सौंदा डी पंचायत में विस्थापन के खिलाफ सांसद मनीष जायसवाल का बड़ा आश्वासन, बोले– "जरूरत पड़ी तो आपके साथ सबसे आगे खड़ा रहूंगा"
रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित भुरकुंडा सौंदा डी पंचायत सचिवालय परिसर में सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित आवासीय कॉलोनीवासियों की महत्वपूर्ण बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित खनन परियोजना से संभावित विस्थापन को लेकर अपनी चिंता जताई।
बैठक में जानकारी दी गई कि रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के तहत एक खनन कंपनी अगले 25 वर्षों तक सीसीएल क्षेत्र में खनन कार्य करेगी। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आवासीय कॉलोनियों को खनन क्षेत्र से बाहर रखा जाए, ताकि करीब 60 वर्षों से यहां रह रहे परिवारों को विस्थापन का सामना न करना पड़े।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वे विस्थापन का दर्द अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब सीसीएल को जरूरत थी, तब लोगों को यहां बसाया गया और अब कई पीढ़ियों के बाद उन्हें फिर से उजाड़ना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को जीएम स्तर से लेकर केंद्रीय कोयला मंत्री तक संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष स्थानीय लोगों की भावनाओं और अधिकारों को मजबूती से रखा जाएगा।
सांसद ने सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति को 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित करने का सुझाव देते हुए कहा कि संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि यदि किसी कारणवश समस्या का समाधान नहीं हो पाया, तो जो भी लोगों को उजाड़ने आएगा, उसकी अग्रिम पंक्ति में वे स्वयं स्थानीय लोगों के साथ खड़े मिलेंगे। उनके इस आश्वासन का उपस्थित लोगों ने जोरदार समर्थन किया।
बैठक में भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, पूर्व जिला महामंत्री विजय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, राजीव जायसवाल, रंजीत पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, सुखदेव प्रसाद, पंचायत मुखिया उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित भुरकुंडा सौंदा डी पंचायत सचिवालय परिसर में सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित आवासीय कॉलोनीवासियों की महत्वपूर्ण बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित खनन परियोजना से संभावित विस्थापन को लेकर अपनी चिंता जताई।
हजारीबाग, 12 जुलाई 2026: हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में रविवार को कन्हरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल परिसर में 4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 115 युवा तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग के 90 तथा बालिका वर्ग की 25 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
रामगढ़/भुरकुंडा: गिद्दी–दमोदर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा चुकी है। बहुप्रतीक्षित पुल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों में जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।
भुरकुंडा (रामगढ़)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडा पटेल नगर में प्रस्तावित श्री श्री शिव शक्ति धाम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर निर्माण के लिए नींव की पहली ईंट रखकर शुभारंभ किया।
हजारीबाग, 10 जुलाई 2026: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने चौथे और अंतिम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही लूटकांड में संलिप्त सभी चारों अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में दो नए अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नियुक्त सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष झा तथा फाइनेंस मैनेजर सुमित रंजन ने अपने-अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।
हजारीबाग शहर के बंशीलाल चौक, मंगल बाजार के समीप गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यालय का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के लाभों की जानकारी दी गई तथा लोगों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डाड़ी प्रखंड एवं आसपास के विभिन्न गांवों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत बलसगरा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हजारीबाग। सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत आयोजित होने वाले नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप संचालित एक स्टिचिंग सेंटर का निरीक्षण किया, जहां टूर्नामेंट के लिए तैयार की जा रही आकर्षक नमो जर्सियों की प्रिंटिंग और सिलाई का कार्य चल रहा है।
Jul 12 2026, 18:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k