/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz बारिश में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों को मिला सुरक्षा कवच, हजारीबाग यूथ विंग ने बांटे रेनकोट Pintu Kumar
बारिश में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों को मिला सुरक्षा कवच, हजारीबाग यूथ विंग ने बांटे रेनकोट

हजारीबाग। बारिश के दौरान ट्रैफिक पुलिस जवानों को सुरक्षित रखने और उनकी ड्यूटी को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रविवार, 20 जुलाई 2026 को सीसीआर कंट्रोल रूम, हजारीबाग में रेनकोट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा पुलिस अधीक्षक हजारीबाग की उपस्थिति में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी यातायात थाना तथा पुलिस केंद्र हजारीबाग के परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बारिश के मौसम में ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार सड़क पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।

यह कार्यक्रम शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने, उन्हें प्रतिकूल मौसम में सुरक्षित रखने तथा बेहतर यातायात प्रबंधन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बड़कागांव में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का दिया गया पाठ, पुलिस ने किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर रविवार, 20 जुलाई 2026 को बड़कागांव थाना प्रभारी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शिवाडीह में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व, वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करने तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

रातभर चला हजारीबाग पुलिस का विशेष अभियान, 17 अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 18/19 जुलाई 2026 की रात जिलेभर में फरार अपराधियों, वारंटियों और विभिन्न मामलों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं पुलिस निरीक्षकों ने किया। अभियान के तहत जिलेभर में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 28 टीमों का गठन किया गया, जिनमें 91 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।

रातभर चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 17 फरार अपराधियों एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई फरार अपराधी या गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ व्यक्ति मौजूद हो, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दें। सूचना प्राप्त होने पर उसका सत्यापन कर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लावारिस शव नहीं, हमारी संवेदनाओं का मौन आईना

आधुनिक युग में जहां पाश्चात्य संस्कृति हावी है वही समाज में मानवीय वेदना, संवेदना और इंसानियत के भाव का भी आभाव दिखता है। हजारीबाग जिसे अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता रहा है लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो इस सामाजिक सौहार्द के लिए भविष्य में चिंता का सबब बन जाती है। ताजा उदाहरण है हजारीबाग शहर और आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बीते एक सप्ताह के दौरान 7 शव लावारिश अवस्था में बरामद हुए। इन घटनाओं ने पूरे हजारीबाग को झकझोर कर रख दिया है। सबसे अधिक चिंतनीय बात यह है कि इनमें से 5 शव अब भी अज्ञात है और उनके पहचान के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मोर्चुरी पर रखा गया है। अबतक इनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिसिया जाँच के साथ ये समाज के सामने एक अत्यंत ही गंभीर और ज्वलंत सामाजिक प्रश्न खड़े करता है कि आखिर इन शवों का पहचान हो पाएगा भी या नहीं? या कई लावारिश शवों की तरह ही इनका भी अंतिम संस्कार हो जाएगा और ये काल के गाल में हमेशा के लिए लुप्त हो जाएंगे ।

ऐसे इन सभी शवों को पुलिस की मौजूदगी में मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बड़े मशक्कत के बाद सम्मानपूर्वक उठाकर फिलवक्त पहचान के लिए रखवाया है। हीराबाग चौक के समीप गहरे दलदल के एक नाली से एक शव को निकालने के क्रम में वे हादसा के शिकार भी हो सकते थे लेकिन उन्होंने डंडे के सहारे पहले दलदल की गहराई नापी फिर शव को निकाला। ऐसे कई दिनों से पड़े शवों के दुर्गंध को सहकर उन्होंने इस सेवा क्षेत्र में जो मिसाल पेश किया है वह सराहनीय है। नीरज कुमार और उनकी टीम का कार्य निसंदेह मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है। जब सबों की पहचान नहीं हो पाएगी तब इनके द्वारा ही सम्मानपूर्वक इनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि इनका अंतिम संस्कार करके क्या हम अपने सामाजिक दायित्व से मुक्त हो सकते हैं? या फिर हमें उन कारणों की तलाश भी करनी चाहिए, जिसकी वजह से लोग इस स्थिति तक पहुंच रहे हैं?

