/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz कोली समुदाय के मुद्दों का समाधान निकालने के लिए मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिया निर्देश Maharashtra
कोली समुदाय के मुद्दों का समाधान निकालने के लिए मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिया निर्देश


मुंबई | गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाने के कारण उत्पन्न स्थिति का राज्य के मंत्री और स्थानीय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने तत्काल संज्ञान लिया है और संबंधित तंत्र को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में, कोली समाज के प्रतिनिधियों ने  मंगल प्रभात लोढ़ा से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए, मंगल प्रभात लोढ़ा ने तत्काल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सह-आयुक्त और मत्स्य पालन विभाग के आयुक्त से टेलीफोन पर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोली समुदाय के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करने और कोई भी कार्रवाई करते समय उनकी आजीविका व पारंपरिक अधिकारों का व्यापक विचार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। गिरगांव चौपाटी परिसर मुंबई की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यहाँ लंबे समय से कोली समाज पारंपरिक तरीके से अपनी आजीविका चला रहा है। इस पृष्ठभूमि में, विकास कार्यों और स्थानीय लोगों के अधिकारों के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, इस बात पर उन्होंने जोर दिया। इस संदर्भ में मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि गिरगांव चौपाटी पर कोली समुदाय का मुद्दा अत्यंत संवेदनशील है। प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच उचित समन्वय बनाकर ही इस समस्या का हल निकाला जाना चाहिए। जब तक कोली समुदाय के लिए गिरगांव चौपाटी पर उचित स्थान या वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। मुंबई सबसे पहले कोली समुदाय की है। कोली समुदाय की आजीविका और उनके पारंपरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सकारात्मक समाधान निकले, इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।”
इस मामले में सभी संबंधित घटकों के बीच संवाद के माध्यम से मार्ग निकालने को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही इस पर सकारात्मक समाधान निकलेगा, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया है।
मीरा भायंदर में साफ सफाई के लिए मैदान में उतरे बीजेपी नगरसेवक
भायंदर। मीरा भायंदर शहर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में सभी नगरसेवक और नगरसेविकाओं द्वारा बीएमसी के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से अपने अपने प्रभागों में गटर सफाई, डीप क्लीनिंग, मच्छर की दवा का छिड़काव का काम किया जा रहा है। प्रभाग समिति 5 में स्थानीय नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे के साथ सभापति नगरसेवक दिनेश जैन, नगरसेवक संजय पवार, सुमित सिंह तथा रजनी मिश्रा ने सफाई निरीक्षक अनिल राठौड़ तथा बीएमसी के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक  20, 21 तथा 22 में संपूर्ण परिसर की साफ सफाई की। स्थानीय जनता इस काम को देखकर बेहद खुश नजर आ रही थी।
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर  बीएमसी कर्मचारी सजग
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेंद्र वी.मोहिते साहेब के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष सार्दुल,डॉ अमोल दर्रोई व समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे के संयोजन में गुरुवार 11 जून 2026 को मानसून पूर्व मलेरिया,डेंग्यू रोकथाम अभियान चलाया गया।बीडीडी चाल एन एम जोशी मार्ग लोअर परेल मुंबई के क्षेत्र में नवीन बांधकाम प्रगति पर होने के कारण क्षेत्र के परिसर में एनाफिलीज मच्छर द्वारा प्रसारित होने वाला मलेरिया महामारी बढ़ने ना पाए इस उद्देश्य से क्रुसेड एक्टिविटी की गई जहां स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सुरक्षा संदेश,बैनर डिस्प्ले तथा रक्त जांच के साथ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन एम एच कंपाउंड स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रज्योत चव्हाण ने किया जहां सैकड़ों नागरिकों ने खांसी,बुखार,दर्द, डायरिया,ब्लडप्रेशर जांच के साथ औषधि लेकर लाभ लिया। उक्त कार्यक्रम में सर्वेलेंस निरिक्षक सुनील मोरे, कीटनाशक अधिकारी प्रवीण सांगले,समन्वयक मनीष बनकर,अन्वेषक विनय कुमार शर्मा, संतोष खांबे,नवीन चोपड़े के साथ स्वास्थ्य केंद्र की परिचायिकाओं में ए.