/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पल्स पोलियो अभियान को लेकर विशाल जागरूकता रैली, कल से शुरू होगा महाअभियान Hardoi1
पल्स पोलियो अभियान को लेकर विशाल जागरूकता रैली, कल से शुरू होगा महाअभियान

रितेश मिश्रा


हरदोई। जनपद में 28 जून से 06 जुलाई 2026 तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की सफलता के लिए आज शनिवार (27 जून) को एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने गांधी भवन परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने गगनभेदी नारों के साथ आमजन को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया ।

रैली में बड़ी संख्या आशा, आशा संगिनी, ए०एन०एम० एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे | रैली का निर्देशन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आर०के० सिंह द्वारा किया गया | इसके अतिरिक्त रैली में अर्बन नोडल एनयूएचएम, सीएमओ कार्यालय के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, गावी-जेएसआई के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे |

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन यानी 28 जून को 'बूथ दिवस' मनाया जाएगा । इसके लिए पूरे जिले में 1,792 पोलियो बूथ बनाए गए हैं । इसके बाद 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत जनपद के 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 5 लाख 32 हजार बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' देने का लक्ष्य रखा गया है । इसके लिए ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और दूर-दराज के क्षेत्रों (हाई रिस्क एरिया) पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे । अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य के लिए उन्हें पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा जरूर पिलवाएं ।
विवाहित युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ घर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या
रितेश मिश्रा

कछौना(हरदोई):कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम चौरा में विवाहित युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव समेत पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली कछौना टीम, क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने पहुंचकर दोनों समन को उतरवा कर विधि कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

कोतवाली कछौना के ग्राम चौरा मजरा पतसेनी देहात में जवाहर का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। जवाहर की पुत्री थाना बेनीगंज ग्राम फत्तेपुर में ब्याही थी। जहां पर जवाहर के पुत्र श्रवण का लगभग 2 वर्ष से अधिक समय से आना जाना था। इसी बीच फत्तेपुर में सोबरन की पुत्री कुंती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया जिसको लेकर परिवार में वाद विवाद होता था। इन दोनों के संबंधों को लेकर बीती 23 जून को ग्राम फत्तेपुर में विवाद हुआ था।

परिजनों की शिकायत पर श्रवण का शांति भंग में चालान भी हुआ था। 24 जून को श्रवण अपने गांव चौरा वापस आ गया था। 25 जून को कोतवाली कछौना के पास स्थित लंगड़े दास बाबा कुटी मंदिर के परिसर में श्रवण व प्रेमिका के मध्य स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सुलह समझौता हुआ। लड़की के भाई ने कहा कि तुम श्रवण के साथ जाकर रहो और हमारे परिवार व दुनिया से दूर हो जाओ। श्रवण अपनी प्रेमिका कुंती को लेकर अपने गांव चौरा आ गया। मृतक श्रवण के तीन मासूम बच्चे हैं। 26 जून को दोनों ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगा ली जिसकी जानकारी परिजनों को तड़के सुबह हुई। थोड़ी देर में यह घटना पूरे क्षेत्र आग की तरह में फैल गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बिंदुओं की गहन जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाये।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना से सम्बंधित सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। मृतक के बुजुर्ग माता-पिता नेत्रहीन हैं, साथ ही पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं जारी हैं।
रोडवेज परिचालक को जख्मी कर दो हजार लूटे, जाँच मे जुटी पुलिस
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कस्बे के मौलागंज बस स्टैंड पर दिन दहाड़े एक युवक ने रोडवेज परिचालक को जख़्मी कर उससे दो हज़ार रूपए छीन कर फरार हो गया। परिचालक ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एल टी 5750 के परिचालक अवधेश कुमार पुत्र भईया लाल निवासी मोहल्ला कटरा के अनुसार वह शाहजहांपुर डिपो मे परिचालक है शुक्रवार दोपहर वह बस लेकर कानपुर के लिए निकला था हरदोई बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बस से बैठकर शाहाबाद आया और बस स्टैंड पर उस व्यक्ति ने उसे भय दिखाते हुए लोहे की पटिया से उस पर वार कर लहू लुहान कर दिया और हाथ मे पकड़े किराये के दो हजार रूपए छीन कर भाग गया। उसने पुलिस सहायता केंद्र मौलागंज पर ड्यूटी रत पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी लेकिन आरोपी तब तक भाग गया था।
         पीड़ित की लिखित सूचना लेकर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
30 जून को आयोजित होगा अरुणेश वाजपेयी हीरक जयंती समारोह, 21 विभूतियां होंगी सम्मानित
रितेश मिश्रा
हरदोई,  सामाजिक संस्था आप और हम चेतना मंच के संरक्षक एवं समाजसेवी स्मृतिशेष अरुणेश वाजपेयी की हीरक जयंती (75वीं जयंती) के अवसर पर 30 जून को आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। इस संबंध में मंच के संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के सिविल लाइन स्थित आवास पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में समारोह के संयोजक कमलेश पाठक ने बताया कि स्मृतिशेष अरुणेश वाजपेयी के बहुआयामी व्यक्तित्व के अनुरूप आयोजित इस समारोह में साहित्य, कला, शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की 21 विशिष्ट विभूतियों को 'अरुणेश वाजपेयी स्मृति सम्मान' से अलंकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाली विभूतियों का चयन महेश मिश्र की अध्यक्षता एवं डॉ. शीला पाण्डेय के संयोजन में गठित चयन समिति ने किया है, जिसमें सुयश वाजपेयी, प्रद्युम्न सिंह, सीमा व कंचन वाजपेयी शामिल रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समारोह सरकुलर रोड स्थित पुष्पगिरि सभागार में कृपालु साधक डॉ. राजेन्द्रदत्त मिश्र के सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी होंगे, जबकि पूर्व जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर एवं उन्नाव की समाजसेविका आरती वाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