हजारीबाग में पिछले एक सप्ताह के दौरान इन शवों की लावारिश हालत में झील के मत्स्य विभाग के समीप से मिलना, हीराबाग स्थित बिजली विभाग के सामने के नाले से मिलना, नगवां- चुरचू के पत्थर एक माइंस से मिलना, रेलवे स्टेशन के बोगी से मिलना तो रहस्यमय है ही लेकिन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भीतर से दो शवों का बरामद होना बेहद ही चिंतनीय और गंभीर सवाल खड़ा करता है। यहां लोग जीवन बचाने की आस लेकर पहुंचते हैं लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर वार्ड से एक शव और एक शव ट्रामा सेंटर के बाहर से बरामद होना व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों पर सवाल खड़े करती है। 

वर्तमान समाज में मानसिक तनाव, अवसाद, आर्थिक दबाव, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और आपसी विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार लोग किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखकर मुँह मोड़ लेते हैं तो कई बार अस्पताल के बाहर छोड़कर चंपत हो जाते हैं। ऐसे लोग कौन हैं? उनकी जिम्मेवारी कैसे तय होगी और कौन तय करेगा? क्या हमारी संवेदनाएं इतनी कमजोर हो गई है कि हम किसी जरूरतमंद को मदद नहीं कर सके या किसी जरूरतमंद को अस्पताल पहुंचाकर यहां भर्ती कराने या उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का भी प्रयास नहीं कर सकते?

अब समय सिर्फ शासन- प्रशासन को दोष देने का नहीं है। समाज को ऐसे विषयों पर सामाजिक रूप से मिलकर चिंतक- मंथन करना होगा। हमें आत्म मंथन करना होगा। परिवारों में संवाद कम हो रहे हैं, सामाजिक रिश्ते कमजोर पड़ रहे हैं और अकेलापन बढ़ता जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने की जरूरत है। समाज में नशा मुक्ति अभियान को सामाजिक आंदोलन बनाना होगा। मानसिक अवसाद में जीने वाले लोगों को सामाजिक रूप से संबल देने की आवश्यकता है। हम सभी को अपने अंदर संवेदना के भाव को जागृत रखना होगा और इसे मानवीय कर्तव्य समझकर इसे अपने दैनिक जीवन में चरितार्थ करना होगा । 

प्रशासन को भी शहर के ऐसे सुनसान जगहों के साथ-साथ अस्पताल जैसे संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी निगरानी रखनी होगी ताकि बेसहारा एवं अज्ञात लोगों की पहचान और पुनर्वास की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना होगा। 

हजारीबाग अपनी सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदना के लिए जाना जाता रहा है। ऐसी असामाजिक और अमानवीय घटनाओं पर अगर इसे महज खबर समझकर इग्नोर करते रहें तो भविष्य में यह स्थिति और व्यापक हो सकती है। लावारिस अवस्था में मिले इन शवों की भी अपनी मौत की कहानी होते हैं जो समाज की असंवेदनाओं, व्यवस्था की कमियों और टूटते सामाजिक रिश्तों का मौन आईना होते है। पिछले एक सप्ताह में हजारीबाग में मिले इन शवों में से कई शवों को करीब से देखा तो यह एहसास मन में हुआ कि इसे शेयर किया जाय और इस पर सामाजिक रूप से चर्चा की जरूरत है अन्यथा आने वाले समय में हम इंसान तो होंगे लेकिन समाज में वेदना, संवेदना और इंसानियत का भाव का घोर आभाव हो जायेगा और हम इंसान और जानवरों में कोई अंतर नहीं रह जाएगा।

✍️ रंजन चौधरी,

सांसद मीडिया प्रतिनिधि, हजारीबाग संसदीय क्षेत्र।

एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल चिकित्सालय के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 270 महिलाओं व बच्चों ने उठाया लाभ

