/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1704640021802303.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1704640021802303.png StreetBuzz आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहे धराव गांव के नई बस्ती वासी Chandauli
आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहे धराव गांव के नई बस्ती वासी
धराव के नई बस्ती गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्स

धानापुर । चंदौली  जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड धानापुर की ग्राम पंचायत  धराव का नई बस्ती  जिसमे   दर्जनो नये मुस्लिम परिवार जो मजदूरी व फेरी करके जीवन यापन कर रहे है,जो आज के आधुनिक दौर में भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। आजादी से लेकर अब तक इस मजरे में बुनियादी सुविधाएं न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आज तक एक भी पक्का सम्पर्क मार्ग या नाली का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या बनी हुई है।
शादी-विवाह पर भी पड़ा असर, युवाओं में भारी आक्रोश
प्रदर्शन के दौरान गांव के तमाम गरीब तबके के मुस्लिम युवाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि गांव में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अब उनके भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है। खराब रास्तों और बदहाली को देखकर लोग इस गांव में अपनी बेटियों का रिश्ता तय करने से कतरा रहे हैं, जिसके कारण युवाओं की शादियां तक नहीं हो पा रही हैं।
2015 में लगा इकलौता खड़ंजा भी हुआ क्षतिग्रस्त
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि2015 के तत्कालीन प्रधान के प्रयास से इस मुस्लिम मजरे में एक खड़ंजा लगाया गया था। देखरेख के अभाव में वह खड़ंजा भी अब पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है और सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी नारकीय हो जाती है।
मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान
आवागमन और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में पक्की सड़क (खड़ंजा/इंटरलाकिंग) और नाली का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आगामी चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे और किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में पैर नहीं रखने देंगे।
प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से इजहारुदिन, छबि, जियाउद्दीन, मेवा,  इकराम, पप्पू अहमद, जुनेद अहमद,  सरफराज, वहांजुद्दीन, सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।
फर्जी नंबर‑प्लेट कार से अवैध 28 किग्रा गांजा व तस्कर गिरफ्तार
चंदौली — मुगलसराय पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से 24.800 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बिहार का निवासी है और इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है।

थाना मुगलसराय के निरीक्षण व उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना मुगलसराय, चौकी औद्योगिक नगर और एसओजी चंदौली की संयुक्त टीम ने 06.07.2026 को पटनवा तिराहे पर चेकिंग के समय मुखबिर की सूचना पर मिल्कीपुर–ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। टीम ने मिर्जापुर से वाराणसी की ओर जा रही एक काले रंग की रेनोंल्ट डस्टर कार को रोकने का प्रयास किया, जिस पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वाहन और चालक दोनों को पकड़ लिया।

क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की उपस्थिति में वाहन की सघन तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे दो सफेद प्लास्टिक के बोरों से कुल 24 बंडलों में पैक कर रखा 24.800 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। वाहन की ई-चालान ऐप व चेसिस नंबर से जांच करने पर पता चला कि कार पर लगी नंबर प्लेट (UP16BY9490) किसी अन्य वाहन की है और वास्तविक चेसिस नंबर पर अलग पंजीकरण अंकित था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस की नज़र बचाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम उमाकान्त उर्फ हिमांशु पुत्र गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी, निवासी ग्राम बंधन टोला आरा, थाना नवादा, जनपद भोजपुर (बिहार), उम्र लगभग 22 वर्ष बताया। पूछताछ में उसने कहा कि वह मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी व आसपास के इलाकों में ऊँचे दाम पर सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुरोध जारी है।

मुगलसराय थाना में मु0अ0सं0 328/2026 के अन्तर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय दण्ड संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी (कोतवाली मुगलसराय), एसओजी प्रभारी रामजनम यादव एवं एसओजी टीम, चौकी प्रभारी सूरज कुमार (औद्योगिक नगर), हे.का. प्रकाश कुमार सिंह, का0 अमित कुमार और का0 सुनील गुप्ता। पुलिस ने कहा है कि इस कार्रवाई से तस्करी के इस नेटवर्क को बड़ी चोट लगी है और आगे की पड़ताल से अन्य जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अचार्य शैलेश पांडे ने अपने जन्मदिन पर भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि
भायंदर। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पिछले दिनों पुलिस एनकाउंटर में जिस तरह से आत्म समर्पण के बाद भी भरत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा निर्मम रूप गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई, उससे व्यथित होकर संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या धाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अचार्य शैलेश पांडे ने आज अपना जन्मदिन न मनाकर भायंदर पूर्व स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय भारत माता मंदिर सेवाश्रम में शहीद भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि और शोक सभा का आयोजन किया। उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मौन व्रत रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में अचार्य शैलेश पांडे,शिक्षण समिति सभापति स्नेहा शैलेश पांडे, परिवहन समिति सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी,पतंजलि योग समिति ठाणे जिला प्रमुख योग गुरु संतोष खटावकर, जिला सचिव मुकेश जांगिड़, फूलकुमार झा जिला सचिव, समाजसेवक एल आर पांडे, समाजसेवी मैना पांडे ,जितेंद्र प्रताप सिंह मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी जिला सचिव,बी एस पाठक, संदीप दुबे, संजय दुबे, देवेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, संदीप शर्मा, नितीन ओझा,विशाल रजक  आदि का समावेश रहा।
शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 60 दिनों तक वृक्षारोपण
भायंदर /चंदौली। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई ) के उपलक्ष में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत देश के विभिन्न प्रांतो में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। संस्था के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से संस्था द्वारा पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक आठ राज्यों में 26,200 वृक्ष लगाए जा चुके हैं। संस्था के प्रेरणा स्रोत विधायक राजा भैया, मार्गदर्शक विधायक सुशील कुमार सिंह तथा संरक्षक पूर्व सांसद महेंद्र नाथ पांडे और और राहुल लल्लन तिवारी हैं। संदीप सिंह फ़ौजी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष तथा सुशील सिंह जनौली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस बारे में पूछे जाने पर लल्लन तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में यह एक प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
संचारी रोग नियंत्रण की बच्चो को दिलाई शपथ