संयोजक के अनुसार समारोह का प्रथम सत्र स्मृतिशेष अरुणेश वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विमर्श को समर्पित रहेगा, जबकि दूसरे सत्र में शिक्षा, साहित्य, धर्म-संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को अरुणेश वाजपेयी स्मृति सम्मान एवं प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

गौरतलब है कि जनपद के प्रखर पत्रकार एवं अधिवक्ता स्मृतिशेष अरुणेश वाजपेयी लंबे समय तक रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे। वे सांस्कृतिक संस्था प्रतिबिम्ब के संस्थापक, साहित्यिक संस्था श्रीसरस्वती सदन के अध्यक्ष तथा सामूहिक विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे।

बैठक में मंच की उपाध्यक्ष पारुल दीक्षित, प्रद्युम्न सिंह, भरत पाण्डेय, सुनील शुक्ला, राकेश सिंह, रामपाल पाण्डेय, आलोक शुक्ला, उमाकांत शुक्ला, सुयश वाजपेयी, वैभव सिंह, युवाशक्ति मंच के अध्यक्ष विकास पाठक सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी, सामाजिक समानता के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
रितेश मिश्रा
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय हरदोई में छत्रपति शाहू महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने की।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अजय सिंह पाल ने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर रियासत के राजा होने के साथ-साथ दूरदर्शी समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक समानता के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। भारत में उन्हें आरक्षण का जन्मदाता भी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि शाहू महाराज ने अपने राज्य में प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य एवं निःशुल्क बनाया तथा मंदिरों में समानता स्थापित करने, देवदासी प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और विचारों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, राहुल गुप्ता, अलंकार सिंह, सुशील हंस, निवर्तमान जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल, सपा नेता अखिलेश पाठक, सत्येंद्र कुमार पानू, नगर अध्यक्ष रियासत खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर पाल, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष शाहिद अहमद, शिक्षक सभा अध्यक्ष डॉ. जैनुल खान, उपाध्यक्ष महेश प्रसाद, जिला सचिव प्रदीप राजवंशी, मनोज शुक्ला, पवन पाल, पचनू वाल्मीकि, पंकज यादव, शिवा यादव, हारुफ खान, अकील अख्तर, हरदोई विधानसभा अध्यक्ष संतोष वर्मा, महावीर यादव, मोहम्मद मोबीन, शान मोहम्मद, अनुराग यादव, सुरेंद्र पाल यादव, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
योग को जीवनशैली बनाएं, स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान: नगर मजिस्ट्रेट
रितेश मिश्रा
हरदोई, शहीद उद्यान में पतंजलि योग समिति हरदोई के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह एडवोकेट द्वारा संचालित निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हरिबंश सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं उपचार पद्धति की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभाग करने वाले योग साधकों को आयुष विभाग द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ वृद्धों के लिए योग" थीम के साथ मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने योग से स्वास्थ्य लाभ के अनेक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से गंभीर बीमारियों से भी राहत मिल सकती है। उन्होंने योग साधिका शशी मौर्या का उदाहरण देते हुए बताया कि निरंतर योग से आज वह पूर्ण सक्रिय जीवन जी रही हैं। उन्होंने सभी से "करो योग, रहो निरोग" का संदेश अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विनीता पाण्डेय, दिलीप कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र कुमार राठौर, शशी मौर्या सहित पतंजलि योग परिवार के अनेक पदाधिकारी, योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना मे घायल दूध कारोबारी की इलाज के दौरान मौत,अज्ञात चालक पर रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली के ग्राम जमलापुर निवासी दूध कारोबारी दो माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ था इलाज के दौरान 26 जून को घर मे उसकी मृत्यु हो गई।मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
         मृतक राजेश के पुत्र पंकज के अनुसार उसके पिता 24 अप्रैल को दूध बेचकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। गंभीर हालत मे सीएचसी से मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। प्राइवेट अस्पताल मे भी इलाज हुआ लेकिन गंभीर चोट के कारण दौरान इलाज गुरुवार की सुबह घर पर उनकी मृत्यु हो गई।
       पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
युवती लापता आरोपी पर रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना के एक गांव निवासी पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पीड़ित के अनुसार उसकी 21 वर्षीय पुत्री को लखीमपुर जनपद के हैदराबाद थाना के ग्राम हरगोविंद पुर निवासी मिथुन पुत्र रावेंदर 17 जून की सुबह करीब 11 बजे बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया।
         पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
अग्निवीर चयन पर शिवा का भव्य स्वागत, दी विदाई

