/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz हूल दिवस के शुभ अवसर पर हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन सीनियर फुटबॉल लीग का भव्य शुभारंभ Pintu Kumar
हूल दिवस के शुभ अवसर पर हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन सीनियर फुटबॉल लीग का भव्य शुभारंभ

हज़ारीबा: हूल दिवस के शुभ अवसर पर हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उद्घाटन समारोह में हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रेड आर्मी एवं पप्पू 11, खटकमसांडी के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समाचार लिखे जाने तक मैच जारी था और पप्पू 11, खटकमसांडी की टीम रेड आर्मी पर 1–0 की बढ़त बनाए हुए थी।

उद्घाटन समारोह में हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जॉन भेंगरा, कोर्रा निवासी एवं राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट, हज़ारीबाग के अच्छे खिलाड़ी, अच्छे कोच एवं रेफरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रेड आर्मी एवं पप्पू 11, खटकमसांडी के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समाचार लिखे जाने तक मैच जारी था और पप्पू 11, खटकमसांडी की टीम रेड आर्मी पर 2–0 की बढ़त बनाए हुए थी।

समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव कोलेश्वर गोप, उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, हज़ारीबाग सदर विधानसभा खेल प्रतिनिधि श्री दिलीप गोप, मंसूर आलम, चंद्रशेखर कुमार, प्रकाश कुमार गुप्ता, अबोध राम, प्रमोद कुमार दास, सूरज थापा, मुशर्रफ खान, प्रमोद राम, विकास किंडो, दादन कुमार रजक, जीतू यादव, विनय यादव, मनोज राम एवं अजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

मैच का सफल संचालन ललित उराँव, सुमित उराँव, भगवान मुर्मू, विकास राम, सूरज दास, विकास दास, रविंद्र कुमार, विवेक केरकेट्टा एवं पवन राम ने किया।

हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सीनियर फुटबॉल लीग का उद्देश्य जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा।

हूल दिवस" के अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए

30 जून "हूल दिवस" के अवसर पर उपायुक्त श्री हेमन्त सती, पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त श्री ओम प्रकाश गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री महेंद्र छोटन उरांव एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय ने पीडब्ल्यूडी चौक पर अवस्थित ऐतिहासिक वीरता और बलिदान के प्रतीक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि सिदो-कान्हू ने 30 जून 1855 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ "हूल विद्रोह" का नेतृत्व कर आदिवासी समाज में जागरूकता और स्वतंत्रता की अलख जगाई। यह आंदोलन अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों के विरुद्ध तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम सामाजिक एकता, समरसता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखें और सिदो-कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

"हूल दिवस" को गरिमामय रूप से मनाते हुए जनमानस को देश की आजादी में आदिवासी समाज के योगदान से अवगत कराया गया।

हूल दिवस पर झामुमो ने सिद्धू-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, शहादत को बताया जल, जंगल और जमीन की लड़ाई का प्रतीक

हजारीबाग: हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संताल हूल के महानायक सिद्धू-कान्हू के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष को जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा की ऐतिहासिक लड़ाई बताया।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ जो बिगुल फूंका था, वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि हूल केवल एक विद्रोह नहीं था, बल्कि अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई थी। आज भी उनके आदर्श समाज को न्याय और समानता का संदेश देते हैं।

झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि सिद्धू-कान्हू की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन और संघर्षों को जानने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

केंद्रीय सदस्य विकास राणा ने कहा कि हूल दिवस हमें अपने इतिहास, संस्कृति और संघर्षों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, वह आज भी समाज को संघर्ष और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने कहा कि सिद्धू-कान्हू का आंदोलन केवल संताल समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि यह शोषण के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा शहीदों के सपनों के अनुरूप सामाजिक न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि हूल दिवस हमें अपने महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का अवसर देता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद सिद्धू-कान्हू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, दीपक राय, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश नारायण दास, सत्येंद्र मेहता, नवीन प्रकाश, निसार अहमद, मो. खलील, सुधीर पांडेय, आनंद सिंह समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हूल दिवस पर सांसद मनीष जायसवाल ने सिद्धू-कान्हू को किया नमन, आदिवासी समाज की संस्कृति और संघर्ष को बताया देश की प्रेरणा