शहर के इमली कोठी स्थित एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल चिकित्सालय द्वारा रविवार को आयोजित नि:शुल्क महिला एवं बाल स्वास्थ्य शिविर में लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में 120 महिलाओं एवं 150 से अधिक बच्चों सहित कुल 270 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा वर्मा एवं डॉ. एस. कुमारी ने महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं बाल रोग एवं नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. डी. के. गुप्ता एवं डॉ. प्रकाश चंद्र ने बच्चों के पोषण, टीकाकरण, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा मौसमी बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य जांच कर अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

इस दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं एवं बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, स्वच्छता और समय पर बीमारी की पहचान के महत्व पर विशेष जोर दिया। जिन मरीजों को आगे जांच या उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं लेने की सलाह दी गई।

शिविर में शामिल सभी मरीजों को अस्पताल की ओर से सभी पैथोलॉजी जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि स्वस्थ महिलाएं और स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना भी है।

अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच समाज के हर वर्ग तक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिविर में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी अस्पताल के लिए प्रेरणादायक रही और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने की समीक्षा बैठक, BLO को दिए घर-घर सत्यापन के निर्देश

हजारीबाग, झारखंड में चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी BLO को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार विलोपन किया जाए।

बैठक में नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, आवश्यक दस्तावेजों का समयबद्ध संधारण करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विशेष बल दिया गया। विधायक ने सभी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना और प्रत्येक मतदान केंद्र पर सही एवं अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सभी BLO एवं संबंधित अधिकारियों से पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आग्रह करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान सफल होगा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी।

 प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे, भाजपा वरिष्ठ नेता विरेन्द्र ओझा,मुनेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कुलदीप कृष्णा, रिंकू वर्मा, शिवपाल यादव, अजीत कुशवाहा बैठक मे उपस्थित रहें।

इनके अलावें विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कौलेश्वर रजक, चौधरी प्रसाद, दिलीप साहू, पंडल गोप, सुबोध सिन्हा,विनोद सिहं कुलतार सिहं, मंदीप यादव, राम अवतार शर्मा, बिरजू रवि, फुलवा कच्छप, बलराम शर्मा, प्रीत गुप्ता, कृष्णा साहू, मनीष चौधरी, राजेश यादव, राजेश ठाकुर, चंदन सिहं व परमेश्वर गोप, राजेन्द्र मेहता, अमृत पासवान, राजू कुशवाहा, बजरंगी ठाकुर, शशि ठाकुर, पिन्टु साहू, दिलीप यादव, राहूल मंडल, भरत प्रसाद, मनोज यादव, श्रेष्ठ उपाध्याय, पच्चु प्रजापति, ज्वाला अग्रवाल सहित सकैडो लोग उपस्थित रहे।

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूरे, 5 हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने वाले 250 सेवाभावियों का हुआ सम्मान

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बुजुर्गों के सम्मान और सेवा की भावना से संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को प्रथम वर्षगांठ सम्मान समारोह का आयोजन हजारीबाग शहर के डाक बंगला चौक स्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, भाजपा जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व विधायक किसुन दास, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, नगर निगम डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. के.पी. शर्मा, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, चतरा भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, के.पी. ओझा, हरीश श्रीवास्तव, उदयभान नारायण सिंह, अनिल मिश्रा, प्रवीण मेहता, अमरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान की शुरुआत से लेकर 70वें जत्थे तक की यात्रा पर आधारित एक प्रेरणादायी लघु वीडियो एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसमें अभियान की अवधारणा, संचालन और हजारों बुजुर्गों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाया गया। उपस्थित लोगों ने वीडियो को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

बीते एक वर्ष में इस अभियान के तहत 70 पंचायतों एवं वार्डों से 70 जत्थों के माध्यम से करीब पांच हजार श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख तीर्थ स्थल जिसमें काशी, विध्यांचल, प्रयागराज (संगम) और अयोध्या का