अग्निवीर में चयनित शिवा सैनी को मोहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़ों संग दी शुभकामनाओं भरी विदाई*


रितेश मिश्रा
हरदोई। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला रफैयत गंज निवासी शिवा पुत्र अरविन्द कुमार सैनी के भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व मोहल्लेवासियों ने उनका भव्य स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवा सैनी को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। इसके बाद वह मोहल्ला रफैयत गंज स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में उपस्थित लोगों ने भी उनकी सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं।पूजन-अर्चन के उपरांत शिवा ने अपने परिजनों, बुजुर्गों और मोहल्ले के लोगों का आशीर्वाद लिया तथा प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और देश सेवा के लिए उनके चयन पर गर्व व्यक्त किया।

मोहल्लेवासियों ने कहा कि शिवा की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और लगन से मिली यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।।
24वें श्री श्याम मासिक संकीर्तन में भजनों की अमृतवर्षा, अगले दिन जरूरतमंदों को कराया गया भंडारा
रितेश मिश्रा
हरदोई। श्री खाटू श्याम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में "गली-गली ऐलान होना चाहिए, हर जगह बाबा का गुणगान होना चाहिए" मुहिम के अंतर्गत 24वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन बाबा मंदिर चौराहा, डॉ. दयाल के सामने, पुराना डाकखाना, हरदोई में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

संकीर्तन में लखनऊ से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी माया ने अपने मधुर भजनों "मेरे सर पर रख बाबा अपने ये दोनों हाथ..." तथा "मेरे जीवन में तू कर दे बाबा कृपा की बरसात..." प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं सोनीपत (हरियाणा) से आए भजन गायक संदीप जांगरा गनौर ने "हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, ये दुनिया वाले जलते हैं..." सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को श्याममय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

संकीर्तन के अगले दिन श्री खाटू श्याम संकीर्तन समिति की ओर से सिनेमा चौराहा स्थित मोनी बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्याम सेवक आर्यन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता (प्रधान), संदीप अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता, गौतम अग्रवाल, विकास गुप्ता, अंकित गुप्ता, नीरज अग्रवाल (किराना), विजेंद्र गुप्ता, अमर प्रकाश पांडेय, पंडित रवि शंकर मिश्रा, अभय दीक्षित, ईशू गुप्ता, शिबू गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ, दिव्यांश, शानू गुप्ता, अवध राज, अरुण अग्निहोत्री, सुमेर सिंह, अजय दीक्षित, प्रियम मिश्रा, शिवेंद्र त्रिवेदी, राकेश सिंह कनौजिया, दिनेश गुप्ता, संजय मिश्रा, सचिन शुक्ला, राहुल तिवारी, गौरव पांडेय, अमित गुप्ता, राहुल बाजपेयी, उपेंद्र अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।