हूल दिवस के अवसर पर बरही के खोड़ाहर में आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सांसद का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद सांसद मनीष जयसवाल ने सिद्धू-कान्हू सहित हूल आंदोलन के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हूल आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू एवं अन्य वीर आदिवासी सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष कर अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद की। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज ने जिस साहस और एकजुटता का परिचय दिया, वह आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। सांसद ने कहा कि हूल आंदोलन की लड़ाई का परिणाम यह रहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सीएनटी और एसपीटी एक्ट जैसे महत्वपूर्ण कानून अस्तित्व में आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संकल्प है कि किसी भी परिस्थिति में आदिवासी समाज की जमीन पर कोई अवैध कब्जा नहीं कर सकता। केंद्र सरकार आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मनीष जायसवाल ने कहा कि आज प्रत्येक समाज को आदिवासी समाज की संस्कृति, प्रकृति संरक्षण की भावना, एकता और संघर्षशीलता से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और समाज तथा राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हूल दिवस को प्रत्येक वर्ष पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास, शहीदों के संघर्ष और उनके बलिदान से परिचित हो सकें। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बरही विधानसभा मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, सांसद प्रतिनिधि चौपारण मध्य मंडल रिशु बर्णवाल, मोतीलाल चौधरी, जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश यादव, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, उपमुखिया रोहित यादव, समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त रेंज ऑफिसर दिलीप एक्का, सचिव सुनील टोप्पो, अशोक बाड़ा, मगदली बाड़ा, सिलमनी टोप्पो, रवि बाड़ा, जगदीश उरांव, सुखदेव उरांव, उमेश राम, वार्ड सदस्य पूनम कच्छप सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। इधर ग्राम दौरवा में हूल दिवस पर कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल का प्राकृतिक टोपी, माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। दौरवा हूल दिवस कार्यक्रम में बरही प्रमुख मनोज रजक, बोधन ओरांव, बीना उरांव, कैलाश ठाकुर, प्रमेश्वर यादव, अरुण सिंह, राजेश उरांव, दीनानाथ यादव, गुलेंद्र यादव, फूलचंद सिंह, केवल सिंह, रूपलाल सिंह, जितेन्द्र प्रजापति, लोकन प्रजापति, लोकनाथ रजक, बाली सिंह, प्रदीप यादव, डेगलाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

हूल दिवस पर सांसद मनीष जायसवाल ने सिद्धो-कान्हू मुर्मू को दी श्रद्धांजलि, वीरों के बलिदान को किया नमन

 मंगलवार को हूल दिवस के पावन अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल हूल दिवस के कई कार्यक्रमों में शामिलहुए। सबसे पहले उन्होंने कई गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में मौजूद आदिवासी समाज के लोगों के साथ हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप स्थित सिद्धो-कान्हू मुर्मू चौक पर पहुंचकर हूल विद्रोह के महान नायक और वीर शहीद सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया । 

इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। उन्होंने अपने हाथों में पारंपरिक हथियार जैसे तीर-धनुष और कुल्हाड़ी के साथ-साथ वृक्ष लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह संदेश था कि आदिवासी समाज हमेशा से पर्यावरण और मानवता का हितैषी रहा है। यह दृश्य बेहद प्रेरणादायक था, जो प्रकृति और संस्कृति के गहरे रिश्ते को दर्शाता है।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हमें देश की आज़ादी में झारखंड के असंख्य वीरों के बलिदान का सदैव आदर करना चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने एक न्यायपूर्ण देश की कल्पना की थी, हमें उसी दिशा में निरंतर कार्य करते रहना है ताकि उनके सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि 

यह दिन हमें अपने इतिहास, अपने नायकों और अपने मूल्यों को याद दिलाता है ।

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती का इचाक-पदमा दौरा, स्कूल, अस्पताल और विकास योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

हजारीबाग के उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने शनिवार को इचाक और पदमा प्रखंड का औचक निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले उपायुक्त ने इचाक के राजकीयकृत मध्य विद्यालय हदारी का निरीक्षण किया। यहां बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति, आईसीटी लैब, मिड-डे मील, स्कूली ड्रेस सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई का आकलन किया और विद्यालय में पेयजल की बेहतर व्यवस्था तथा शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके बाद इचाक प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए परिसर के जर्जर भवन को ध्वस्त कराने तथा मनरेगा के तहत बिरसा आम बागवानी योजना के अंतर्गत पौधारोपण कराने का निर्देश दिया।

पदमा प्रखंड के सरैया स्थित मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड पहुंचकर उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। हस्तशिल्प उत्पादों की जानकारी लेने के साथ उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया।

पदमा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र, प्रखंड संसाधन केंद्र और जेएफएफसी गोदाम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की तथा आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। प्रज्ञा केंद्र में जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

