/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz सांसद मनीष जायसवाल ने रांची में उठाए सड़क और पेयजल से जुड़े अहम मुद्दे, अधिकारियों से की शीघ्र कार्रवाई की मांग Pintu Kumar
सांसद मनीष जायसवाल ने रांची में उठाए सड़क और पेयजल से जुड़े अहम मुद्दे, अधिकारियों से की शीघ्र कार्रवाई की मांग

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली के संसद भवन परिसर में आयोजित लोकसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक से लौटने के बाद बुधवार को रांची में झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सड़क निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सांसद मनीष जायसवाल ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से भेंट कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की कई लंबित सड़क परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एनएच-33 हजारीबाग-चतरा पथ से हजारीबाग-बगोदर पथ (बाईपास फेज-2) निर्माण प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की। साथ ही रामगढ़ के पटेल चौक से बोंगाबार तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को सीआरआईएफ योजना के तहत केंद्र सरकार को अनुशंसित करने का आग्रह किया।

इसके अलावा नया मोड़ चौक से गिद्दी दामोदर पुल (हीरक रोड) तक जर्जर सड़क की मरम्मत तथा रामगढ़ जिले के कोठार चौक से गोला तक सड़क को फोरलेन में विकसित करने की आवश्यकता पर भी उन्होंने विशेष वार्ता की।

इसी क्रम में सांसद मनीष जायसवाल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान से मुलाकात कर बरही-चौपारण जलापूर्ति योजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी। उन्होंने हजारीबाग एवं रामगढ़ जिलों में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए कहा कि कई गांवों में अब तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचे हैं, जबकि अनेक स्थानों पर नियमित जलापूर्ति भी नहीं हो रही है।

सांसद मनीष जायसवाल ने विभागीय सचिव से योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं एजेंसियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने तथा हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 20 जून 2026 को डाड़ी प्रखंड के बांसकुदरा पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में कुल 10 पंचायतों, 63 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 756 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। उपस्थित सभी लोगों ने नशा छोड़कर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने का संदेश दिया।

योग दिवस पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 260 लोगों की हुई जांच

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल द्वारा कनक रेजिडेंस, बंगाली कॉलोनी, हजारीबाग में निःशुल्क स्त्री रोग एवं बाल रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड संख्या-15 की पार्षद डॉ. अंशिका प्रिया के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। शिविर में 150 महिलाओं एवं 110 बच्चों सहित कुल 260 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं की जांच एवं परामर्श स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीटी द्वारा तथा बच्चों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा दी गई। शिविर के दौरान डॉ. स्वीटी ने महिलाओं को गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य, एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया और शिविर की सराहना की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद डॉ.अंशिका प्रिया ने कहा कि योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती हैं। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि योग और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। योग दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। भविष्य में भी अस्पताल द्वारा जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल है। लोगों की सकारात्मक सहभागिता हमें आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित करती है। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारीबाग यूथ विंग ने आयोजित किया भव्य योग शिविर

हजारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। योग, अध्यात्म और समाजसेवा के सुंदर संगम बने इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शांति, स्वस्थ समाज एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर किया गया। इसके पश्चात सांसद मनीष जायसवाल, संस्था के पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

हजारीबाग यूथ विंग की ओर से सांसद मनीष जायसवाल को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में शहर के 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं, युवा, छात्र-छात्राएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था द्वारा विकास तिवारी, विकास केशरी एवं मोहम्मद ताजुद्दीन को संयोजक बनाया गया था।

योग सत्र का संचालन अनुभवी योग शिक्षिका वर्षा डे ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। सामूहिक योगाभ्यास, ॐ के उच्चारण एवं मंत्रोच्चार से पूरा सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले योग सत्र में प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि योग आज की नई पीढ़ी की भी आवश्यकता बन चुका है।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। "करो योग, रहो निरोग" का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है।

उन्होंने हजारीबाग यूथ विंग की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं संस्था की ओर से भी उन्हें योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए सामूहिक रूप से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग जीवन का अमूल्य अंग है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग एवं विश्वास से ही संस्था निरंतर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन एवं आत्मा को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग को अपनाना समय की आवश्यकता है। संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना भी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संजय कुमार, विकास केशरी, रोहित बजाज, मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रमोद खंडेलवाल, प्रणीत जैन, विवेक तिवारी, सत्यनारायण सिंह, सेजल सिंह, प्रवेक जैन, उदित तिवारी सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

मुहर्रम पर्व को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील

कटकमदाग : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कटकमदाग थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक

मुख्यालय ने की। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक पेलावल, अंचल निरीक्षक (सीआई), क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

अधिकारियों ने अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। साथ ही सभी समुदायों से आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया।

शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबागवासियों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने जनसेवा कार्यालय में हजारीबागवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक जीवन में संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सुखी और श्रेष्ठ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर हम सभी स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में योगाचार्य सोनू पाण्डेय एवं अंजू कुमारी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सुदेश चंद्रवंशी, हरिश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि रेणुका साहू, मंजू नंदिनी, आनंद देव, सुनील मेहता, प्रकाश झा, नरेंद्र प्रसाद, विवेक सिंह, साक्षी राणा, राजकरण पांडेय, मनमीत अकेला, राजेश गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, 

चौपारण के जंगलों में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9500 किलो जावा महुआ नष्ट, 800 लीटर अवैध शराब जब्त

