/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz 400 वर्ष पुराने श्री राम जानकी मंदिर/बाबा लंगड़े दास कुटी के कायाकल्प के लिए 91.50 लाख रुपये स्वीकृत, विधायक ने किया भूमि पूजन Hardoi1
400 वर्ष पुराने श्री राम जानकी मंदिर/बाबा लंगड़े दास कुटी के कायाकल्प के लिए 91.50 लाख रुपये स्वीकृत, विधायक ने किया भूमि पूजन

रितेश मिश्रा
हरदोई।* कछौना क्षेत्र का पारिवारिक मंदिर श्री राम जानकी व हनुमान मंदिर बाबा लंगड़े दास कुटी स्थान पतसेनी देहात के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन धार्मिक स्थल है। दोनों तरफ जलाशय होने के कारण प्राकृतिक वातावरण में काफी रमणीक स्थल है। सौंदर्यीकरण व कायाकल्प के लिए क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने आमजन के भावों को देखते हुए शासन को पत्र लिखा था। पर्यटन विभाग से मंदिर के सौंदर्यीकरण व कायाकल्प के लिए 91.50 लाख रुपए की धनराशि शासन से स्वीकृत हो गई । जिसका क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस कदम से भक्तों में खुशी की लहर है। इससे मंदिर को प्रदेश पटल पर अलग पहचान मिलेगी। कछौना क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। इस धनराशि से यात्री हाल विद शौचालय, श्रद्धालुओं को बैठने के लिए बेंचे, सोलर पैनल, परिसर में इंटरेस्ट, वाटर कूलर आर०ओ०, साइनेज आदि सुविधाएं मुहैया होगी। दूर-दराज के श्रद्धालुओं को आने से क्षेत्र का विकास होगा। यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है। अकबर शासन काल में एक मिट्टी की टीले पर एक सिद्धपुरुष बाबा निवास करते थे। काफी प्राकृतिक व मनमोहक स्थल हैं। विधायक के इस कदम की आमजनमानस सराहना कर रहे हैं।
इस अवसर पर ट्रस्टी के अध्यक्ष रजनीश सिंह, महासचिव अनूप सिंह, ट्रस्टी मानसिंह, दुष्यंत सिंह, प्रबंधक रुद्रपाल सिंह, प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, क्रांति वीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व सभासद अभय सिंह टिंकू, प्रबंधक बसंत सिंह, सौरव शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, शिवनारायण सिंह सेवक, दिवाकर द्विवेदी, अमित सिंह, शिवम मिश्रा, अनूप सिंह कलौली, गोविंद सिंह सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया
ई-निबंधन प्रणाली के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, बार एसोसिएशन ने दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
रितेश मिश्रा
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई नई 'ई-निबंधन प्रणाली' (E-Registration System) के विरोध में जनपद हरदोई के अधिवक्ताओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बार एसोसिएशन के बैनर तले वकील पिछले दो सप्ताह से लगातार कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर हैं।
अधिवक्ताओं के अधिकारों के हनन का आरोप
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा (एडवोकेट) ने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई ई-निबंधन प्रणाली (2024) सीधे तौर पर वकीलों के अधिकारों का हनन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नई व्यवस्था के माध्यम से वकीलों के पारंपरिक कानूनी अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पूरे अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश है।
"मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन"
अधिवक्ताओं की यह हड़ताल पिछले 14-15 दिनों से लगातार जारी है और अदालती कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। बार उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार वकीलों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल और प्रदर्शन इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।
इस प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में वकील एकजुट होकर सरकार के इस फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
चोरी के सामान के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।सवायजपुर पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव मे हुई चोरी के मामले मे आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय मे प्रस्तुत किया है।
