लावारिस शव नहीं, हमारी संवेदनाओं का मौन आईना
आधुनिक युग में जहां पाश्चात्य संस्कृति हावी है वही समाज में मानवीय वेदना, संवेदना और इंसानियत के भाव का भी आभाव दिखता है। हजारीबाग जिसे अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता रहा है लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो इस सामाजिक सौहार्द के लिए भविष्य में चिंता का सबब बन जाती है। ताजा उदाहरण है हजारीबाग शहर और आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बीते एक सप्ताह के दौरान 7 शव लावारिश अवस्था में बरामद हुए। इन घटनाओं ने पूरे हजारीबाग को झकझोर कर रख दिया है। सबसे अधिक चिंतनीय बात यह है कि इनमें से 5 शव अब भी अज्ञात है और उनके पहचान के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मोर्चुरी पर रखा गया है। अबतक इनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिसिया जाँच के साथ ये समाज के सामने एक अत्यंत ही गंभीर और ज्वलंत सामाजिक प्रश्न खड़े करता है कि आखिर इन शवों का पहचान हो पाएगा भी या नहीं? या कई लावारिश शवों की तरह ही इनका भी अंतिम संस्कार हो जाएगा और ये काल के गाल में हमेशा के लिए लुप्त हो जाएंगे ।
ऐसे इन सभी शवों को पुलिस की मौजूदगी में मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बड़े मशक्कत के बाद सम्मानपूर्वक उठाकर फिलवक्त पहचान के लिए रखवाया है। हीराबाग चौक के समीप गहरे दलदल के एक नाली से एक शव को निकालने के क्रम में वे हादसा के शिकार भी हो सकते थे लेकिन उन्होंने डंडे के सहारे पहले दलदल की गहराई नापी फिर शव को निकाला। ऐसे कई दिनों से पड़े शवों के दुर्गंध को सहकर उन्होंने इस सेवा क्षेत्र में जो मिसाल पेश किया है वह सराहनीय है। नीरज कुमार और उनकी टीम का कार्य निसंदेह मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है। जब सबों की पहचान नहीं हो पाएगी तब इनके द्वारा ही सम्मानपूर्वक इनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि इनका अंतिम संस्कार करके क्या हम अपने सामाजिक दायित्व से मुक्त हो सकते हैं? या फिर हमें उन कारणों की तलाश भी करनी चाहिए, जिसकी वजह से लोग इस स्थिति तक पहुंच रहे हैं?
हजारीबाग में पिछले एक सप्ताह के दौरान इन शवों की लावारिश हालत में झील के मत्स्य विभाग के समीप से मिलना, हीराबाग स्थित बिजली विभाग के सामने के नाले से मिलना, नगवां- चुरचू के पत्थर एक माइंस से मिलना, रेलवे स्टेशन के बोगी से मिलना तो रहस्यमय है ही लेकिन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भीतर से दो शवों का बरामद होना बेहद ही चिंतनीय और गंभीर सवाल खड़ा करता है। यहां लोग जीवन बचाने की आस लेकर पहुंचते हैं लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर वार्ड से एक शव और एक शव ट्रामा सेंटर के बाहर से बरामद होना व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों पर सवाल खड़े करती है।
वर्तमान समाज में मानसिक तनाव, अवसाद, आर्थिक दबाव, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और आपसी विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार लोग किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखकर मुँह मोड़ लेते हैं तो कई बार अस्पताल के बाहर छोड़कर चंपत हो जाते हैं। ऐसे लोग कौन हैं? उनकी जिम्मेवारी कैसे तय होगी और कौन तय करेगा? क्या हमारी संवेदनाएं इतनी कमजोर हो गई है कि हम किसी जरूरतमंद को मदद नहीं कर सके या किसी जरूरतमंद को अस्पताल पहुंचाकर यहां भर्ती कराने या उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का भी प्रयास नहीं कर सकते?
