हजारीबाग में 4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, 115 युवा तैराकों ने दिखाया दम
हजारीबाग, 12 जुलाई 2026: हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में रविवार को कन्हरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल परिसर में 4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 115 युवा तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग के 90 तथा बालिका वर्ग की 25 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रातः 11 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण एवं पदक समारोह में विजेता तैराकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धानंद सिंह, विकास कुमार (वीबीयू), भैया अभिमन्यु प्रसाद, शेफाली गुप्ता, अशोक कुमार, हर्ष अजमेरा, अनवर हुसैन, सत्यदेव सिंह, रौनक ग्रोवर, आर्कश, कपिल जैन, सुमित जायसवाल, डॉ. जितेंद्र, आकाश अंकुल, राकेश गुप्ता, रचित ग्रोवर, विकास कुमार तथा रंजन चौधरी (वीबीयू) सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हजारीबाग तैराकी संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि जिले के तैराक लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर हजारीबाग का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और उचित मार्गदर्शन मिलने पर जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में संघ के सचिव प्रहलाद सिंह, मनु कुमार राणा, सत्यम कुमार, गणपति राम, बाबूलाल राम, ऋषभ रविदास, ऋतिक राणा, गौरव कुमार राणा, बेंजामिन बरोई, रविंद्र कुमार, कुमकुम कुमारी तथा मोहम्मद जीशान सहित तकनीकी टीम और अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन प्रहलाद सिंह ने किया।
तैराकी संघ ने द अनंता बाय द हिल के सभी निदेशकों का स्विमिंग पूल उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। संघ ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, तकनीकी अधिकारियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसी प्रतियोगिताएं जिले में तैराकी खेल को नई दिशा देंगी और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
उक्त जानकारी हजारीबाग तैराकी संघ के सचिव प्रहलाद सिंह ने दी।

हजारीबाग, 12 जुलाई 2026: हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में रविवार को कन्हरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल परिसर में 4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 115 युवा तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग के 90 तथा बालिका वर्ग की 25 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
रामगढ़/भुरकुंडा: गिद्दी–दमोदर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा चुकी है। बहुप्रतीक्षित पुल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों में जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।
भुरकुंडा (रामगढ़)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडा पटेल नगर में प्रस्तावित श्री श्री शिव शक्ति धाम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर निर्माण के लिए नींव की पहली ईंट रखकर शुभारंभ किया।
हजारीबाग, 10 जुलाई 2026: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने चौथे और अंतिम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही लूटकांड में संलिप्त सभी चारों अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में दो नए अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नियुक्त सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष झा तथा फाइनेंस मैनेजर सुमित रंजन ने अपने-अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।
हजारीबाग शहर के बंशीलाल चौक, मंगल बाजार के समीप गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यालय का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के लाभों की जानकारी दी गई तथा लोगों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डाड़ी प्रखंड एवं आसपास के विभिन्न गांवों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत बलसगरा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हजारीबाग। सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत आयोजित होने वाले नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप संचालित एक स्टिचिंग सेंटर का निरीक्षण किया, जहां टूर्नामेंट के लिए तैयार की जा रही आकर्षक नमो जर्सियों की प्रिंटिंग और सिलाई का कार्य चल रहा है।
हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। बैठक में उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और स्पष्ट कहा कि शहर के विकास की पहली प्राथमिकता मजबूत सड़कें, बेहतर नालियां और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बोर्ड से आग्रह किया कि आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के बाद अन्य विकास योजनाओं को गति दी जाए।
Jul 12 2026, 18:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k