           प्राप्त विवरण मे 21 जून को नरेन्द्रपाल पुत्र मेवापाल निवासी ग्राम भैलामऊ द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि 17 जून की रात्रि में मातादीन पुत्र ईश्वरी निवासी ग्राम भैलामऊ थाना सवायजपुर द्वारा वादी के घर से जेवरात व रूपये चोरी कर लिये गये है। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पर आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
      पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से नामजद मातादीन पुत्र ईश्वरी को एक जोड़ी झाले पीली धात् व एक पैंडिल पीली धातु सहित गिरफ्तार किया गया है।
धान की रोपाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई । मझिला थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को  एफआईआर कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी आजाद उर्फ बटेश्वर पुत्र नन्दराम उर्फ नंदकिशोर अपने खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और झूलते बिजली के तारों की शिकायत की जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कथित लापरवाही के चलते किसान की जान चली गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विद्युत विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही शाहाबाद और मझिला थाने की पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
ई निबंधन के निजीकरण के विरोध मे अधिवक्ताओं का पंद्रहवे दिन भी नहीं थमा आक्रोश
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।निबंधन विभाग के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल के पंद्रहवे दिन भी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राम जी तिवारी के नेतृत्व मे संयुक्त रूप से सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त कर जुलुस निकाला।
        ज्ञात हो महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र संख्या 2523/4 4 जून 2026 के विरोध में शाहाबाद बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों, मुंशियों, फोटोग्राफरों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर बीते दस दिनों से कलम बंद हड़ताल कर सरकार के निर्णय के विरोध धरना प्रदर्शन कर रहे हैँ।अधिवक्ताओं व स्टाम्प विक्रेताओं प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल का विरोध करते हुए इसे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला बताया।
पूर्व अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा प्रस्तावित व्यवस्था से निजी संस्थाओं की भूमिका बढ़ेगी, जिससे भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की आशंका है। संयुक्त मोर्चा ने ई-पंजीकरण मॉड्यूल को तत्काल वापस लेने, उपनिबंधक कार्यालयों में रिक्त पदों को भरने तथा वर्तमान निबंधन प्रक्रिया को यथावत बनाए रखने की मांग की। साथ ही 10 लाख रुपये तक की संपत्ति बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने और नामांतरण प्रक्रिया को पूर्ववत राजस्व न्यायालयों के माध्यम से संचालित करने की भी मांग उठाई गई।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
गैस बिल्डिंग का सिलेंडर फटा, साइकिल मिस्त्री घायल
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। कोतवाली के इसलामगंज पावर हाउस के सामने रविवार को गैस बिल्डिंग का एक सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया जिससे हड़कंप मच गया। इस घटना में पड़ोस का साइकिल मिस्त्री घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर मार्ग पर ओंकार की गैस बिल्डिंग की दुकान है। रविवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया। आवाज इतनी भयानक थी की मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना में पड़ोस का साइकिल मिस्त्री नौशाद घायल हुआ है । उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ओमकार खुद बाल बाल बच गया। ऊपर वाले का शुक्र रहा कि प्रतिदिन की, भांति मौके पर भीड़ नहीं थी वरना छांव होने की वजह से उस स्थान पर लोग अक्सर बैठे रहते हैं।
बंद मकान से चोरों ने लाखों के आभूषण और नगदी की चोरी
रात्रि में चोरों ने किचन में खाना बनाकर खाया

