संचारी रोग नियंत्रण की बच्चो को दिलाई शपथ
चंदौली l कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर विकासखंड चहनिया में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव के द्वारा दिलाई गई !
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बरसात के मौसम में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान विद्यालय के माध्यम से बच्चों में तथा समाज में एक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है!
प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप , गंदे पानी से होने वाली बीमारियां तथा गर्मी और उमस के द्वारा अनेक तरह के रोग फैलते हैं! बीमारियों के रोकथाम हेतु तमाम तरह के उपाय शासन के द्वारा विद्यालय के बच्चों को तथा उनके परिवार को बताकर इन संचारी रोगों से सभी को बचाना है!
घर में साफ -- सफाई रखें!
पानी इकट्ठा न होने दें !
और मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें !
शिक्षकों ने संचारी रोग की शपथ लेते हुए इस अभियान को विभिन्न स्लोगन के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया गया !
चंदौली ने ठाना है, संचारी रोग भगाना है!
कचरा कचरादानी में , सोए मच्छरदानी में !
सभी रोगों की एक दवाई ,घर में रखें साफ सफाई !
वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, संचारी रोग भगाएंगे !
पानी ठहरेगा जहां, मच्छर रहेगा वहां !
जैसे विभिन्न स्लोगन के माध्यम से उन्हें समझाने का प्रयास किया गया !इस संचारी अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ,नंदकुमार शर्मा, पूजा सिंह ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमा चौबे ,प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, विजय राज रवि, राम भजन, मंजू देवी ,ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल, सुशीला देवी, तेतरा देवी, तारा देवी, सुंदरी देवी, केवला देवी ,पिंकी रानी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे!
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k