चंदौली  l  कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर विकासखंड चहनिया में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव के द्वारा दिलाई गई !
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बरसात के मौसम में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान विद्यालय के माध्यम से बच्चों में तथा समाज में एक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है!
प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप , गंदे पानी से होने वाली बीमारियां तथा गर्मी और उमस के द्वारा अनेक तरह के रोग फैलते हैं! बीमारियों के रोकथाम हेतु तमाम तरह के उपाय शासन के द्वारा विद्यालय के बच्चों को तथा उनके परिवार को बताकर इन संचारी रोगों से सभी को बचाना है!
घर में साफ -- सफाई रखें!
पानी इकट्ठा न होने दें !
और मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें !
शिक्षकों ने संचारी रोग की शपथ लेते हुए इस अभियान को विभिन्न स्लोगन के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने  का प्रयास किया गया !
चंदौली ने ठाना है, संचारी रोग भगाना है!
कचरा कचरादानी में , सोए मच्छरदानी में !
सभी रोगों की एक दवाई ,घर में रखें साफ सफाई !
वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, संचारी रोग भगाएंगे !
पानी ठहरेगा जहां, मच्छर रहेगा  वहां !
जैसे विभिन्न स्लोगन के माध्यम से उन्हें समझाने का प्रयास किया गया !इस संचारी अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ,नंदकुमार शर्मा, पूजा सिंह ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमा चौबे ,प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, विजय राज रवि, राम भजन, मंजू देवी ,ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल, सुशीला देवी, तेतरा देवी, तारा देवी, सुंदरी देवी, केवला देवी ,पिंकी रानी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे!
अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यह घटना पगही विझवल कुसुम्ही गांव के सिवान में हरदेव पीजी कॉलेज के पीछे हुई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
आग सुबह करीब 9 बजे लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय ग्रामीण और किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, आग की भयावहता के कारण उनकी कड़ी मशक्कत के बावजूद 10 बीघा से अधिक फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों और किसानों ने अथक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया।
इस अग्निकांड में विझवल और पगही गांव के किसान रामलाल यादव, लालमन यादव, प्यारेलाल यादव, मुकेश सिंह यादव, नंदलाल राम और डॉ. कुमार राम सहित कई अन्य किसानों की लगभग दस बीघा से अधिक फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने भोजन का संकट गहरा गया है। समाजसेवी केवट बाबूलाल बिंद ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।
चंदौली में स्वास्थ्य-शिक्षा का डबल धमाका जिलाधिकारी ने संचारी रोग और 'स्कूल चलो' रैली को हरी झंडी दिखाई

- श्रीप्रकाश यादव

चंदौली, 01 अप्रैल 2026: जिले में संचारी रोग नियंत्रण और 'स्कूल चलो' अभियान को मजबूती देने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से धूमधाम से रैली को हरी झंडी दिखाई।सफाई सतर्कता की शपथ दिलाई और रैली को रवाना किया।


सीएमओ डॉ. वाई.के. राय के मुताबिक, DM व CDO के मार्गदर्शन का असर है जो पिछले 3 वर्षों से जिला संचारी रोग नियंत्रण में उत्तर प्रदेश में नंबर-1पर है। DM बोले, "स्वास्थ्य और शिक्षा व्यक्ति व समाज की रीढ़ हैं"। दोनों अभियानों को एकीकृत कर हर घर पहुंचाने के निर्देश दिए।



संवेदनशील गांवों में ग्राम प्रधानों को एंटीलार्वल छिड़काव, सफाई कर्मियों को गांव साफ रखने व नालियों में फागिंग के सख्त आदेश दिए। जलजमाव रोककर मच्छर लार्वा नष्ट करें।
आशा-आंगनबाड़ी का ड्यूल रोल है। ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों की लिस्ट बनाएंगी और स्कूल न जाने वाले बच्चों की सूची BEO तक पहुंचाएंगी। कोई बच्चा वंचित न रहे।

DM ने परिषदीय स्कूल के छात्रों को 2026-27 सत्र की नई किताबें बांटीं। राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीआईओएस देवेंद्र सिंह, बीएसए सचिन कुमार, डीपीओ आईसीडीएस राजकपूर समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। संचारी रोग विभागों का पूरा सहयोग रहा। यह अभियान जिले को स्वस्थ व शिक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव मचा हड़कंप