रितेश मिश्रा
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा बीबीजई मोहल्ले में एक बंद पड़े मकान से लगभग 30 लाख रुपए का जेवर और कीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किये हैं। घटना से मोहल्ले में दहशत व्याप्त है।  शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बीवी जयी निवासी आसिफ खां पुत्र खान मियां उर्फ अब्दुल रहमान रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर हैं। फरवरी माह में चौक मोहल्ले में एक्सीडेंट होने के कारण आसिफ खां का लखनऊ के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान घर के सभी सदस्य अस्पताल में रहे। चार माह में ज्यादातर घर बंद था। रविवार को पूर्वान्ह 11:00 उनकी पत्नी अपने घर आई तो उन्होंने जब ताला खोला तो दंग रह गई । अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे। सेफ और अलमारी तथा बक्से भी टूटे पाए गए । तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। आसिफ खां के भाई ने बताया डेढ़ लाख की नकदी सहित लगभग 25 से 30 लाख रुपए की चोरी हुई है। सारा सामान और जेवर चोर ले गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये हैं।

चोरों ने खाना बनाकर खाया

आसिफ खां के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर इतने बेफिक्र थे कि उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद किचन का ताला तोड़कर आराम से खाना बनाया और खाया। ऐसा लग रहा था उन्हें मालूम है कि यहां कोई आने वाला नहीं है। जूठे बर्तन और सब्जियां इस बात की गवाही दे रहे थे।

मोहल्ले के दागी युवकों पर शक
मोहल्ले के कुछ दागी और बदनाम युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इस बड़ी चोरी में आसपास के लोग ही शामिल होंगे। ऐसा पुलिस का मानना है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने कहा जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
पिता का साया छिना, चेयरमैन ने निभाया पिता का फर्ज, धूमधाम से हुआ सान्वी का कन्यादान

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई। नियति के क्रूर खेल ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया, लेकिन इंसानियत की मिसाल ने उस परिवार को फिर से संभाल लिया। कछौना कस्बे की रहने वाली सान्वी, जिसकी शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, उसके सिर से विवाह से पहले ही पिता का साया उठ गया। ऐसे मुश्किल समय में नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ल 'पंकज' ने आगे बढ़कर पिता का फर्ज निभाने का संकल्प लिया और अपना वादा पूरा करते हुए सान्वी का कन्यादान कराया।
बताया जाता है कि 9 मई को सान्वी के पिता महेंद्र उर्फ गुड्डू अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। परिवार में खुशियों का माहौल था और तिलक की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से महेंद्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में शहनाइयां बजने की तैयारी थी, वहां मातम पसर गया और हर किसी के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब सान्वी की शादी कैसे होगी।
इसी कठिन समय में नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ल 'पंकज' परिवार के साथ खड़े हुए और उन्होंने सान्वी की शादी को पूरे सम्मान और धूमधाम से संपन्न कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सान्वी को किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी और एक पिता की तरह सभी जिम्मेदारियां निभाई जाएंगी। बीते दिन उनका यह संकल्प साकार हुआ, जब सान्वी की शादी पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न हुई। बारात का भव्य स्वागत किया गया और राधारमण शुक्ल 'पंकज' ने स्वयं मंडप में बैठकर सान्वी का कन्यादान किया। इस भावुक पल ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं। कछौना में इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की यह मिसाल लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
एसपी का बड़ा एक्शन दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
रितेश मिश्रा
हरदोई पुलिस अधीक्षक ने जिले में एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। तीन पर बिना नॉमरल्स के लाड वुड से लेडी एक कस्टमर गाड़ी को बढ़ावा देने और वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। पूरे एपिसोड की डिविज़न डिविज़न भी बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, ठाणे द्वीपसमूह में आस्तिक उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, आरक्षी रामकिशन और आरक्षी मोनू सिंह ने कथित रूप से बिना समुद्र तट को लेकर एक आकर्षक गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान तक पहुंच पर उन्होंने इसे नामांकित से लिया।
आरोप सही विशिष्ट होने पर पुलिस अधीक्षक ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दंडात्मक जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अपने लचीलेपन के दायरे में कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी नियुक्त नहीं किया जाएगा। बिना सक्षम अधिकारी की जानकारी के कोई कार्रवाई करना, अधिकार का दुरुपयोग करना या अभद्र व्यवहार करना किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा।
जनसंवाद कार्यक्रम में 4.90 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, मंत्री नितिन अग्रवाल ने विकास और जनसमर्थन का किया दावा
रितेश मिश्रा
हरदोई। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र के आवास पर शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने शिलापट्टों का अनावरण एवं बटन दबाकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जनपद के सभी धर्मों, वर्गों और जातियों के लोगों के साथ समान भाव से कार्य किया है तथा विकास कार्यों में कभी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपने संबोधन में मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि पूरा विपक्ष एकजुट होकर भी चुनाव लड़े, तब भी जनता के समर्थन के बल पर उन्हें पराजित नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके साथ है और इसी भरोसे के साथ विकास की यात्रा आगे बढ़ती रहेगी। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से आगामी चुनाव में सहयोग का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर अजीत अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी पन्ने सिंह, राजीव सिंह, सभासद राजीव सिंह टेनी , शिशुपाल सिंह, विनोद राठौर, पवन जैन, त्रिलोकी सिंह गौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।