एन.एम. शोभा निकम,ज्योति कदम, अरुणा चिपलूनकर,रेश्मा अकिरकर,वर्षा जाधव, शर्मिला सालूंखे, निवेदिता उडिलकर, सुनंदा कांबले,निलिमा साहनी, सानिका पुराडकर,संघमित्रा शिंदे,रुपाली खेसकर,अश्विनी पवार,रिजवाना रखांगी,कविता चौगुले,कविता दोरकर,काजल खंडारे,चंद्रकांत सागरे,शोभा निकम,दर्शन कवारी उपस्थित थीं।मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के साथ मनपा अधिकारियों ने बीडीडी चाल में चल रहे नवीन बांधकाम स्थल पर मिटिंग लेकर बांध काम कर्मचारियों को एनाफिलीज मच्छर के लार्वा ब्रीडिंग से बचाव व सावधान रहने हेतु अवगत कराया।
मुंबादेवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए विशेष दर्शन-पूजन
मुंबई। लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास हेतु आज मुंबा देवी मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के मनपा बेस्ट समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने माँ मुंबादेवी के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में नगरसेवक आकाश पुरोहित, सुनील गनाचार्य, अजय सिंह, संतोष मेडेकर, रमाकांत गुप्ता तथा संजय वाकोडे सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
सिद्धिविनायक कॉरिडोर से बदलेगी मंदिर परिसर की तस्वीर : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई।  विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने एक पत्रकार परिषद के माध्यम से बताया कि 500 करोड रुपए की विकास योजना से मंदिर परिसर की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। महाकाल मंदिर कॉरिडोर की डिजाइन टीम ही सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर का काम कर रही है। आचार्य त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सुरक्षित रखा जाएगा। पहले चरण में भव्य प्रवेश द्वारा और 120 गाड़ियों की पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर विश्व भर में रहने वाले गणेश भक्तों की आस्था का केंद्र है इसलिए इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
भारत विकास परिषद भांडुप शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न
मुंबई। भारत विकास परिषद भांडुप शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाजसेवा, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  श्री पराग बने  ट्रस्टी पराग विद्यालय भांडुप। उन्होंने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मूल्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में भारत विकास परिषद पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त महासचिव महेश शर्मा, मुंबई कोंकण प्रांत के महासचिव सीमांत प्रधान, प्रांत के सह संगठन मंत्री स्वामीनाथ मिश्रा तथा प्रांत के सेवा सदस्य के आर सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ।
दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान भांडुप शाखा की नई कार्यकारिणी को आगामी कार्यकाल के लिए दायित्व सौंपे गए। नई टीम में संजय शुक्ला ने अध्यक्ष, श्रीनिवास नागराल ने सचिव तथा मुकेश स्वर्णकार ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं, सेवा कार्यों तथा सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए नई कार्यकारिणी से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं सभी पदाधिकारियों के अभिनंदन के साथ हुआ।
आजमगढ़ के समाजसेवी और उद्यमी दीपक राय का ठाणे में स्वागत
ठाणे ।  समाजसेवी और उद्यमी शांति सुदामा ग्रुप के चेयरमैन दीपक राय ने आज ठाणे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति इंद्रेश राय के निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नगरसेवक मनोहर डूंबरे, युवा उद्योजक अंकित राय व शिप्रा राय भी उपस्थित थे। दीपक राय के आगमन पर सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। दीपक राय भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के वरिष्ठ नेता के रूप में भी सक्रिय हैं। सामाजिक कार्यों, युवाओं को प्रोत्साहन देने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों के कारण उन्हें युवाओं के बीच एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।