चंदौली।  धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गांव में  एक युवती का शव बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। जिससे परिजनों व क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पगही गांव निवासी आशु कुमारी (21 वर्ष) पुत्री निराला राम अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। बताया जाता है कि घटना के समय युवती के पिता ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे, जबकि मां राशन लेने बाहर गई हुई थीं। तीन भाई बनारस में रहते हैं जो मौजूद नहीं थे। जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर वह घबरा गईं और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यूपी के न्यायिक कार्य देश में बनेंगे उदाहरण - सीजेआई

चंदौली,महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया में कॉम्प्लेक्स निर्माण का शुभारम्भ हुआ

लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए न्यायपालिका का सशक्त होना जरुरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

श्रीप्रकाश यादव

चंदौली l   मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय न्यायमूर्ति  सूर्यकांत  ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 नये कोर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की कार्ययोजना के लिए प्रदेश सरकार मॉडल के रूप में जाना जाएगा। इस पहल का दूसरे राज्य सरकारों को भी यहां की तरह कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने का सुझाव दूंगा। उन्होंने कहा संविधान में जिला न्यायालय की स्थापना इसी उद्देश्य से हुई थी कि वहां त्वरित न्याय मिले यह कोर्ट कॉम्प्लेक्स आमजन के लिए न्याय के मंदिर साबित होंगे। यह परिसर हर प्रकार की आम आदमी की सुविधा से युक्त होगी
-अगले 50 वर्षों तक न्यायिक कार्यों के लिए यह कॉम्प्लेक्स सक्षम साबित होंगे। सीजेआई ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से बार बनाया जाए एवं सभी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का भी सुझाव दिया ।

कार्यक्रम के दौरान मा मुख्यमंत्री  द्वारा  मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय न्यायमूर्ति  सूर्यकांत  को पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है कि हमारी न्यायपालिका उतनी ही सशक्त हो। आम आदमी को सरलता और सहजता के साथ न्याय प्राप्त हो, इसके लिए उतना ही उत्तम इंफ्रास्ट्रक्चर भी आवश्यक है।

  सरकार के पास न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कोई भी कार्य आते हैं तो व्यवस्था में कोई देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले चरण में छह जनपदों के लिए धनराशि भेज दी है। डिजाइन स्वीकृत हो चुका है तथा सभी औपचारिकताएँ पूरी हो चुकी हैं। जनपद चंदौली को लगभग 286 करोड़ दिया जा चुका है, शिलान्यास के बाद एलएंडटी जैसी विश्वविख्यात संस्था द्वारा निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि एक छत के नीचे कोर्ट कॉम्प्लेक्स तो होगा ही, साथ ही अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा, स्पोटर्स सुविधा, पार्किंग और कैंटीन की व्यवस्था भी होगी।

उन्होंने कहा कि चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस एवं औरैया-इन छह जनपदों के एकीकृत न्यायालय परिसर के निर्माण का शुभारंभ आज हुआ है निर्माण कार्य तय समय में पूर्ण होगा। शेष चार अन्य जनपदों की सभी औपचारिकताएँ कुछ ही महीनों में पूरी कर ली जाएंगी। भारत के न्यायिक इतिहास में यह कार्य स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। इसकी शुरुआत मुख्य न्यायाधीश के कर-कमलों से आज  किया गया।

कार्यक्रम में  न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति  विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति  पंकज मित्थल, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, न्यायमूर्ति  राजेश बिंदल,  माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद, न्यायमूर्ति श्री अरूण भंसाली एवं कई अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशगण की उपस्थिति रही।
यूपी में न्यायिक कार्यों में नहीं होती देरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

* मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने चंदौली में छह जिलों के एकीकृत न्यायालय परिसर का किया शिलान्यास


चंदौली, उत्तर प्रदेश। देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में चंदौली जनपद में छह जिलों—चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस एवं औरैया—के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को स्मृति चिह्न भेंट कर सभी न्यायमूर्तियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए न्यायपालिका का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। आम नागरिक को सरलता और सहजता से न्याय मिले, इसके लिए बेहतर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। उन्होंने कहा कि यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्यों को पूरा करने में सरकार किसी भी प्रकार की देरी नहीं करती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि न्यायपालिका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश की प्रेरणा से एक छत के नीचे सभी न्यायिक सुविधाओं वाले इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। आने वाले महीनों में चार और जनपदों में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उसी क्रम में यूपी सरकार ने भी न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ करने की पहल की है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब अधिवक्ताओं को जर्जर और टूटे चैंबरों में काम नहीं करना पड़ेगा, बल्कि हाईराइज बिल्डिंग में आधुनिक चैंबर की सुविधा मिलेगी। एकीकृत न्यायालय परिसर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स, अधिवक्ताओं के चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के आवास, कैंटीन, पार्किंग, खेल एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और न्यायिक संस्थानों के विकास के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। यह परियोजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है, जिसे भविष्य में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति मनोज मिश्र, न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली तथा वरिष्ठ न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।