/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पुलिस की निष्क्रियता से बाइक चोरों के हौसले बुलंद Hardoi1
पुलिस की निष्क्रियता से बाइक चोरों के हौसले बुलंद
आठ दिन मे एक ही स्थान से तीसरी बाइक चुराकर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता कहें नाकामी कहें या व्यस्तता लेकिन लापरवाही पूर्ण रवैइये से बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैँ। बेखौफ बाइक चोरों ने एक सप्ताह मे मंडी स्थल से ही तीसरी बाइक चुरा कर पुलिस को चुनौती दी है।
        आपको बता दें कस्बे के मोहल्ला गिगीयानी निवासी अजय पाल 22 मई की सुबह पालक बेचने बाइक से मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी आया था उसकी बाइक चोरी हो गई। 29 मई को पछोहा के ग्राम नगला हुसैन पुर निवासी विजन्न बाइक से सब्जी खरीदने मंडी समिति आया था उसकी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई तीसरे दिन 31 मई को कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी निवासी नेकराम पुत्र पुत्तू लाल अपनी बाइक संख्या यूपी 30 एवी 7397 से मंडी समिति मे अशोक आढ़ती की आढ़त पर सब्जी बेचने आया था मंडी मे इफ्को खाद गोदाम के निकट उसने अपनी बाइक ख़डी कर दी। कुछ ही देर मे अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पर भी हाथ साफ कर कोतवाली पुलिस को चुनौती देते हुए पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी।
        लगातार हो रही बाइक चोरी के मामले मे पुलिस कार्यवाही जानने के लिए प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद के सीयुजी नंबर पर फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सीओ/ एएसपी आलोक राज नारायण से नेटवर्क की समस्या के चलते उनके सीयुजी पर सम्पर्क नहीं हो सका।
आलोक श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में कराया भोजन.
रितेश मिश्रा
हरदोई। वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी तथा स्काउट और रेड क्रॉस जैसी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे दिवंगत आलोक श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने सेवा और संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया। अल्लीपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया तथा वस्त्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर उनकी पत्नी उमा रानी, पुत्री आलोकिता, पुत्र नेहिल मोहन, निखिल अग्रवाल और आयुष रस्तोगी मौजूद रहे। परिजनों ने कहा कि आलोक श्रीवास्तव हमेशा समाज के जरूरतमंद और उपेक्षित लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। पत्रकारिता, विधि और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि दिवंगत आलोक श्रीवास्तव का जीवन मानवीय संवेदनाओं, सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के लिए परिवार हर वर्ष जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करता है।
वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी ने उनके व्यक्तित्व और समाजसेवा के कार्यों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
टहलने निकला जयपुरिया स्कूल का 12वीं का छात्र लापता,तलाश में जुटी पुलिस
रितेश मिश्रा
हरदोई शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र स्थित रद्देपुरवा रोड से एक मासूम छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जयपुरिया स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र हर्षित त्रिपाठी रविवार शाम करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।छात्र के पिता विमलेश कुमार त्रिपाठी एक रिटायर्ड फौजी हैं। बेटे के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं।
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ हर्षित की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच घर से निकलते समय का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हर्षित बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, मगर उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। थक-हारकर परिजनों ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश तेज कर दी है।
परेशान परिवार ने आम जनता से सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से बेहद भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी हर्षित के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत मोबाइल नंबर 8317072231 अथवा 9369954790 पर संपर्क करें। परिजनों का कहना है कि लोगों की एक छोटी सी सूचना भी उनके बेटे को सुरक्षित घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है। पूरा परिवार इस समय भगवान से हर्षित के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहा है।