तीर्थाटन कराया गया। इस अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लगभग 250 कार्यकर्ताओं, भाजपा मंडल अध्यक्षों, सांसद प्रतिनिधियों, सांसद सेवा केंद्र से जुड़े सेवाकर्मियों तथा विभिन्न जत्थों के स्वागत में सक्रिय यूथ विंग के सदस्यों को सम्मान पत्र, प्रभु श्रीराम की स्मृति तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने तीर्थ दर्शन महाअभियान के विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि एक और नई बस इस सेवा से जोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि सावन माह में यह बस पहले एक महीने तक हजारीबाग से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा में संचालित होगी, जिसके बाद इसे पुनः तीर्थ दर्शन अभियान में शामिल किया जाएगा।

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा अंत्योदय से उत्थान के मंत्र के साथ अपने कार्यकर्ताओं को संस्कारित करती है। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने इसी विचारधारा को धरातल पर उतारते हुए सेवा के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल बुजुर्गों को तीर्थाटन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सेवा भाव को भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए भी जगन्नाथ पुरी जैसे पवित्र स्थलों का भ्रमण कराया जाए।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस योजना की प्रेरणा उन्हें क्षेत्र की एक महिला समूह से मिली थी। बचपन से ही उनके मन में बुजुर्गों के लिए कुछ विशेष करने का सपना था, जिसे सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के माध्यम से साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समाज के सहयोग से चलने वाला जनसेवा का अभियान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि यह सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर और निर्बाध रूप से चलता रहे।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान समाज में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक संस्कृति को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों ने कभी तीर्थ यात्रा की कल्पना भी नहीं की थी, उन्हें यह अभियान सम्मानपूर्वक आस्था के प्रमुख स्थलों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह जनसेवा का एक अनुकरणीय मॉडल है।

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल समाज के सच्चे सेवक हैं और हर वर्ग की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और तीर्थाटन में असमर्थ लोगों को भी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह अभियान सेवा, संस्कार और समर्पण का अद्भुत उदाहरण बन चुका है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सह हजारीबाग जिला संगठन प्रभारी किसुन दास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला सहित अन्य वक्ताओं ने भी अभियान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए सांसद मनीष जायसवाल की इस जनसेवा आधारित पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और इसके सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

उक्त सम्मान समारोह में मंच संचालन भाजपा नेता सुमन कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। उक्त अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के नेता, कार्यकर्ता, सांसद प्रतिनिधिगण और सांसद मनीष जायसवाल के शुभचिंतक सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहें ।

सांसद मनीष जायसवाल ने पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में शुरू किया ‘नमो श्राद्ध राशन किट’ अभियान

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जनसेवा और जनकल्याण की नई परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए एक और मानवीय पहल की शुरुआत की है। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हर जरूरतमंद परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को अपने पूर्व विधायक कार्यकाल में सफलतापूर्वक संचालित योजना का विस्तार करते हुए पूरे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में "नमो श्राद्ध राशन किट" वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से श्राद्ध कर्म भोज के लिए आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद शोकाकुल परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

होटल पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं सांसद मनीष जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक सह भाजपा हजारीबाग जिला संगठन प्रभारी किसुन दास, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. के.पी. शर्मा, भाजपा हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला तथा भाजपा चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से एक जरूरतमंद शोकाकुल परिवार को "नमो श्राद्ध राशन किट" भेंट कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि समाज के कई गरीब और जरूरतमंद परिवार श्राद्ध कर्म जैसे धार्मिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे परिवारों की पीड़ा को महसूस करते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है, ताकि कठिन समय में उन्हें सहयोग मिल सके और दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक "नमो श्राद्ध राशन किट" में लगभग 150 लोगों के श्राद्ध भोज के लिए पर्याप्त कच्चा राशन उपलब्ध रहेगा। किट में चावल, आटा, दाल, खाद्य तेल एवं आवश्यक मसाले शामिल हैं। इसके लिए विशेष रूप से तैयार पैकेट पर दिवंगत आत्मा के प्रति "विनम्र श्रद्धांजलि" भी अंकित की गई है, जिससे यह सहायता केवल राशन तक सीमित न रहकर संवेदना का भी प्रतीक बने।सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह योजना पिछले पांच वर्षों से सदर विधानसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित हो रही थी। अब इसका विस्तार पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में किया गया है, ताकि संसदीय क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद परिवार श्राद्ध कर्म के दौरान आर्थिक अभाव के कारण परेशान न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। 'नमो श्राद्ध राशन किट' के माध्यम से हम जरूरतमंद परिवारों तक अपनी संवेदना और सहयोग दोनों पहुंचाना चाहते हैं।