आजमगढ़ के विकास को लेकर दीपक राय से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि उद्योग, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में उनके प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
ठाणे दौरे के दौरान भी उन्होंने सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संवाद किया। दीपक राय को युवाओं के बीच ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में भी पहचान मिल रही है।
गोपालापुर पहुंचकर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने किया जन संवाद
मुंबई। भाजपा के आत्ममंथन व सामाजिक मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने बदलापुर विधानसभा अंतर्गत गोपालापुर गांव में सेक्टर संयोजक संतोष कुमार द्विवेदी पुत्र अनिल द्विवेदी के निवास पर सम्मानित क्षेत्रीय लोगों से जनसंवाद कर पार्टी के विकास कार्यों के प्रति उनकी राय ली। उनके साथ बदलापुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला और भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप गुप्ता सुमित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय सम्मानित व्यक्तियों में समाजसेवी रामधारी तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे,अखिलेश परमानंद तिवारी , पूर्व प्रधान सुशील तिवारी पप्पू, ताड़कनाथ तिवारी टोनी, दयाशंकर तिवारी , अरुण कुमार तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, किक्के सन्तोष दूबे ,अरूणेन्द्र दूबे ,सर्वेश दूबे,अभिषेक दूबे, आराध्य दूबे, आदर्श दूबे ,बाबू दूबे ,साहिल दूबे, प्रयाग, अथर्व, संजय तिवारी ,राजनाथ तिवारी, कैलाश पाण्डेय सरपंच, विनय सिंह, राहुल सिंह ,कृष्ण कुमार तिवारी  परविन्द तिवारी, विरेन्द्र तिवारी आदि का समावेश रहा।
पालघर संत हत्याकांड के दोषियों को कब मिलेगी सजा ? पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुंबई । पालघर संत हत्याकांड में मारे गए संतों एवं चालक के परिजनों ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, हत्याकांड के दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने तथा पालघर में दिवंगत संतों का स्मारक बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। समाजसेवी अरुण शुक्ल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में चालक तेलगंडे की माता निर्मला तेलंगडे एवं उनके दो अबोध बच्चे, संत सुशील गिरि की बहन सपना मिश्रा तथा सहयोगी बृजेश पांडे शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष घटना से प्रभावित परिवारों की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं को विस्तार से रखा।
अरुण शुक्ल ने बताया कि परिजनों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, मामले के सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाए तथा पालघर में दिवंगत संतों की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे एवं विधायक संजय उपाध्याय के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि पालघर में संतों और उनके चालक की भीड़ द्वारा की गई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। घटना के वर्षों बाद भी परिजन न्याय, सम्मान और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रयासरत हैं तथा मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
प्राकृतिक हीरा, धरती माता के अमर प्रेम का अनमोल उपहार
– संजय जीवन लाल शाह

प्राकृतिक हीरा केवल एक रत्न नहीं, बल्कि प्रकृति की करोड़ों वर्षों की साधना का परिणाम और धरती माता के अमर प्रेम का जीवंत प्रतीक है। इसकी अनुपम चमक, दुर्लभता, शाश्वतता और अद्वितीय सौंदर्य ने इसे सदियों से प्रेम, विश्वास, समर्पण, शक्ति और वैभव का सर्वोच्च प्रतीक बनाया है। यही कारण है कि प्राकृतिक हीरा आज भी दुनिया भर में प्रेम की सबसे सुंदर और सबसे मूल्यवान अभिव्यक्ति माना जाता है। कहा जाता है कि कुछ उपहार समय के साथ पुराने हो जाते हैं, लेकिन प्राकृतिक हीरा ऐसा उपहार है जिसकी चमक समय के साथ और अधिक निखरती जाती है। जब कोई व्यक्ति अपनी प्रिय को प्राकृतिक हीरे का उपहार देता है, तो वह केवल एक आभूषण नहीं देता, बल्कि अपने अटूट प्रेम, सम्मान, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने का वचन सौंपता है। इसी कारण प्राकृतिक हीरे को दुनिया भर में “अल्टीमेट गिफ्ट ऑफ लव” की