ज्येष्ठ के अंतिम शनिवार पर युवा उद्यमी सूर्या गुप्ता ने कराया विशाल भंडारा, उमड़ी भीड़
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में आम जनमानस को राहत देने के लिए प्रसाद वितरित करवाने का विशेष महत्व है, तप सेवा दान और भक्ति का महीना माना जाता है। इसलिए जलपान शर्बत प्याऊ भंडारा जैसे आयोजन के माध्यम से मानव सेवा और परोपकार का संदेश देता है। इसी क्रम में बनियनखेड़ा निवासी युवा उद्यमी सूर्या गुप्ता उर्फ लिटिल ने अपने कछौना कस्बे के निज निवास पर ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार को भंडारे का आयोजन किया। इसमें बूंदी, पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। इसमें राहगीरों, पुरुष, महिलाओं, बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस माह में भगवान हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व है, क्योंकि वह भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक है। हनुमान जी के ध्यान से विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस विशाल भंडारे के आयोजन में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस तरह के आयोजन से समाज में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव, भाईचारा से सद्भाव बढ़ता है। इस अवसर पर प्रबुद्धजन, जन प्रतिनिधि गण सभासद, शिक्षक गण, व्यापारियों ने बढ़कर भागीदारी की। व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता, निलेश गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, युवा नेता संचित अग्रवाल, गौतम कनौजिया, श्रीश मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, लालन गुप्ता, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू, बबलू गुप्ता, अंशु गुप्ता, रामू गुप्ता, सी.एस. गुप्ता, अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, युवा कवि अवलोक श्रीवास्तव, शिक्षक अमृतलाल शर्मा, आशुतोष प्रजापति, मैनेजर बसंत सिंह, मनीष सिंह, आलोक राठौर, योगेंद्र राठौर, अनुज गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता, भल्ले अग्रवाल, पंकज यादव, लालता सिंह, मनीष चौरसिया, विनय तिवारी, अनिल गुप्ता उर्फ मंटू सहित पुरुष, महिलाओं, बच्चों ने बढ़कर सहयोग किया। पूरे समय में वातावरण में भक्ति एवं सेवा का भाव दिखाई दिया।
Jun 28 2026, 12:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k