यहां प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सांसद मनीष जायसवाल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की राजनीति में विश्वास करती है। सांसद मनीष जायसवाल ने जनप्रतिनिधि के रूप में जिस प्रकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। 'नमो श्राद्ध राशन किट' जैसी योजना केवल राशन वितरण नहीं, बल्कि शोक की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का मानवीय संकल्प है। इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग के साथ मानसिक संबल भी मिलेगा। मुझे विश्वास है कि यह अभियान पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सेवा का एक नया उदाहरण स्थापित करेगा और समाज में संवेदना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अन्य नेताओं ने भी सांसद मनीष जायसवाल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

हर वर्ग का साथ, हर जरूरतमंद की चिंता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित रहने की यही कार्यशैली सांसद मनीष जायसवाल को जनता के बीच विशेष पहचान दिलाती है।

नशामुक्त हजारीबाग के संकल्प के साथ 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विधायक प्रदीप प्रसाद ने युवाओं को किया प्रेरित

हजारीबाग को नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक बनाने के संकल्प के साथ रविवार को डिफेंस एसोसिएशन के बैनर तले कर्जन ग्राउंड में भव्य 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जनजागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए।

प्रतियोगिता में जिले के हजारों युवा एवं युवतियों ने उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ भाग लेकर "नशामुक्त हजारीबाग" के संकल्प को मजबूती प्रदान की। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन देखते ही बन रहा था। युवाओं ने यह संदेश दिया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है। इसलिए नशे के विरुद्ध जनजागरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि युवा शक्ति सही दिशा में आगे बढ़े, तो हजारीबाग ही नहीं बल्कि पूरा देश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना का भी विकास करते हैं। इसलिए युवाओं को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि "नशामुक्त हजारीबाग" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का व्यापक जनआंदोलन है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि वे हजारीबाग को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और यह अभियान तब तक निरंतर जारी रहेगा, जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग इससे जुड़कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप नहीं दे देता।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित हजारों युवाओं एवं नागरिकों ने नशामुक्त हजारीबाग के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी से इस जनजागरूकता अभियान को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी ही इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। समाज के प्रत्येक नागरिक के सहयोग और संकल्प से ही हजारीबाग को नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित और आदर्श जिला बनाया जा सकता है।

हेडलाइन: हजारीबाग में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज़, उपायुक्त हेमन्त सती ने किया उद्घाटन

हजारीबाग, 12 जुलाई 2026: जिला खेल कार्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को हजारीबाग स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 11:30 बजे उपायुक्त हेमन्त सती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त एवं जिला खेल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर स्वस्थ, फिट और सशक्त नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।

दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा सीनियर पुरुष एवं महिला वर्गों में एकल (सिंगल्स) और युगल (डबल्स) मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ग के विजेता को ₹5,000, उपविजेता को ₹2,500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹1,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने घोषणा की कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता की सफलता के बाद राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को प्रमंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रमंडल के सभी सात जिलों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला खेल कार्यालय की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जिले के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।

उद्घाटन के साथ ही विभिन्न वर्गों के मुकाबले शुरू हो गए। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 13 जुलाई 2026 को फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगी।