/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1750607915451691.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1750607915451691.png StreetBuzz सुरक्षा कार्य मानसून के चलते फिलहाल रुका, सिंचाई विभाग ने मंदिर खोलने की दी संस्तुति; अंतिम फैसला प्रशासन करेगा Uttarakhand
सुरक्षा कार्य मानसून के चलते फिलहाल रुका, सिंचाई विभाग ने मंदिर खोलने की दी संस्तुति; अंतिम फैसला प्रशासन करेगा
5 जुलाई से खुल सकता है गर्जिया देवी मंदिर, प्रशासन की मंजूरी के बाद श्रद्धालुओं को मिलेंगे दर्शन


रामनगर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के कपाट 5 जुलाई 2026 से श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की संभावना है। सिंचाई विभाग ने मंदिर में चल रहे सुरक्षा कार्यों को मानसून के कारण फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लेते हुए प्रशासन को मंदिर खोलने की संस्तुति भेजी है। अब अंतिम निर्णय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।
सिंचाई विभाग, रामनगर के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन ने बताया कि मंदिर के मुख्य टीले की सुरक्षा को लेकर दूसरे चरण का निर्माण कार्य जारी था, लेकिन लगातार बारिश और मानसून के चलते फिलहाल कार्य कराना संभव नहीं है। ऐसे में विभाग ने उप जिलाधिकारी रामनगर को पत्र भेजकर वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोलने का अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन से अनुमति मिल जाती है तो 5 जुलाई से श्रद्धालु पुनः मां गर्जिया देवी के दर्शन कर सकेंगे। लंबे समय से मंदिर बंद रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 की भीषण बाढ़ के बाद गर्जिया देवी मंदिर स्थित टीले में दरारें आने लगी थीं। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा और संरचना को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध मरम्मत एवं संरक्षण कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में दूसरे चरण का कार्य चल रहा था, जिसे अब मानसून समाप्त होने के बाद अक्टूबर से दोबारा शुरू किया जाएगा।
प्रशासन की अंतिम मंजूरी के बाद मंदिर के कपाट खुलने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। यदि अनुमति मिलती है तो हजारों श्रद्धालु एक बार फिर मां गर्जिया देवी के दर्शन कर सकेंगे, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गदरपुर गौकशी मामले में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार
-  पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 17 किलो प्रतिबंधित मांस, तमंचा और कारतूस बरामद

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में करीब एक माह पुराने गौकशी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोईन निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी कनौरा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।
पुलिस का दावा है कि घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 17 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का हालचाल लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पहले गदरपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना सामने आई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। उन्हीं की तलाश के दौरान यह मुठभेड़ हुई।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हृदयांगन एवं जीवन्ती देवभूमि साहित्यिक संस्था के  तत्वावधान में काव्य-संध्या


देहरादून । हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था तथा जीवन्ती देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 17 जून 2026 को हरिशरणम् होम स्टे, राजपुर रोड,देहरादून में एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण काव्य-संध्या का भव्य आयोजन किया।शुभारंभ श्रीमती नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ के माँ सरस्वती की वंदना से हुआ।कार्यक्रम का कुशल संचालन जीवन्ती देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ ने किया।गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’ ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार शिव मोहन सिंह तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में लक्ष्मी प्रसाद बडोनी ‘दर्द गढ़वाली’, जी.के. पिपिल एवं अरुण भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।काव्य-पाठ करने वाले साहित्यकारों में डॉ. विधुभूषण त्रिवेदी, डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’,शिव मोहन सिंह, कविता बिष्ट ‘नेह’, जसवीर हलधर, जी.के.पिपिल,मणि अग्रवाल ‘मणिका’, रविन्द्र सेठ, महेंद्र प्रकाशी, शोभा पाराशर ‘सजल’, सत्य प्रकाश शर्मा ‘सत्य’, रेखा जोशी, अर्चना झा, नवीन आज़म, नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’, स्वाति मौलश्री, संगीता शाह ‘शकुन’, निकिता चतुर्वेदी, धृति चतुर्वेदी एवं मलय चतुर्वेदी ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवियों ने देशभक्ति,प्रेम,श्रृंगार, त्याग,बलिदान एवं मानवीय संवेदनाओं पर आधारित अपनी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।हृदयांगन एवं जीवन्ती देवभूमि परिवार के इस सफल एवं सुंदर आयोजन हेतु समस्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।इस अवसर पर डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी एवं अरुण भट्ट का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु एवं सतत साहित्य- साधना से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ दीं।धृति एवं मलय को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’ का आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण आतिथ्य सदैव की भाँति अत्यंत सराहनीय रहा,जिसने पूरे आयोजन को और अधिक गरिमामय एवं यादगार बना दिया।

डॉ. विधुभूषण त्रिवेदी का स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। उनके आत्मीय अपनत्व, सौहार्द एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के प्रति उपस्थित साहित्यकारों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।अंत में डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’ एवं श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ ने सभी आगंतुकों, साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील चंद्र त्रिपाठी को किया सम्मानित
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा हरिद्वार में आयोजित एक विशेष समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुनील चंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर श्री त्रिपाठी ने इसे अपने पत्रकारिता जीवन का प्रेरणादायक क्षण बताते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष, जनहितकारी एवं सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने समाजहित एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए सभी को निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने का संदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील चंद्र त्रिपाठी को किया सम्मानित
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा हरिद्वार में आयोजित एक विशेष समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुनील चंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर श्री त्रिपाठी ने इसे अपने पत्रकारिता जीवन का प्रेरणादायक क्षण बताते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष, जनहितकारी एवं सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने समाजहित एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए सभी को निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने का संदेश दिया।
उत्तराखंड शर्मसार: चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा दर्ज
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक हृदयविदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता एक गांव के कमरे में रस्सियों से बंधी हुई मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ इलाज के लिए चंपावत आए थे। इलाज के बाद पिता घर लौट गए, जबकि बेटी अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए वहीं रुक गई थी। 5 मई की रात जब बेटी का फोन अचानक स्विच ऑफ हो गया, तो घबराए परिजनों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ खोजबीन शुरू की। अगली सुबह करीब 4 बजे नाबालिग लड़की एक बंद कमरे में बंधक हालत में मिली। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि तीन युवकों ने उसे चाकू और बसुला जैसे धारदार हथियारों के बल पर डराया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद आरोपी उसे कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस जघन्य अपराध में बीजेपी नेता का नाम सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चंपावत पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की जांच एसआई प्रियंका मौर्या को सौंपी गई है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट में पुष्टि होने के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है।
हरिद्वार में मदरसों पर शिकंजा, 23 संदिग्ध चिन्हित; 11 में पीएम पोषण योजना बंद
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में मदरसों की जांच अभियान तेज हो गया है। हरिद्वार जिले में प्रशासन द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद 23 मदरसों को जांच के दायरे में लिया गया है, जबकि 11 मदरसों में पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पीएम पोषण योजना से जुड़े जिले के 131 मदरसों की प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच के दौरान कई संस्थानों द्वारा छात्र संख्या, अभिलेख और मिड डे मील से संबंधित जानकारी सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके चलते मार्च और अप्रैल माह की धनराशि रोक दी गई है तथा विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मदरसों में बाहरी राज्यों से बच्चों को लाकर पढ़ाया जा रहा था। प्रशासन अब इन बच्चों के सत्यापन, उनके मूल निवास और उन्हें लाने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विशेष जांच समिति गठित की है, जो सभी संदिग्ध मदरसों की गहन जांच करेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने बताया कि पहले चरण में केवल पीएम पोषण योजना से जुड़े मदरसों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि 23 मदरसे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके चलते 11 मदरसों में योजना बंद कर नोटिस जारी किए गए हैं।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई से बिना मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने यह भी अनिवार्य किया है कि सभी मदरसों में उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को समान शिक्षा और समान अवसर मिल सकें।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिले के सभी मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही अन्य मदरसों की भी चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। पूरे अभियान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: ‘सत्संगी बाबा’ ने रची डॉक्टर की हत्या की साजिश


* लक्सर में फायरिंग कांड का पर्दाफाश, गुरु-चेला गिरफ्तार; दो बार कराया हमला, दोनों बार बचा डॉक्टर

हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में डॉक्टर पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में कथित ‘सत्संगी बाबा’ और उसके शिष्य को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि निजी रंजिश के चलते डॉक्टर की हत्या की साजिश रची गई थी।
पुलिस के अनुसार, लक्सर निवासी डॉ. सुमित चौधरी पर 27 अप्रैल को उस समय हमला किया गया था, जब वह अपनी सास का इलाज कराकर लौट रहे थे। उनकी कार पर बाइक सवार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इससे पहले 14 अप्रैल को भी डॉक्टर और उनके साले पर फायरिंग की घटना हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी शिष्य शुभम सैनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह हमला उसने अपने गुरु के कहने पर किया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबा मंगत दास उर्फ सागर को भी गिरफ्तार कर लिया, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला है।
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक, आरोपी बाबा डॉक्टर और उसके साले से रंजिश रखता था। एक युवती के रिश्ते को लेकर विवाद हुआ था—बाबा उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन डॉक्टर और उसके साले के कारण रिश्ता नहीं हो सका। इसी वजह से उसने डॉक्टर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत बाबा ने अपने शिष्य के साथ मिलकर दो बार फायरिंग करवाई, लेकिन दोनों बार डॉक्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
हरिद्वार में फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई: 4 अल्ट्रासाउंड सेंटर के लाइसेंस निरस्त

* पीसीपीएनडीटी एक्ट उल्लंघन में एक सेंटर से मशीन गायब, फर्जी डॉक्टर का भी खुलासा

हरिद्वार। हरिद्वार में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सेंटरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई PCPNDT Act के उल्लंघन के मामलों में की गई है।
रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित पीसीपीएनडीटी अधिनियम सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि जिन सेंटरों के लाइसेंस निरस्त किए गए, उन्होंने पंजीकरण तो कराया था, लेकिन संचालन शुरू नहीं किया और न ही योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति की।
कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया, जिसमें सील किए गए एक अल्ट्रासाउंड सेंटर से मशीन ही गायब कर दी गई। इस पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं कलियर क्षेत्र में एक सेंटर पर तैनात डॉक्टर की डिग्री फर्जी पाई गई, जिसके बाद सेंटर को सील कर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने जानकारी दी कि नए अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लिए प्राप्त पांच आवेदनों में से केवल एक को स्वीकृति दी गई है, जबकि चार के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए क्योंकि वहां चिकित्सक तैनात नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत बिना अनुमति अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और नए सेंटर को अनुमति देने से पहले डॉक्टर और मशीन का भौतिक सत्यापन अनिवार्य होता है।
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद और नारसन में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पशु चिकित्सा केंद्रों के नवीनीकरण के 12 प्रस्तावों में से 11 को स्वीकृति मिली, जबकि एक प्रस्ताव फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी दूधवाला गिरफ्तार

* कनखल क्षेत्र में कई दिनों से कर रहा था परेशान, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रियाज पुत्र हुसैन अली, निवासी गुर्जर बस्ती, पदार्था के रूप में हुई है।
पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले 5-6 दिनों से उनकी पुत्री को स्कूल आते-जाते समय परेशान कर रहा था। मंगलवार को भी जब छात्रा स्कूल जा रही थी, तब आरोपी ने उसके साथ फिर अभद्र हरकत की। छात्रा के विरोध करने पर मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया।
गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया। पीड़िता की मां की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।