा, कंडसार का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बच्चों से सामान्य प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का परीक्षण किया। विद्यालय में कई बच्चों को बिना ड्रेस के देखकर उन्होंने शिक्षक को बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा खेल-खेल के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विद्यालय कार्यालय में उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध शिक्षण सामग्री केवल कार्यालय में सुरक्षित रखने के बजाय उसका नियमित रूप से कक्षा शिक्षण में उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कंडसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कंडसार का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, उपचार सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, एक्स-रे कक्ष, लैब, नेत्र एवं दंत चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विशेष रूप से दूरस्थ एवं वंचित समुदायों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिरहोर समुदाय की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे।


हजारीबाग: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET-2026, CBSE मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति ने जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के नगवां निवासी स्वर्गीय मंटू प्रसाद मेहता के सुपुत्र संजीत कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। संजीत कुमार की इस उपलब्धि पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह उनके आवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा अंग वस्त्र देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संजीत की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुन्ना सिंह ने कहा कि संजीत कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजीत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने संजीत कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के नेतृत्व में दंडाधिकारी एवं जिले के पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, हजारीबाग में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से आज अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में परिवहन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में वाहन निबंधन, कर वसूली, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, अवैध परिवहन तथा प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
रांची, 21 जुलाई। कला, संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जगन्नाथ महोत्सव–2026 में हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम हज़ारीबाग ने अपनी भावपूर्ण नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति देकर हज़ारीबाग का गौरव बढ़ाया। प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों, अतिथियों एवं कला प्रेमियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया और कलाकारों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खूब सराहना मिली।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
हजारीबाग। बारिश के दौरान ट्रैफिक पुलिस जवानों को सुरक्षित रखने और उनकी ड्यूटी को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रविवार, 20 जुलाई 2026 को सीसीआर कंट्रोल रूम, हजारीबाग में रेनकोट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा पुलिस अधीक्षक हजारीबाग की उपस्थिति में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट वितरित किए गए।
Jul 26 2026, 18:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0