संज्ञा दी गई है। ‘डायमंड’ शब्द ग्रीक भाषा के शब्द ‘एडामस’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है—अजेय और अविनाशी। यह नाम हीरे के गुणों का सटीक परिचय देता है। प्रेम की तरह ही हीरा भी अटूट, अमर और समय की हर कसौटी पर खरा उतरने वाला माना जाता है। इतिहास साक्षी है कि इस अद्भुत रत्न को प्राप्त करने के लिए अनेक राजाओं और साम्राज्यों ने संघर्ष किए, युद्ध लड़े और इसे अपने गौरव का प्रतीक बनाया। भारत को प्राकृतिक हीरों की जन्मभूमि होने का गौरव प्राप्त है। हजारों वर्ष पूर्व विश्व के प्रथम हीरे भारत की धरती से प्राप्त हुए थे। गोलकुंडा की खदानों से निकले हीरों ने विश्व को चमत्कृत कर दिया था। विश्वविख्यात कोहिनूर, होप डायमंड और अनेक ऐतिहासिक हीरे भारत की गौरवशाली विरासत का हिस्सा रहे हैं। जब दुनिया के अधिकांश देशों में हीरे के बारे में जानकारी भी नहीं थी, तब भारतीय राजघरानों की रानियां और राजकुमारियां हीरों से सुसज्जित मुकुट, हार, बाजूबंद, कंगन और अंगूठियां धारण करती थीं। निजाम, गायकवाड़, सिंधिया और अन्य भारतीय राजवंशों के खजाने प्राकृतिक हीरों की अद्वितीय संपदा के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध थे। भारतीय संस्कृति में हीरे को केवल संपत्ति नहीं, बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना गया है।
विश्व की विभिन्न सभ्यताओं में भी प्राकृतिक हीरे को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है। यूनानियों का विश्वास था कि हीरे देवताओं के आंसुओं से बने हैं, जबकि प्राचीन रोमन उन्हें टूटते तारों के टुकड़े मानते थे। मध्यकालीन यूरोप में हीरे को साहस, सुरक्षा और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता था। इटली में इसे पति-पत्नी के मध्य प्रेम और सामंजस्य को सुदृढ़ करने वाला रत्न माना गया। सगाई की अंगूठी में हीरा जड़ने की परंपरा भी प्रेम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। वर्ष 1477 में ऑस्ट्रिया के आर्चड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी भेंट की थी। इसके बाद हीरे की अंगूठी प्रेम, प्रतिबद्धता और वैवाहिक बंधन का वैश्विक प्रतीक बन गई। आज भी विश्वभर में लाखों युगल अपने जीवन की नई शुरुआत प्राकृतिक हीरे की अंगूठी के साथ करते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से भी प्राकृतिक हीरा प्रकृति का अद्भुत चमत्कार है। यह धरती की गहराइयों में लगभग 150 से 200 किलोमीटर नीचे, अत्यधिक तापमान और दबाव के बीच करोड़ों वर्षों में निर्मित होता है। प्रकृति की इस लंबी और अद्भुत प्रक्रिया के कारण प्रत्येक प्राकृतिक हीरा अद्वितीय होता है। कोई भी दो प्राकृतिक हीरे पूरी तरह समान नहीं होते। प्रत्येक हीरा अपनी अलग पहचान और विशिष्टता लिए होता है, मानो उस पर स्वयं प्रकृति के हस्ताक्षर अंकित हों।
प्राकृतिक हीरे की यात्रा भी उसकी चमक जितनी ही प्रेरणादायक होती है। धरती की गहराइयों से निकलकर वह खनिकों, कारीगरों, डिजाइनरों और ज्वेलरी विशेषज्ञों के कुशल हाथों से गुजरता है। अनगिनत घंटों की मेहनत और कलात्मकता के बाद वह एक शानदार आभूषण का रूप धारण करता है, जो किसी के जीवन की सबसे यादगार स्मृति बन जाता है। आज के आधुनिक युग में भी प्राकृतिक हीरा केवल फैशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि भावनाओं, उपलब्धियों और जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों का साक्षी है। सगाई, विवाह, वर्षगांठ, सफलता, मातृत्व अथवा किसी विशेष उपलब्धि के अवसर पर दिया गया प्राकृतिक हीरा जीवनभर की यादों को संजोए रखता है। ज्वैल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह के अनुसार, “प्राकृतिक हीरा हमें यह संदेश देता है कि वास्तविक मूल्य समय, धैर्य, समर्पण और प्रकृति की अनमोल रचना में निहित होता है। करोड़ों वर्षों में निर्मित यह रत्न प्रेम, निष्ठा और स्थायित्व का जीवंत प्रतीक है।”
जब तक संसार में प्रेम, विश्वास, सौंदर्य और समर्पण का अस्तित्व रहेगा, तब तक प्राकृतिक हीरे की दिव्य चमक मानव हृदयों को आलोकित करती रहेगी। वास्तव में, प्राकृतिक हीरा केवल एक रत्न नहीं, बल्कि धरती माता द्वारा मानवता को दिया गया अमर प्रेम का अनमोल उपहार है—एक ऐसा उपहार जो पीढ़ियों तक रिश्तों, भावनाओं और स्मृतियों को जीवंत बनाए रखता है। यही कारण है कि प्राकृतिक हीरा सदैव प्रेम की सबसे सुंदर, सबसे शुद्ध और सबसे शाश्वत अभिव्यक्ति बना रहेगा।