अब समय सिर्फ शासन- प्रशासन को दोष देने का नहीं है। समाज को ऐसे विषयों पर सामाजिक रूप से मिलकर चिंतक- मंथन करना होगा। हमें आत्म मंथन करना होगा। परिवारों में संवाद कम हो रहे हैं, सामाजिक रिश्ते कमजोर पड़ रहे हैं और अकेलापन बढ़ता जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने की जरूरत है। समाज में नशा मुक्ति अभियान को सामाजिक आंदोलन बनाना होगा। मानसिक अवसाद में जीने वाले लोगों को सामाजिक रूप से संबल देने की आवश्यकता है। हम सभी को अपने अंदर संवेदना के भाव को जागृत रखना होगा और इसे मानवीय कर्तव्य समझकर इसे अपने दैनिक जीवन में चरितार्थ करना होगा ।
प्रशासन को भी शहर के ऐसे सुनसान जगहों के साथ-साथ अस्पताल जैसे संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी निगरानी रखनी होगी ताकि बेसहारा एवं अज्ञात लोगों की पहचान और पुनर्वास की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना होगा।
हजारीबाग अपनी सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदना के लिए जाना जाता रहा है। ऐसी असामाजिक और अमानवीय घटनाओं पर अगर इसे महज खबर समझकर इग्नोर करते रहें तो भविष्य में यह स्थिति और व्यापक हो सकती है। लावारिस अवस्था में मिले इन शवों की भी अपनी मौत की कहानी होते हैं जो समाज की असंवेदनाओं, व्यवस्था की कमियों और टूटते सामाजिक रिश्तों का मौन आईना होते है। पिछले एक सप्ताह में हजारीबाग में मिले इन शवों में से कई शवों को करीब से देखा तो यह एहसास मन में हुआ कि इसे शेयर किया जाय और इस पर सामाजिक रूप से चर्चा की जरूरत है अन्यथा आने वाले समय में हम इंसान तो होंगे लेकिन समाज में वेदना, संवेदना और इंसानियत का भाव का घोर आभाव हो जायेगा और हम इंसान और जानवरों में कोई अंतर नहीं रह जाएगा।
✍️ रंजन चौधरी,
सांसद मीडिया प्रतिनिधि, हजारीबाग संसदीय क्षेत्र।

आधुनिक युग में जहां पाश्चात्य संस्कृति हावी है वही समाज में मानवीय वेदना, संवेदना और इंसानियत के भाव का भी आभाव दिखता है। हजारीबाग जिसे अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता रहा है लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो इस सामाजिक सौहार्द के लिए भविष्य में चिंता का सबब बन जाती है। 
शहर के इमली कोठी स्थित एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल चिकित्सालय द्वारा रविवार को आयोजित नि:शुल्क महिला एवं बाल स्वास्थ्य शिविर में लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में 120 महिलाओं एवं 150 से अधिक बच्चों सहित कुल 270 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।
हजारीबाग, झारखंड में चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बुजुर्गों के सम्मान और सेवा की भावना से संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को प्रथम वर्षगांठ सम्मान समारोह का आयोजन हजारीबाग शहर के डाक बंगला चौक स्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, भाजपा जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व विधायक किसुन दास, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, नगर निगम डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. के.पी. शर्मा, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, चतरा भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, के.पी. ओझा, हरीश श्रीवास्तव, उदयभान नारायण सिंह, अनिल मिश्रा, प्रवीण मेहता, अमरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जनसेवा और जनकल्याण की नई परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए एक और मानवीय पहल की शुरुआत की है। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हर जरूरतमंद परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को अपने पूर्व विधायक कार्यकाल में सफलतापूर्वक संचालित योजना का विस्तार करते हुए पूरे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में "नमो श्राद्ध राशन किट" वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से श्राद्ध कर्म भोज के लिए आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद शोकाकुल परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
हजारीबाग को नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक बनाने के संकल्प के साथ रविवार को डिफेंस एसोसिएशन के बैनर तले कर्जन ग्राउंड में भव्य 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जनजागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए।
हजारीबाग, 12 जुलाई 2026: जिला खेल कार्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को हजारीबाग स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 11:30 बजे उपायुक्त हेमन्त सती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त एवं जिला खेल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित भुरकुंडा सौंदा डी पंचायत सचिवालय परिसर में सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित आवासीय कॉलोनीवासियों की महत्वपूर्ण बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित खनन परियोजना से संभावित विस्थापन को लेकर अपनी चिंता जताई।
हजारीबाग, 12 जुलाई 2026: हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में रविवार को कन्हरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल परिसर में 4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 115 युवा तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग के 90 तथा बालिका वर्ग की 25 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
Jul 20 2026, 17:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k