हजारीबाग: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए हजारीबाग उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने चौपारण थाना के सहयोग से घने पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्र में संचालित अवैध चुलाई शराब की भट्टियों का पता लगाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और बर्तन भी जब्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान लगभग 9500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया, जबकि 800 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जब्त की गई। उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

छापेमारी अभियान में निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा, अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसिरुद्दीन, एंटोनी बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान तथा चौपारण थाना की पुलिस शामिल रही।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

योग दिवस से पहले हजारीबाग में निकली भव्य प्रभातफेरी, “करे योग, रहे निरोग” का दिया संदेश

हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला आयुष समिति हजारीबाग एवं आयुष विभाग हजारीबाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत शहर में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभातफेरी का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना तथा 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

प्रभातफेरी का शुभारंभ हजारीबाग शहर की हृदयस्थली झील परिसर स्थित त्रिमूर्ति चौक से किया गया। इस अवसर पर आयुष चिकित्सक, योग शिक्षक, आयुष विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभातफेरी झील परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां योग और स्वास्थ्य संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने “करे योग, रहे निरोग”, “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” जैसे नारों के साथ लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया।

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी हजारीबाग डॉ. श्यामानंद तिवारी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा, “करे योग, रहे निरोग” केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है।

जिला आयुष नोडल सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आनन्द शाही भी प्रभातफेरी में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेष रूप से बढ़ती उम्र में योग शरीर की कार्यक्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को जिला आयुष समिति हजारीबाग के तत्वावधान में विश्व योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में जिले के हजारों योग प्रेमियों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के उपायुक्त श्री हेमंत सती होंगे।

आयुष विभाग द्वारा योग दिवस को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रचार वाहन के माध्यम से योग दिवस से संबंधित बैनर एवं संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। लोगों को योग के लाभों की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें 21 जून के सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला आयुष समिति हजारीबाग ने जिले के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विश्व योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। समिति का मानना है कि योग न केवल रोगों से बचाव का माध्यम है बल्कि एक स्वस्थ, सुखी और सकारात्मक जीवन की आधारशिला भी है।

प्रभातफेरी कार्यक्रम में डॉ. आनन्द शाही, झारखंड सेवा मंडल के सचिव श्री सुबोध ओझा, पंचकर्म प्रभारी डॉ. विजय तिवारी, डीपीएम आयुष जमाल, डॉ. रंजीत कुमार दांगी, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. जोशी कुमार, डॉ. संतोष कुमार, योग शिक्षक संजीव कुमार, सुमित कुमार, अजय सिंह, रीना कुमारी, कांति कुमारी, अंशु कुमार, अर्चना देवी,आरती कुमारी, आयुष कार्यालय की कर्मचारी राजनंदनी, हरिनंदन यादव, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी एवं योग साधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमित योग करेंगे तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया तृतीय सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं का दिया भरोसा

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय तृतीय हजारीबाग सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने निशाना लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के खिलाड़ियों ने शूटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल बेहतर संसाधनों और सुविधाओं की है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शूटिंग खेल के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक मद से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग रेंज के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त हजारीबाग से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही राज्यसभा सांसद श्री परिमल नाथवानी से भी आधुनिक शूटिंग अवसंरचना विकसित करने में सहयोग का आग्रह किया जाएगा, ताकि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश रंजन ने कहा कि राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं एसोसिएशन के संस्थापक संरक्षक श्री ए.के. सिंह ने लगभग दो दशक पूर्व हजारीबाग में शूटिंग खेल की नींव रखी थी। उन्होंने बताया कि इस पहल से जुड़े प्रमुख लोगों में स्वर्गीय सुनील सिन्हा भी शामिल थे और उनके नाम पर आयोजित यह प्रतियोगिता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

एसोसिएशन के महासचिव श्री नीलेन्दु जयपुरियार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एसोसिएशन लगातार शूटिंग खेल को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग अभ्यास के लिए रांची, धनबाद सहित अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। विधायक द्वारा घोषित सहयोग खिलाड़ियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने समाजसेवी स्वर्गीय सुनील सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन श्री अजय कुमार सिंह (बबलू सिंह) ने किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम, श्री शेखर कुमार, श्रीमती संगीता सिन्हा, संगीत सोनल, सुदीप्त सफल, जयश्री, श्री विनय प्रसाद, श्रीमती रीना देवी, आदित्य शरद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिन्हा, श्री अशोक यादव, श्री मंजीत सिंह, श्री दीना यादव, श्री सत्यरंजन सिन्हा, भैया मुरारी सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का संचालन रांची से आए जूरी एवं शूटिंग कोच श्री रंजन कुमार तथा श्री राहुल कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। एसोसिएशन के कोच एवं शूटर रिद्धि गुप्ता एवं रोहित सिंह प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

चार दिवसीय यह शूटिंग चैंपियनशिप 23 जून को सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी।

नीट परीक्षा को लेकर हजारीबाग में होटल और लॉजों की सघन जांच, पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर आगामी नीट परीक्षा को लेकर बुधवार रात कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एसडीपीओ सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में कोर्रा थाना प्रभारी और पुलिस बल द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं लॉजों की गहन जांच की गई। साथ ही होटल एवं लॉज संचालकों को आगंतुकों का सत्यापन सुनिश्चित करने, पहचान पत्र का रिकॉर्ड संधारित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। आगे भी ऐसे जांच अभियान जारी रहेंगे ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।