रामनारायण +2 उच्च विद्यालय, पदमा में पुस्तकालय की व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पदमा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, स्टरलाइजेशन कक्ष, डॉक्टर चैंबर और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने एक्स-रे मशीन और एक्स-रे तकनीशियन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने पदमा किला एवं ऐतिहासिक हवा महल का भ्रमण किया। यहां की प्राचीन नक्काशी की सराहना करते हुए उन्होंने इसे हजारीबाग की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर बताया।

हजारीबाग बनेगा शूटिंग स्पोर्ट्स का नया हब, सांसद मनीष जायसवाल ने अत्याधुनिक फायरिंग रेंज बनाने की पहल की

हजारीबाग में शूटिंग खेल की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने महत्वपूर्ण पहल की है। शुक्रवार देर शाम उन्होंने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के नीलेंदु जयपुरियार, महासचिव सुगोतो रॉय, कोषाध्यक्ष, प्रशिक्षक सह राष्ट्रीय शूटर रिद्धि गुप्ता एवं रोहित सिंह के साथ विस्तृत बैठक कर जिले में शूटिंग खेल के विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के महासचिव ने सांसद मनीष जायसवाल को बताया कि हजारीबाग में बच्चों और युवाओं का शूटिंग खेल के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में एसोसिएशन ने अपने संसाधनों से 10 मीटर शूटिंग के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की राइफल और पिस्टल की खरीद की है। साथ ही खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण हेतु कई मैनुअल टारगेट तथा एक इलेक्ट्रॉनिक टारगेट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में 25 मीटर और 50 मीटर फायरिंग रेंज उपलब्ध नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए रांची, देवघर अथवा आसनसोल जाना पड़ता है। इससे खिलाड़ियों को आर्थिक एवं समय संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि यह सुविधा हजारीबाग में उपलब्ध हो जाए तो न केवल जिले, बल्कि आसपास के कई जिलों के खिलाड़ियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सांसद मनीष जायसवाल ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय में शीघ्र ही अत्याधुनिक फायरिंग रेंज विकसित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इसके निर्माण के बाद हजारीबाग केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां जोनल एवं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं का भी सफल आयोजन संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हजारीबाग को शूटिंग खेल का एक प्रमुख हब बनाना है। इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जिस तरह शूटिंग और तीरंदाजी में झारखंड के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, उसे देखते हुए इन दोनों खेलों का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ा सकें

इचाक ठाकुरबाड़ी भूमि विवाद पर एक्शन में विधायक प्रदीप प्रसाद, एसपी अमन कुमार से मिलकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

 हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मुलाकात कर इचाक स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक ठाकुरबाड़ी की भूमि पर हो रहे कथित अतिक्रमण एवं कब्जे के प्रयास के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ठाकुरबाड़ी के महंत विजय दास भी उपस्थित रहे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कहा कि यह केवल भूमि का विवाद नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं धार्मिक विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि धार्मिक स्थल की सुरक्षा, पवित्रता एवं गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व महंत विजय दास भगवान श्री ठाकुर गोपाल जी को लेकर उनके विधायक जनसेवा कार्यालय पहुंचे थे और उन्हें इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। उस समय भी विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस विषय में वे हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवैध कब्जा अथवा उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण करने का साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और वे इस विषय पर अंतिम न्याय मिलने तक निरंतर प्रयास करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की कि मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई कर धार्मिक आस्था की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

उत्तरी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का जलवा, 5 स्वर्ण पदक जीतकर बनी ओवरऑल चैंपियन

हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रमंडल के पांच जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया, जिसमें हजारीबाग ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं चतरा जिला पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान विभिन्न तकनीकी, अनुसंधान एवं व्यावसायिक दक्षता से जुड़ी प्रतियोगिताओं में हजारीबाग के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और पूरे प्रमंडल में जिले का नाम रोशन किया। समापन समारोह में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के डीआईजी अंजनी झा ने विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुसंधान क्षमता, पेशेवर दक्षता और टीम भावना को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने भी चतरा टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि रनर-अप का स्थान प्राप्त करना टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

वहीं हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ओवरऑल चैंपियन बनने पर हजारीबाग टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा पेशेवर प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम ने जिस उत्कृष्टता के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया है, वह पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद है।

हजारीबाग पुलिस की इस शानदार सफलता से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। जिले के अधिकारियों और जवानों ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास और टीम वर्क की जीत बताते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प दोहराया।

हजारीबाग में नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर झारखंड सरकार के "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान के तहत बरकट्ठा, ईचाक, चुरचू और टाटीझरिया थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता सेवा डायल 112 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। साथ ही बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से सुरक्षा एवं POCSO Act के प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षकों के साथ भी नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं समाज में जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।