कटकमसांडी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट कांड का चौथा एवं अंतिम अभियुक्त गिरफ्तार
हजारीबाग, 10 जुलाई 2026: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने चौथे और अंतिम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही लूटकांड में संलिप्त सभी चारों अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू सिंह (पिता- स्वर्गीय कामेश्वर सिंह, ग्राम पाराटांड़, थाना कटकमसांडी) को 9 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया।
यह मामला 4 जुलाई 2026 को दर्ज कटकमसांडी थाना कांड संख्या 107/26 से जुड़ा है, जिसमें अज्ञात अपराधियों द्वारा वादी से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन लूट लेने की घटना को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अभियुक्त को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कटकमसांडी थाना कांड संख्या 60/2026 सहित छत्तीसगढ़ के शिला ओपी क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामला भी शामिल है।
बरामद सामान:
- घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल
- वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
- थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, कटकमसांडी
- सहायक पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र मेहता
- कटकमसांडी थाना के पुलिस पदाधिकारी
- कटकमसांडी थाना का सशस्त्र बल
हजारीबाग पुलिस ने आमजन से अपराध एवं अपराधियों से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

हजारीबाग, 10 जुलाई 2026: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने चौथे और अंतिम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही लूटकांड में संलिप्त सभी चारों अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में दो नए अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नियुक्त सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष झा तथा फाइनेंस मैनेजर सुमित रंजन ने अपने-अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।
हजारीबाग शहर के बंशीलाल चौक, मंगल बाजार के समीप गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यालय का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के लाभों की जानकारी दी गई तथा लोगों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डाड़ी प्रखंड एवं आसपास के विभिन्न गांवों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत बलसगरा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हजारीबाग। सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत आयोजित होने वाले नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप संचालित एक स्टिचिंग सेंटर का निरीक्षण किया, जहां टूर्नामेंट के लिए तैयार की जा रही आकर्षक नमो जर्सियों की प्रिंटिंग और सिलाई का कार्य चल रहा है।
हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। बैठक में उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और स्पष्ट कहा कि शहर के विकास की पहली प्राथमिकता मजबूत सड़कें, बेहतर नालियां और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बोर्ड से आग्रह किया कि आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के बाद अन्य विकास योजनाओं को गति दी जाए।
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 8 जुलाई को समाहरणालय सभागार में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित की योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना था। उपायुक्त ने कहा कि कई बार विभागों के बीच समन्वय के अभाव में महत्वपूर्ण योजनाएं समय पर पूर्ण नहीं हो पाती हैं। ऐसे मामलों का त्वरित समाधान कर कार्यों को गति देना इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।
हजारीबाग: महिलाओं से संबंधित अपराध एवं पोक्सो मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हजारीबाग पुलिस ने 06/07-07-26 की रात जिलेभर में विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में संचालित किया गया।
हजारीबाग: 7 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी (सदर) एवं सदर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नए एवं पुराने सभी लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
Jul 12 2026, 18:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k